Home Blog Page 33

महिला CHO के साथ छेड़छाड़ पिथौरा के स्वास्थ्य कर्मी विपिन प्रधान रखते है गंदी नियत मामला दर्ज।

0

आदतन नियत खोर विपिन प्रधान खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी लंबे समय से पिथौरा में पदस्थ है..?

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / अक्सर हम देखा करते है कि,महंगाई और बेरोजगारी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही आज एक परिवार में एक सदस्य की कमाई से पूरा घर खर्च नहीं चल पाता। ऐसी परिस्थितियों हम अपने परिवार की महिलाओं और युवतियों को उनकी योग्यता अनुसार जॉब के लिए फाइट करने कहते है और उनके द्वारा कंपटीशन परीक्षा देकर जॉब करने लायक बनाते है। आपको एक बात और बता दे हम ज्यादातर अपने परिवार से कम और जिस विभाग में हम कार्यरत होते हैं वहां के लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं वह हमारे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में माने जाते हैं। किंतु कुछ ऐसे दुर्लभ प्राणी होते हैं। जो कि अपने ऊंचे औधे पद की आड़ लेकर अपने नीचे कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों पर सवालिया खड़ा करते हैं।
इसी तारतम्य में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी। जिले के सांकरा थाने में दर्ज मामला सामने आया है। बता दे देवसरान निवासी पीड़िता ग्राम बड़े टेमरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ है।
घटना दिनांक 13 जुलाई 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी (BETO) पद में पदस्थ विपिन प्रधान द्वारा पीड़िता के साथ छेडछाड किया गया । जिसकी लिखित आवेदन सांकरा थाने में दर्ज किया गया। जिसमे आरोपी विपिन प्रधान के विरुद्ध धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पीड़िता सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी (CHO) आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़े टेमरी में पदस्थ है। शासन के निर्देशानुसार तथा समयानुसार अपने कार्य का संपादन कर्तव्य पूर्ण निर्वहन करती है। पीड़िता के द्वारा लिखित कथन में दिनांक 13 जुलाई 2024 को समय दोपहर 02:30 बजे को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पिथौरा में पदस्थ BETO विपिन प्रधान जिसके द्वारा उपरोक्त समय 02:30 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर पीड़िता प्रार्थी की पारिवारिक की जानकारी ली एवं परिवार के सदस्यो के कार्य संबंधी पूछताछ की और पीड़िता की जीवनशैली के बारे में भी पूछताछ किया। जिसमे पीड़िता ने मानवता के तौर पर विपिन प्रधान को अपनी जीवनशैली के बारे में बताया। किंतु विपिन प्रधान के द्वारा पीड़िता के साथ गलत हरकत की और घिनौनी नज़र के साथ उनके कार्यालय में गया।विपिन प्रधान के विरुद्ध कई मामले दर्ज है। विश्वासनीय सूत्रों द्वारा बताया गया कि,आरोपी विपिन प्रधान आदतन नियत के सही नही है। उनके द्वारा कई कर्मचारियों के साथ गंदी नियत, और गलत हरकत किया जाता है। बताना चाहेंगे पिथौरा विकासखंड के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे वर्षों से टिके हुये है। साथ शासन की स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की करोड़ों रुपए की भी हेरा फेरी करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते है। ऐसे क्रिमिनल प्रवृत्ति के कर्मचारी को अन्यत्र स्थानांतरण किया जाना ही उचित होगा।

निर्माल्य रथ संचालन का मुख्य उद्देश्य नगरवासियो की धार्मिक भावना का सम्मान – राशि

