रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद/ पवित्र सावन मास के तीसरे शनिवार को बम्हनेश्वर नाथ से गंधेश्वर नाथ तक के कांवड़ जल यात्रियों के सेवा में लगे नगर के विभिन्न पंडाल में पहुँचकर नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने. कावड़ यात्रियों को जलपान कार्यक्रम में भाग लिया व भक्ति संगीत कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी l
नपाध्यक्ष सहयोगी नीरज परोहा एरिश अनवर ने बताया कि कावड़ जल यात्रियों की सेवा में लगे नगर के विभिन्न पंडालों में पहुँचकर कावड़ यात्रियों की सेवा में लगे समिति के सदस्यों के साथ कावड़ियों के जलपान ग्रहण व भक्ति संगीत कार्यक्रम में भाग लिया l उक्त अवसर पर सेवा समिति के द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम में कावड़ियों के साथ पालिकाध्यक्ष भी भोलेनाथ भक्ति भावना में थिरकी व गायन पाठ कार्यक्रम में भाग लिया l उक्त अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने सेवा समिति के सदस्यों को नगर में भव्य आयोजन के लिए बधाई दी व भक्ति भावना में लीन होकर मानव सेवाके पाठ को अपने जीवन का भाग बनाने को कहा l नगर के सभी पंडालों पर महिलाओ की भीड़ के बीच पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्ग नगर जनों के चरण स्पर्श कर नगर व प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा l
कावड़ यात्री ,सेवा समिति के सदस्यों भक्ति संगीत मंडल के सदस्य व नगर की सौकड़ों संख्या में उपस्थित जन नपा अध्यक्ष को समीप पाकर प्रसन्न हुए व निरंतर ऐसे कार्यो में शामिल होने की आशा जताई l
नपाध्यक्ष कांवड़ सेवा दलों के कार्यो में शामिल हुई।
एरीअर्स राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर कार्यवाही लिए दोषी तत्कालीन बीईओ को पुनःमैनपुर का बीईओ प्रभार देने की तैयारी।
संवाददाता – रवि शंकर बघेल
मैनपुर / ज़िला गरियाबंद शिक्षा विभाग में पुनरीक्षित वेतनमान व निम्न से उच्च पद वेतनमान का एरीअर्स राशि में बंदरबाट का शिकायत मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैl ऐसे ही जिले के मैनपुर विकासखंड का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें शासन प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश का सीधा अवहेलना करते पुनरीक्षित वेतनमान व निम्न से उच्चपद वेतनमान का एरीअर्स राशि का बंदरबाट करते लंबित वेतन /नियमितीकरण/अन्य एरीअर्स के लिए लाखों रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया हैl यह वित्तीय अनियमितता से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला सूचना के अधिकार से जानकारी द्वारा प्राप्त होने पर आरटीआई से जानकारी प्राप्तकर्ता कन्हैया माँझी के शिकायत जिसमें शासन प्रशासन के विभाग प्रमुखों सचिव मंत्री तक किए जाने के दौरान पता चला l शिकायत में मैनपुर विकासखंड के तत्कालीन बीईओ व पूरे अमला जिसमें लेखापाल,बाबू व कंप्यूटर आपरेटर सहित सभी का इस वित्तीय अनियमितता व राशि बंदरबाँट में भागीदारी की शिकायत की गई हैl जिस पर कार्यवाही हेतु राज्य स्तर पर टीम गठन कर कार्यवाही करने तैयारी की गई है । शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत में सीधे ज़िले के अधिकारियों पर ऐसे मामले में भ्रष्टाचार से लिप्त अधिकारियों का समर्थन करते कार्यवाही नहीं करने व फ़ाइलो को दबाने की भी बात कही गई व ज़िला के प्रमुख अधिकारियो को कार्यवाही नहीं करने का निवेदन किया गया हैl