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / पालिका द्वारा निर्माल्य रथ संचालन का मुख्य उद्देश्य नगर वासियो के धार्मिक भावना का सम्मान करना है इस उद्देश्य के पूर्ण रूपेण क्रियान्वयन के लिए नगर वासियो के सहयोग की जरूरत है आशा है हमे सहयोग मिलेगा उक्त उदगार निर्माल्य रथ के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित नगर जनों से पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही l
श्रीमति महिलांग कहाँ की जनमानस ने अनेको बार कई अवसरों पर मुझे यह वाहन संचालित करने की मांग की थी l उन्ही जनभावनाओं के सम्मान की भावना से पालिका परिवार द्वारा यह रथ संचालित किया गया है जो विभिन्न पालियों में पूरे शहर में भ्रमण करेगा l महासमुंद पालिका अपने नगर क्षेत्र के नागरिकों की प्रत्येक भावना का सम्मान करना अपना उत्तरदायित्व समझती है l नागरिक हितो में अनवरत कार्य करने का प्रयास महासमुंद पालिका कार्यरत है l
वाहन लोकार्पण पर पंडित हेमन्त शर्मा द्वारा मंत्रोपचार व पूजा पाठ से पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने रथ को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया l
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में नपा मुख्य अधिकारी लवकेश पैकरा ,पार्षद डमरू मांझी निखिल कांत साहू ,महेंद्र जैन महेंद्र सिक्का मीना वर्मा ,संदीप घोष , बबलू हरपाल हफीज कुरैशी रिंकू चंद्राकर,सरला गोलू मदनकार वरिष्ठ नागरिक त्रिभुवन महिलांग , आशीष शुक्ला ,राजेश पाल विरदी , गोपाल वर्मा शहबाज राजवानी दशोदा धुव्र आरती महंती रीना सोनी ,ईशा टंडन माया पांडे पालिका स्टाफ के दिलीप चंद्राकर ,सीताराम चेलक आदि अनेक संख्या में नागरिकगण मौजूद थे l

प्रशासनिक दफ्तर में घुसकर गुंडागर्दी, सरकारी तंत्र के सुरक्षा पर सवालिया निशान…?

0

 

नायब तहसीलदार युवराज साहू के दफ्तर में घुसकर कुलप्रीत सिंह ने की मारपीट.!

मारपीट की घटना को लेकर साहू सामाज आज मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / प्रशासनिक दफ्तरो में घुसकर गुंडागर्दी करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। लगातार हो रहे साहू सामाज के ऊपर हमले को लेकर साहू सामाज के कार्यकर्ताओं में है आक्रोश इस तरह से लगातार दफ्तर में घुसकर मारपीट की घटना बढ़ती जा रही है वही सामान्य प्रशासन विभाग मौन क्यों है..? ये पहली ऐसी घटना नहीं है इससे पहले भी महासमुंद के आबकारी कार्यालय में घुसकर एक कर्मचारी जो की साहू समाज से बिलॉन्ग करता है । उनकी आंखों में कार की चाबी से वार कर घायल कर दिया गया था। आखिर ऐसे लोगों की हिम्मत के पीछे किसी बड़े राजनेताओं का हाथ होता है..?
इसी तारतम्य में ताजा घटना घटा जिसमे झलप स्थित राजस्व कार्यालय में नायब तहसीलदार से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जहां उनसे उन्हीं के राजस्व कार्यालय में मारपीट हुई है। इसकी सूचना पर पटेवा थाने में दी गई। जिस पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

झलप स्थित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार युवराज साहू के साथ उन्हीं के राजस्व न्यायालय में मारपीट की घटना घटित हुई है। नायब तहसीलदार युवराज और कुलप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और बातचीत के दौरान कुलप्रीत ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना से आक्रोशित राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट है। घटना के पश्चात्
रायपुर संभाग के बहुत से जिलों के पटवारी, आर आई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस थाने में दर्ज कराई। जिस पर पटेवा थाने में आरोपित कुलप्रीत के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए रिमांड पर लिया गया है।
जिले में साहू सामाज के कर्मचारी एवं अधिकारियों के ऊपर लगातार बढ़ रही घटना को लेकर जिले के साहू समाज आक्रोशित हो चुके हैं। इस मामले में त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन।

सरकार तकनीकी त्रुटि अविलंब दूर कर राजस्व पटवारी की मांगों को अविलंब पूर्ण करें l

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / राज्य सरकार द्वारा राजस्व विभाग में संचालित ” भुईया ” प्रोग्राम की तकनीकी त्रुटियों को दूर कर राजस्व पटवारियों की मांगों को पूर्ण करें l हमारे दैनिक जीवन मे राजस्व विभाग के कार्य हमेशा महत्वपूर्ण होते है l उक्त बातें प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश व्यापी हड़ताल को समर्थन देने पहुँची महासमुंद नपा अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही l
राजस्व पटवारी संघ की प्रत्येक माँगो का पूर्ण समर्थन करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि हमारे प्रदेश का मुख्य कार्य आधार कृषि है l वर्तमान समय मे कृषि कार्य समयानुसार तेजी से संचालित हो रहे है वर्तमान समय मे हमारे कृषक बंधु जनों कृषि कार्यो के लिए राजस्व अमले में पटवारी भाइयो की जरूरत होती है जिनके सहयोग के बिना उन्नत बीज खाद इत्यादि आवश्यक चीज सहकारी समिति में नही मिल पाता l राजस्व विभाग के संचालित भुईया साफ्टवेयर पर आवश्यक सुधार की अविलंब आवश्यकता बताते हुए कहा कि ,इसकी त्रुटियों ने पूरे प्रदेश के जनमानस के लिए परेशानी खड़ी कर दी है l साफ्टवेयर त्रुटियो के चलते जनमानस पटवारी आक्रोश का शिकार होते है l अगर सरकार की मंशा राजस्व के क्षेत्र में जनमानस को सहूलियत देने की है तो उन्हें शासन की ओर से संचार सुविधाएं, लेफ्ट टाप व प्रिंटर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराए l श्रीमति महिलांग ने राजस्व पटवारी संघ के सभी माँगो का समर्थन करते हुए शासन से जल्द पूर्ण करने की माँग का समर्थन किया lधरने को पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमरजीत चावला ने भी संबोधित किया l
धरने का संचालन व संघ की माँगो को विस्तार से जानकारी महासमुंद जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने किया l
धरने में देवेंद्र इंगोले ..खम्हन साहू ,नंदा साहू नीतेश श्रीवास्तव ,दिनेश प्रधान सहित अनेक संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे l

शाला विद्या का मंदिर शिक्षा के साथ स्वच्छ व सुंदर बनाने का भी संकल्प ले बच्चे-राशि

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुन्द / शाला विद्या का मंदिर है ज्ञान की देवी माँ सरस्वती हमेशा इस मंदिर में विराजमान रहती है…शिक्षा के साथ हमे इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेना होगा…तभी हमारी ग्रहण की गई विद्या सार्थक होगी…उक्त बातें नपा अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने शासकीय प्राथमिक शाला इमली भाठा के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी से कही l
श्रीमती महिलांग ने कहाँ की विद्या के मंदिर में ज्ञान के साथ हमे स्वच्छ व सुंदर बनाने के कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है शासकीय स्कूल में भी अनेक नगर विभूतियो ने अध्ययन कर नगर व राज्य का नाम रौशन किया है हमे उनके पद चिन्हों पर चलकर सफल बनना हैl ..कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व पार्षद प्रभा साहू ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की महत्वता पर विस्तार से प्रकाश डाला l कार्यक्रम के विशेष अतिथि संकुल समन्यवयक रशीद कुरैशी ने शाला के विकास व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष के साथ सहयोगी नीरज परोहा भी उपस्थित थे l
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम आरंभ के पूर्व माँ सरस्वती का पूजन व नव प्रवेशी शाला बच्चो को गणवेश व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया l व आगामी वर्ष के मेधावी बच्चो को पुरस्कृत करने की घोषणा की l शाला के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के स्वागत के लिए मधुर राज्य गीत गाकर स्वागत किया l शाला के मेधावी अनेक बच्चो को मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष द्वारा प्रत्सोहन राशि देकर पुरस्कृत किया l
कार्यक्रम का संचालन शाला शिक्षक कैलाश प्रसाद साहू ने व आभार…शाला प्रधान पाठिका श्रीमती नसीमा कुरैशी ने किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से..शाला के प्रभा डड़सेना मुकेश साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष कुसुम सोनी व अनेक संख्या में पालक गण उपस्थित थे l

सर्वधर्म समभाव का उद्देश्य लेकर नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन।