इसी कड़ी में सूत्रों से यह जानकारी मिला है। ज़िला के शिक्षा विभाग द्वारा इसी तत्कालीन भ्रष्टाचार के शिकायत हुआ अधिकारी को पुनः इसी विकासखंड मैनपुर का बीईओ का प्रभार दिये जाने संचालक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया हैl मतलब साफ़ है कि यदि वित्तीय अनियमितत्ता का शिकायत जाँच में अपने पर दस्तावेज़ी साक्ष्य के आधार पर लगे आरोप का जवाब तत्कालीन अधिकारी ख़ुद कैसे देगा व कितना इस मामले न्याय हो पाएगाll कुलमिलाकर शिकायतकर्ता का यह शिकायत की ज़िला अमला भी इस प्रकार भ्रष्टाचार का पोषक व संरक्षक है ये तो साबित होता है कि मामले को किसी सही अंजाम तक पहुँचने से रोकने बाक़ायदा पृष्ठभूमि ज़िला स्तर के अधिकारियों ने तैयार कर रखा है कि करो भ्रष्टाचार हम है बचानेl
अब देखना होगा कि राज्य स्तर के आला अधिकारी संचालक कार्यालय व संयुक्त संचालक इस मसले में क्या कार्यवाही करता है वह भी ऐसे अधिकारी को आश्रय देते भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने बीईओ बनाकर आशीर्वाद व संरक्षण देता हैl


एरीअर्स राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर कार्यवाही लिए दोषी तत्कालीन बीईओ को पुनःमैनपुर का बीईओ प्रभार देने की तैयारी।
संवाददाता – रवि शंकर बघेल
मैनपुर / ज़िला गरियाबंद शिक्षा विभाग में पुनरीक्षित वेतनमान व निम्न से उच्च पद वेतनमान का एरीअर्स राशि में बंदरबाट का शिकायत मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैl ऐसे ही जिले के मैनपुर विकासखंड का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें शासन प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश का सीधा अवहेलना करते पुनरीक्षित वेतनमान व निम्न से उच्चपद वेतनमान का एरीअर्स राशि का बंदरबाट करते लंबित वेतन /नियमितीकरण/अन्य एरीअर्स के लिए लाखों रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया हैl यह वित्तीय अनियमितता से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला सूचना के अधिकार से जानकारी द्वारा प्राप्त होने पर आरटीआई से जानकारी प्राप्तकर्ता कन्हैया माँझी के शिकायत जिसमें शासन प्रशासन के विभाग प्रमुखों सचिव मंत्री तक किए जाने के दौरान पता चला l शिकायत में मैनपुर विकासखंड के तत्कालीन बीईओ व पूरे अमला जिसमें लेखापाल,बाबू व कंप्यूटर आपरेटर सहित सभी का इस वित्तीय अनियमितता व राशि बंदरबाँट में भागीदारी की शिकायत की गई हैl जिस पर कार्यवाही हेतु राज्य स्तर पर टीम गठन कर कार्यवाही करने तैयारी की गई है । शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत में सीधे ज़िले के अधिकारियों पर ऐसे मामले में भ्रष्टाचार से लिप्त अधिकारियों का समर्थन करते कार्यवाही नहीं करने व फ़ाइलो को दबाने की भी बात कही गई व ज़िला के प्रमुख अधिकारियो को कार्यवाही नहीं करने का निवेदन किया गया हैl
इसी कड़ी में सूत्रों से यह जानकारी मिला है। ज़िला के शिक्षा विभाग द्वारा इसी तत्कालीन भ्रष्टाचार के शिकायत हुआ अधिकारी को पुनः इसी विकासखंड मैनपुर का बीईओ का प्रभार दिये जाने संचालक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया हैl मतलब साफ़ है कि यदि वित्तीय अनियमितत्ता का शिकायत जाँच में अपने पर दस्तावेज़ी साक्ष्य के आधार पर लगे आरोप का जवाब तत्कालीन अधिकारी ख़ुद कैसे देगा व कितना इस मामले न्याय हो पाएगाll कुलमिलाकर शिकायतकर्ता का यह शिकायत की ज़िला अमला भी इस प्रकार भ्रष्टाचार का पोषक व संरक्षक है ये तो साबित होता है कि मामले को किसी सही अंजाम तक पहुँचने से रोकने बाक़ायदा पृष्ठभूमि ज़िला स्तर के अधिकारियों ने तैयार कर रखा है कि करो भ्रष्टाचार हम है बचानेl
अब देखना होगा कि राज्य स्तर के आला अधिकारी संचालक कार्यालय व संयुक्त संचालक इस मसले में क्या कार्यवाही करता है वह भी ऐसे अधिकारी को आश्रय देते भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने बीईओ बनाकर आशीर्वाद व संरक्षण देता हैl
महासमुंद के राजेश जैन बने, हरियाणा लाडवा विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रभारी।
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नई दिल्ली में दिनांक 13 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय किसान समिति संघ की विशेष बैठक आहूत की गई है, जिसमें आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा उपरांत जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौपते हुये पदांकन नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंद से हरियाणा के लाडवा विधानसभा चुनाव प्रभारी के रूप में राजेश जैन को नियुक्त किया गया है। लाडवा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेश जैन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मिलकर चुनाव मोर्चा को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। साथ ही श्री जैन को आव्हान करते हुये कहा गया कि, आप अखिल भारतीय किसान कांग्रेस को पुनर्जीवित करने और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हमेशा तत्पर रहेंगे। I
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहूल गांधी, सुखपाल सिंह खैरा, अखिलेश शुक्ला की मौजूदगी लाडवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं व्यक्त किये है। साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, दाऊलाल चंद्राकर, अभिषेक मिश्रा, यागेन्द्र पांडे, राजेश पांडे एवं छत्तीसगढ़ के समस्त कांग्रेसजनों ने राजेश जैन को आभार व्यक्त जाहिर करते हुये शुभकामनाएं दी है।
भारी बारिश में निकली दो पहिए वाहन में नपा अध्यक्ष शहर के हालात जानने
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर में आज अनवरत बारिश के बीच नपा अध्यक्ष श्रीमति राशि त्रिभुवन महिलांग पालिका कर्मचारी गणों व समर्थकों के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया व भारी बारिश से वार्डो का जायजा लिया l
नपा अध्यक्ष सहयोगी अरिश अनवर ,नीरज परोहा ने संयुक्त रूप से बताया कि…पिछले रात्रि से अनवरत बारिश के चलते महासमुंद शहर के अनेक वार्ड जलमग्न की स्थिति निर्मित हुई है जिसके चलते शहर वासियों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है l भारी बारिश के चलते शहर वासियों को अनेक समस्या सामने आई l इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए नपा अध्यक्ष आपात निरीक्षण करने अपने दो पहिया वाहन में सवार होकर पालिका कर्मचारियों के साथ…शहर के जलमग्न अनेक हिस्सो में पहुँची l शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड वार्ड 20 में भारी बारिश के चलते …नालियों में अनेक रुकावटों के चलते …गंदा पानी मार्ग के ऊपर बह रहा था जिससे नपा अध्यक्ष ने तत्काल रुकावट हटाने व मार्ग में अनेक जगहों में पानी जमा हुआ था जिससे तत्काल सुधार करने का निर्देश पालिकाध्यक्ष ने किया l पश्चात पालिकाध्यक्ष पुराने बस स्टेंड वार्ड 15 पहुँच कर यात्री प्रतीक्षालय की छत को मरम्मत का निर्देश व जमा हुए पानी को निकासी का निर्देश दिया l
पालिकाध्यक्ष ने रायपुर रोड वार्ड 1 में पहुँच कर मार्ग की नालियों में जमा कचड़ों को दूर कर पानी निकासी के निर्देश दिए l वार्ड क्रमांक 2 इमली भाठा व वार्ड 3 अयोध्यानगर में कूडे करकटो को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया l नयापारा निचली बस्ती वार्ड 6 व 7में बारिश से संभावित हानि के पूर्व आवश्यक दिशा निर्देश दिए….