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / कांग्रेस सांसद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छवि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गलत रूप से पेश करने व उनके बयानों को तोड़ मरोड़ प्रचारित करने के खिलाफ स्थानीय नेहरू चौक में चारो धर्मो के प्रतीकों को लेकर प्रदर्शन किया l प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने वर्तमान विपक्ष के नेता के पक्ष में नारेबाजी की व भाजपा के ऐसे गलत प्रयासों की निंदा l
नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने उपस्थित जनों से कहा कि …लोकतंत्र में ऐसी पहली घटना है जिसमे विपक्ष के नेता की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है l विचारों की लड़ाई को छोड़ भाजपा निजी बयानों को गलत रूप से पेश कर एक धर्म विरोधी होने का प्रचार कर रही है जबकि वास्तविकता में श्री गांधी सभी धर्मों के सम्मान की बाते पूर्व में भी कह चुके है l धरना प्रारंभ से पूर्व नेहरू जी की मूर्ति में पुष्प गुच्छ अर्पित नपा अध्यक्ष द्वारा किया गया l
उक्त धरना में…गुरमीत चावल अनवर हुसैन तुलसी साहू राजू साहू प्रकाश आजमानी नितेन्द्र बेनर्जी ,अजय थवाईत टोमन कागजी निरंजना चन्द्राकर माया पांडे भूमिका धुव दशोदा धुव ईशा टंडन मानकुंवर सोनम रामटेके एरिश अनवर सोहेल खान मोनू खनूजा कुणाल रंगारी संघनजोत सिंह भोला चंद्राकर नथिला सोना , विवेक चंद्राकर राहुल आवडे..आदि अनेक संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

कांकेर में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ मिथलेश ने रचाई दो शादी, दिया दोनों को धोखा…?

0

 

एक से सामाजिक विवाह तो दूसरे से प्रेम विवाह, कांकेर सीएमएचओ अविनाश खरे ने एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही हेतु निर्देशित किए।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
कांकेर / छत्तीसगढ पहली पत्नी के रहते एक शासकीय चिकित्सक ने दूसरी शादी रचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिलचस्प बात तो यह है कि दूसरी पत्नी की तरफ से पुत्री होने के बाद पहली पत्नी को अपने शासकीय चिकित्सक पति की कारगुजारियों का पता चल सका। लिहाजा अब पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। जिससे शासकीय चिकित्सक की परेशानी बढ़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद निवासी डिगेश्वरी साहू का हिंदू रीति रिवाज से 26 मई 2023 को कांकेर जिले के अमोड़ा में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ मिथलेश साहू के साथ विवाह संपन्न हुआ। युवती के परिजनों ने अपने हैसियत के अनुसार वर पक्ष को दहेज भी दिया। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा। बाद इसके शासकीय चिकित्सक पति डा मिथलेश साहू ने अपनी पत्नी डिगेश्वरी साहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 13 अक्टूबर 2023 को डॉ मिथलेश साहू के द्वारा अपने शासकीय आवास में अपनी पत्नी के साथ बर्बरता से मारपीट किया l करीब 9 महीने बाद 5 फरवरी 2024 को डा मिथलेश साहू ने डिगेश्वरी के साथ पुनः मारपीट की और उसे अपने मायके महासमुंद चले जाने कहा। युवती ने प्रताड़ना सहते हुए भी चिकित्सक का साथ नहीं छोड़ी। बाद इसके चिकित्सक की दूसरी शादी होने की जानकारी मिलने के बाद वह महासमुंद वापस आ गई। इधर अब डिगेश्वरी ने अपने चिकित्सक पति के खिलाफ न्यायालय , थाना , तथा चिकित्सक के विभाग में शिकायत कर दी है।

चिकित्सक ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा के लिए युवती पर बनाया दबाव

महासमुंद निवासी डिगेश्वरी साहू शादी से पहले महासमुंद जनपद पंचायत में वर्ग 03 के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान चिकित्सक डा मिथलेश साहू के संपर्क में आई। चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर युवती से मेलजोल बढ़ाया। बाद इसके हिंदू रीति रिवाज से शादी भी रचा ली। शादी के बाद चिकित्सक ने डिगेश्वरी को सरकारी नौकरी छोड़ने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना से तंग आकर डिगेश्वरी ने नौकरी से इस्तीफा दिया और अपने चिकित्सक पति के साथ रह रही थी।
बॉक्स
चिकित्सक ने आर्य समाज में की दूसरी शादी
चिकित्सक डा मिथलेश साहू ने पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से आर्य समाज रायपुर में शादी रचाई। चिकित्सक की पत्नी डिगेश्वरी ने बताया कि 8 जनवरी 2024 को उसके पति डा मिथलेश साहू ने धमतरी निवासी सृष्टि साहू के साथ शादी की। इसके लिए उन्होंने न तो उनसे तलाक लिया और न हीं जानकारी दी। जबकि इसके पहले उक्त युवती से सामाजिक रीति रिवाज से होने वाली शादी से इंकार किया था।