पश्चात कांग्रेस भवन मार्ग से होकर बरोडा चौक के मार्ग व दुर्गा चौक से गांधी चौक तक के नालियों का निरीक्षण व संबंधित वार्ड की गलियों में रोड संधारण के निर्देश दिए l
सम्पूर्ण निरीक्षण के बाद नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शहर में भारी बारिश के बाद भी वार्डो की स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में महासमुंद पालिका अपने जनमानस की सुरक्षा व जनहितों के कार्यो के प्रति सजग है l
पालिकाध्यक्ष के साथ निरीक्षण में स्वछता विभाग प्रमुख दिलीप चंद्राकर , लोक निर्माण विभाग के यशवंत ठाकुर , जीतू सोनी गोपाल सोना उपस्थित थे l
महासमुंद जिज पंचायत ने की 15वे मद की राशि – 39 लाख का घोटाला, जांच पर्यन्त बाद भी दोषियों को नही मिला हवाला..?
उनतालीस लाख की भ्रष्टाचारी फिर बटवारा ईमानदार अफसरों के गले में फंसी हड्डियां छूटने लगे पसीने, पाए कैसे छुटकारा..?
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिला का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार की बैतरनी में जिज पंचायत को नैय्या गोते खा रही है। महासमुन्द जिला के जनपद पंचायत में वैश्विक महामारी कोरोना काल महामारी भुलाया नही जा सकता है। वैसे तो इस महामारी के चलते बहुत से लोगों के घर बर्बाद हो गए और बहुत सारे लोगों के जीवन आबाद हो गए। और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और बंदरबाट का खेल खेला गया है। वह विभाग जिला पंचायत और जनपद पंचायत का किरदार बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। इस महामारी के चलते छत्तीसगढ के संपूर्ण ग्राम पंचायतों के सरपंच एवम सचिवों के भाग्य खुल गए। जहा कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन 144 धारा भी संपूर्ण प्रदेश में व्याप्त रहा। वही ग्राम पंचायतों में सबसे अत्यधिक कार्य संपादित हुए और फर्जी बिल वाउचर भी संलग्न कर राशियों का आपसी बंदरबाट किया गया। इसी तारतम्य में केंद्र सरकार से 15 वित्त आयोग की राशि जनपद पंचायत महासमुन्द में आई थी। जिसको सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सामग्री सेनेटाइजर मास्क,क्रय कर के पहुँचाना था। सामग्री तो पहुँची और क्रय भी किया गया लेकिन किसने देखा सामग्री क्रय हुई और कब पहुँची ग्राम पंचायतों में क्यों कि, सबको तो अपनी पड़ी थी। क्योंकि महामारी ऐसी थी जिसके भय मात्र से तो नाम सुनते ही रूह कांप जाती थी। खैर भगवान ना करे ऐसे दिन हमारे प्रदेश की जनता जनार्दन को दुबारा देखने को मिले हम बात जनपद पंचायत की कर रहे है मामला 15वे वित्त आयोग की राशि 39 लाख रुपये का है! क्या उस मामले में चल रही जांच को दबाने का प्रयास किया जा रहा है..? क्या वह जांच फिर दब जायेगी..? क्योंकि वह पहली ऐसी जांच है जो 2 वर्ष से बैलगाडी की चाल में जांच चली आ रही है कभी जांच अधिकारी सेवा निवृत्त हो जाता है तो कभी जांच अधिकारी का ट्रांसफर हो जाता है क्या उसमे भी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक का हाथ है..? जिसको लेकर वह इस मामले को गंभीरता पूर्वक नही ले रहे है ? क्योंकि हमने 1-2 बार मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक से संपर्क करने का प्रयास भी किया और उस मामले में क्या कार्यवाही हुई है.. ?उस विषय मे चर्चा करने के लिए उनके कार्यालय में मिलने गए लेकिन कभी मिले नही दौरे में रहे और मिले तो बाहर अपने चेम्बर से बाहर आकर जवाब देते है कि, मैं उसमे क्या कर सकता हूँ उसमे में और क्या कार्यवाही करूंगा । ऐसा उनके द्वारा जवाब दिया जाता है। शिकायतकर्ता को ये किस हद तक उचित है क्योंकि उस मामले में जो कर्मचारी फसने और उस मामले में संलिप्त है वह कर्मचारी जिला पंचायत कार्यालय का ही कर्मचारी है। वह कर्मचारी जनपद पंचायत महासमुन्द में बैठाकर रखे है!शिकायतकर्ता द्वारा कुछ दिन पहले जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिषा कोसले द्वारा उस मामले में चर्चा किया गया तो उनके द्वारा बताया गया मैने अपना काम कर दिया है। जांच करके जिला पंचायत कार्यालय में जमा कर दिया है। उनके द्वारा निष्पक्ष जांच की गई है। अब संशय की स्थिति यह बन रही है कि, जांच होने के बाद अब तक कार्यवाही में विलम्ब क्यों हो रही है। 39 लाख की राशियों का आपसी बंदरबाट में थोड़ा भी समय नहीं गवाया गया। लेकिन दोषियों के ऊपर कार्यवाही को क्यों रोककर रखा गया है..? केंद्र सरकार के पैसे को गबन किया गया जबकि राज्य में उनकी सरकार नही थी अब तो उनकी सरकार है फिर भी जांच को संज्ञान में नही लिया जा रहा है अगर ऐसा होता रहा तो भ्रस्टाचारियो के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। इस मामले के बाद एक मामला जिला पंचायत कर्मचारी का सामने आने वाला वाला है। जिसके द्वारा किए गए काली करतूत शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित क्रय नियमों की धज्जियां उड़ाया गया है । अब इस मामले में शासन प्रशासन त्वरित संज्ञान नहीं ली गई तो प्रतिदिन नए मामलों का खुलासा किया जायेगा।



छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला महासमुंद के नए अध्यक्ष भानु कुमार डडसेना बने।
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की आज विशेष बैठक आहूत की गई।

जिसमे आलोक मिश्रा, प्रांताध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकार के तहत भानु कुमार डडसेना, मेडिकल लेब टेक्नोलाजिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, जिला महासमुंद को जिला महासंमुद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
श्री डडसेना को कार्यभार के साथ अपनी जिम्मेदारियों को कर्तव्य पूर्वक निर्वहन करने आदेशित किया गया।

बायपास मार्ग निर्माण अभियान में नपा अध्यक्ष का सहभागी बना दवा विक्रेता संघ।
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बायपास निर्माण के प्रत्येक पड़ाव में महासमुंद दवा विक्रेता संघ नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ सहभागी के रुप मे शामिल होगा…बायपास निर्माण से आम जनों को लाभ होगा व क्षेत्र के विकास में गति आएगी…उक्त बातें दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर व सचिव अरशी अनवर ने नपा अध्यक्ष को बायपास अभियान के समर्थन पत्र देते हुए कही l
नपा अध्यक्ष श्रीमति महिलांग ने बताया कि…दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष व पदाधिकारीयो ने बायपास अभियान के समर्थन पत्र प्रदान करते हुए कहा कि दवा विक्रेता संघ जनहित के प्रत्येक कार्यो में नपा अध्यक्ष के सहयोगी के रूप में ततपर है l संघ व्यापार के साथ समाज सेवा कार्यो व जनहित के कार्यो के प्रति हमेशा सजग है l
आज सुबह बायपास अभियान को समर्थन प्राप्त करने…पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर के कार्यालय पहुँच कर संघ से अभियान पर समर्थन माँगा जिसे संघ ने सहर्ष समर्थन देना स्वीकार किया l
नपा अध्यक्ष से दवा विक्रेता संघ पदाधिकारीयो ने बायपास निर्माण में केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा को विस्तार से जाना l
नपा अध्यक्ष के साथ चर्चा के दौरान दवा विक्रेता संघ के मनीष शुक्ला , मनोज मालू विकास माकड़े ,इमरान अहमद, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे l
ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय – धर्मेंद्र