दूसरी पत्नी को भी दे चुका है धोखा

चिकित्सक डा मिथलेश साहू ने न केवल पहली पत्नी को अंधेरे में रखकर धोखा दिया बल्कि दूसरी पत्नी को भी धोखा दे चुका है। चिकित्सक की पत्नी डिगेश्वरी साहू ने बताया कि 16 फरवरी 2023 को डा मिथलेश साहू का विवाह धमतरी निवासी सृष्टि साहू के साथ तय हुआ था। लेकिन विवाह के एक दिन पूर्व चिकित्सक डा साहू ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शादी करने से इंकार दिया। शादी नहीं होने पर वर व वधु पक्षों की बीच राजीनामा हुआ और युवती सृष्टि साहू के पिता प्रेमनारायण साहू ने शादी में हुए खर्च की राशि लेते हुए भविष्य में डिगेश्वरी साहू के साथ विवाह करने पर किसी प्रकार का रूकावट व हस्तक्षेप नहीं करने का राजीनामा हस्ताक्षर किया गया है।

सलंग्नीकरण को लेकर गरियाबंद जिला शिक्षाधिकारी कटघरे में..?

0

आदेश पश्चात संलग्नीकरण समाप्ति जैसे आदेशो का नही किया जा रहा पालन।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
गरियाबंद / जिला के शिक्षा विभाग वैसे तो कई दिनों से सुर्खियों में है। आपको ज्ञात होगा कुछ दिनों पहले शिक्षा विभाग में खेलगडिया योजना वाला मामला काफी दिनों तक सुर्खियो मे बना रहा और संलग्नीकरण का मामला भी बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में रहा जिसको प्रशासन नज़र अंदाज़ करती रही है । शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा विभाग में पदस्थ बुद्ध विलास सिंह का नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति का मामला सामने आता रहा कितनी शिकायतो के बा वजूद । जिला शिक्षाधिकारी प्रशासन जो मोटी चमड़ी का है। क्या करे नियम विरुद्ध काम करने का आदि हो गया है। अभी हाल में ही एक शिकायत हुआ है। जिसमे फिर वही कहानी दोहरा दिया गया है। कृपाल सिंह पैकरा सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग को नियमो का उल्लंघन करते हुए तत्कालीन शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश करते जिसमे संबंधित को कोई पद/पदस्थापना के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद न्यालयालीन प्रकरण /समग्र शिक्षा(माध्यमिक स्तर )के कार्य को करने संलग्न किया गया है। इस संबध में ज्ञात हो कि, इस आदेश को करने वाले अधिकारी के स्थानांतरण के बाद आज 03 जिला शिक्षा अधिकारी बदल चुके है लेकिन संबंधित श्री पैकरा बिना किसी पद/ पदस्थापना के संलग्नीकरण आदेश आज पर्यन्त तक बदस्तूर जारी है जबकि इस दौरान शासन के कई आदेशो जिसमे संलग्नीकरण को समाप्त करने के लिए जारी हो चुके है। शासन के ऐसे आदेशो का कोई प्रभाव / नियम लागू नही होता है और श्री पैकरा के ऊपर जिला शिक्षा विभाग ऐसी क्या कृपा बना के रखे कि उनको इतना ज्यादा प्रभार दिए हुए है कि, उससे वह प्रभार सम्हाल नही पा रहे है । वजन ज्यादा हो गया है क्या जिला शिक्षा विभाग श्री पैकरा को शिक्षा विभाग का दामाद बना कर रखे है जो उनके ऊपर शासन के कोई भी नियम कानून लागू नही होते है? क्योंकि नियम बनते ही सबके लिए बनते है किसी विशेष के लिए बस नही बनते है जब संलग्नीकरण समाप्त हो गया है तो कृपाल सिंह पैकरा का संलग्नीकरण क्यों समाप्त नही किया गया है..?
वहीं न्यालयीन कार्य के लियॆ हाई स्कूल दर्रीपारा के प्रभारी प्राचार्य व व्याख्याता महेश राम पटेल को शैक्षणिक कार्य से पृथक कर जिला शिक्षा कार्यालय में संलग्न किया गया है । वहीं समग्र शिक्षा के लियॆ बुद्ध विलास सिह देख रहे फिर एम एस पैकरा जो देवभोग बी ई ओ कार्यालय के अधीनस्थ सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी है। इन कथित दों शाखाओं के कार्य देखने के लियॆ संलग्न किया गया है जो हास्यास्पद प्रतीत हो रहा।

लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की ओर सार्थक प्रयास प्रारंभ करें छात्र छात्राएं – राशि

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / लक्ष्य निर्धारित कर सार्थक प्रयास प्रारंभ कर छात्र छात्राएं सफलता की दिशा में अग्रसर हो इस मार्ग में आपको अनेक कठिनाईयो का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप उससे विचलित ना हो l उक्त बातें मुख्य अथिति के आसंदी से…नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल के प्रवेश उत्सव में कही l
श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि…छात्र छात्राएं सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर अग्रसर रहे इस दिशा में आपको अनेक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा लेकिन विचलित ना हो l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के विजय बघेल ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की l कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्राचार्य के आर सागर ने प्रवेश उत्सव विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला l
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष के साथ समर्थक नीरज परोहा व रुखसार खान उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग द्वारा स्कूली बच्चों को गणवेश व पाठ्यपुस्तकों व मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ..शाला की विजय लक्ष्मी शर्मा ,विनीता साहू हरीश पांडे हेमलता शर्मा ,प्रणीता शर्मा उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ओमप्रकाश देवांगनव आभार श्रीमती शर्मा शिक्षिका ने किया l

प्रदेश में सरकार बदलने के साथ लगातार 3 री बार नियम विरुद्ध परिसीमन।

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 तथा नगर पालिका (वार्डो का विस्तार) नियम 1994 के नियम 6 के तहत वार्डो के सीमा निर्धारण संबंधी नियम है।जिसमे प्रत्येक 10 वर्षो में नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत 3 से 5 किमी के दायरे में पड़ने वाले ग्राम क्षेत्र को नगर पालिका क्षेत्र में जोड़ने के लिए परिसीमन किया जाना है और वार्डो की संख्या बढ़ाने एवम वार्डो की संख्या नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 40 से अधिक नही हो सकता इसी तरह जब जनसंख्या 1 लाख से अधिक हो जाएगी तब निगम का दर्जा प्राप्त होने संबंधी नियम है।परंतु प्रदेश में सरकार के बदलने के साथ ही लगातार ये तीसरी बार नियम विरुद्ध और नियम के विपरीत परिसीमन किया जा रहा है।इसके पूर्व महासमुन्द पालिका क्षेत्रान्तर्गत वर्ष 2014-15 में नियम के विपरीत परिसीमन करते हुए वार्डो की संख्या 18 से 21 फिर 21 से 24 बाद 24 से 30 किया गया।दूसरा परिसीमन 2019-2020 में किया गया है अब 20024-25 में लगातार 3 री बार नियम के विपरीत परिसीमन किया जा रहा है।जिससे आम नागरिकों के पता संबंधी अनेक शासकीय व अन्य कार्यो में दस्तावेज संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ेगा? आखिर राज्य सरकार क्यो और किसे लाभ पहुचाने के लिए नियम विपरीत परिसीमन कर वार्डो की सीमा कम करके संख्या बढ़ा रही है और जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है? इसका जवाब क्षेत्र के सांसद और विधायक तथा सता के नुमाइंदों को देना चाहिए? यदि परिसीमन करना है तो अधिनियम व नियम के शर्तो का अनुपालन करते हुए किया जाना चाहिए जिससे आगामी समय में निगम का दर्जा प्राप्त करने का मार्ग प्रसस्त हो। *पंकज साहू पूर्व पार्षद व राष्ट्रीय सचिव -प्रदेश अध्यक्ष गांधीवादी संगम कांग्रेस*।