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महासमुंद जिला एसोसिएशन का वार्षिक समारोह कोडार रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें ठेकेदारों की समस्याओं की समीक्षा की गई एवं अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की ठेकेदार एसोसिएशन के संघर्षों से ठेकेदारों के अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया हुआ है, कुछ समस्याएं अभी भी है जिनके निराकरण हेतु हमें संघर्ष करना होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि मैनुअल टेंडर बीस लाख से बढ़ाकर पचास लाख किए जाने सहित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हमें फिर से संघर्ष करने की आवश्यकता है, इस हेतु प्रदेश एसोसिएशन से चर्चा कर आगामी समय में संबंधित मंत्री महोदय जी एवं अधिकारियों से मिल कर अपनी मांग रखी जाएगी।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामस्नेही जायसवाल जिला सचिव राजेश जैन, ईश्वर सिन्हा, अविनाश चन्द्राकार रितेश चन्द्राकार जितेन्द्र साहू तारकेश्वर कोसरिया पिन्टु खन्ना,धम्मू जायसवाल,सहित अनेक ठेकेदारों ने संबोधित किया। उक्त में कार्यक्रम में जिले के ठेकेदार उपस्थित थे।
बायपास सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलने दिल्ली पहुंची राशि।
शहर के बीचों बीच हो रहे हादसों को लेकर हुई चर्चा
रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बायपास निर्माण के मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र प्रेषित कर माँगो से अवगत कराने के पश्चात केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से बुलावे पर नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की व बायपास निर्माण पर चर्चा की l
चर्चा के सबंध में श्रीमती महिलांग ने बताया कि अल्प समय के मुलाकात में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने आज तक के बायपास निर्माण के पूर्व में विभाग द्वारा निर्माण सबंधी क्रियाकलापो के सबंध में नपा अध्यक्ष से विवरण जाना l नपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि महासमुंद में शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित व ज़रूरी माँग है
व नितांत आवश्यकता बताते हुए कहा कि, बायपास निर्माण के अभाव में महासमुन्द शहर में अनेक नागरिक जन सड़क हादसों का शिकार हो चुके है l बीते वर्ष नगर के मुख्य चौराहे पर एक दंपति को जान भी गवाना पड़ा था व अनेक सड़क हादसे निरन्तर जारी है l हादसों के समाचार की छाया प्रति भी मंत्री श्री गडकरी को नपा अध्यक्ष ने सौपा l नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने मंत्री श्री गडकरी जी को चर्चा के दौरान आगे बताया अनेक बार शहर सीमा से लगे गाँवो से मार्ग निर्माण के लिए विभिन्न एजेसी सर्वे कर चुकी है । सर्वे का विभागीय ” डीपीआर ” बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने दिल्ली कार्यालय प्रेषित किया जा चुका था परंतु तकनीकी कारणों व समय सीमा के चलते व बजट आबंटन के अभाव में यह प्रस्ताव निरस्त किया जा चुका है l चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग से महासमुंद पालिका क्षेत्र की जनसंख्या के बारे में जानकारी ली व नपा अध्यक्ष के दूसरी बार शहर मुखिया बनने पर बधाई दी lचर्चा के दौरान नपा अध्यक्ष ने महासमुंद प्रवास का निमंत्रण श्री गडकरी को दिया जिस पर सहर्ष स्वीकार किया l
श्रीमती महिलांग ने आगे बताया कि, केंद्रीय मंत्री ने चर्चा में बायपास निर्माण के लिए पुनः विभागीय प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया,श्रीमती महिलांग ने मंत्री जी के व्यवहार पर आभार माना l
श्रीमती महिलांग के साथ श्री गडकरी से चर्चा के दौरान युवा नेता एरिश अनवर व नपा अध्यक्ष सहयोगी नीरज परोहा भी उपस्थित थे l