Home Blog Page 24

अंधे कत्ल की गुत्थी सिटी कोतवाली पुलिस ने सुलझाई

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोंघीबाहर में 4 दिसंबर को सड़क किनारे रामकुमार खड़िया पिता हरि लाल खड़िया 33 वर्ष युवक की ग्राम के बाहर सड़क किनारे लाश पाई गई थी। पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया तो मृत युवक की मौत सर में किसी भारी चीज से चोट की वजह से मौत हो ना पाया गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103 (1) बी एन एस कायम कर मामले को विवेचना में लिया था।
पुलिस की जांच में निकाल कर सामने आया कि भीखम साहू पिता स्वर्गीय अलख राम साहू उम्र 60 साल ग्राम बंजारी निवासी और मृतक रामकुमार खड़िया दोनों एक मकान निर्माण में मजदूरी का काम किया करते थे, दोनों ने मिलकर मकान निर्माण में बच्चे लोहे की छड़ को बचा था। जिसके पैसा का लेन देन में भीखम साहू ने मात्र 500 सौ रुपए रामकुमार खड़िया से लिया था। रामकुमार खड़िया को हत्यारे भीखम साहू को 2000 रूपए और वापस देना बकाया था। इसी बात को लेकर 4 दिसंबर को शराब पीने के दौरान दोनों का विवाद हो गया और रामकुमार खड़िया के सर में लोहे की रॉड से मारकर भीखम साहू ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह गांव में ही था पुलिस ने जब गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है।

बाइट_प्रतिभा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

स्लीपर सेल की तरह कार्य करते है गांजा तस्कर,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिला पुलिस की गठित एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, उड़ीसा प्रदेश में घुसकर 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है।
आज स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद जिले में गठित एंटी नारकोटिक टास्क टीम की 12 सदस्यों ने उड़ीसा प्रांत में जा कर उन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जो गांजा की सप्लाई एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करते हैं। गिरफ्तार गांजा तस्करों ने पुलिस को जानकारी दी है कि, गांजा की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने वाले को सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक का पता होता है। आगे का रास्ता किसी तीसरे आदमी को होता है। ये गांजा तस्कर स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान गांजा छोड़ देते हैं। दूसरे स्थान से तीसरे स्थान कोई और लेकर जाता हैं। इस तरह से गांजा की तस्करी उड़ीसा से देश के कई प्रांतों तक पहुंचाई जाती है।
जिले की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को पिछले तीन कार्रवाई में मधु कुंभकार, हुर्षिकेश, मानव भोई, दुष्यंत बाघ, नसीम मोहम्मद, महेश यादव, कोमल सोनकर सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा तस्करी से पिछले छह साल में कमाई गई संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बाइट_प्रतिभा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

 

धान हुआ जाम,10 से खरीदी बंद, कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन

धान का उठाव नहीं, प्रभारी हो रहे परेशान बढ़ी चिंता

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान के स्टॉक जमा होने और धान उठाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशान धान समिति केन्द्रों के प्रभारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आगामी 10 दिसंबर से धान खरीदी बंद करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा दिया है। समितियों के प्रभारियों ने जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को 3 दिसंबर को ही इस बात की सूचना देते हुए धान उठाव का निवेदन किया था लेकिन आज 7 दिसम्बर हो जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से चिंतित समितियों के प्रभारियों ने ये ऐलान कर दिया है कि धान का उठाव समितियों से नहीं होने की स्थिति ने 10 दिसंबर से धान की खरीदी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जिले के 183 धान खरीदी केंद्रों में 14 नवम्बर से धान की खरीदी नीति के परिपालन में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी किया जा रहा है। लेकिन अब तक धान का उठाव नहीं होने की वजह से समितियों में भारी मात्रा में धान जाम हो गया है। इसके अलावा मौसम के बिगड़ते मिज़ाज ने समिति प्रभारियों की चिंता और बढ़ा दी है।
विगत दिनांक 6 दिसंबर को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा अंतिम चेतावनी देते हुए पत्र का लेख में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान की खरीदी हो गई है । तत्पश्चात धान उपार्जन केन्द्रों से धान के परिवहन के अभाव में बफर लिमिट से अधिक धान की खरीदी हो जाने तथा खरीदी धान को फड़ में रखने के लिए जगह का अभाव हो रहा है । जिससे जगह के अभाव में उपार्जन केन्द्रों के द्वारा धान खरीदी करना संभव नहीं है । जिसकी सूचना शासन प्रशासन को दिनांक 3 दिसम्बर को अवगत करा दिया गया है। बा वजूद आज पर्यंत दिवस तक धान का उठाव हेतु व्यवस्था नहीं किया गया है ।
धान का उठाव समिति से समय पर न होने के कारण तथा जिले के समस्त समिति के द्वारा दिनांक 9 दिसम्बर तक समस्त धान परिवहन की व्यवस्था न होने की स्थिति में आगामी दिनांक 10 दिसम्बर को शासन की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों के द्वारा बंद करनी पड़ेगी । जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बदला अपना फैसला

 

आंदोलन स्थगित,आंदोलन कारियों ने झूठी दर्ज रिपोर्ट को निष्पक्ष जांच कर शून्य करे अन्यथा की स्थिति में होगा उग्र आंदोलन – सर्व अनुसूचित जाति समाज

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर पालिका परिषद नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं पूर्व पार्षद एवं आर.टी.आई. कार्यकर्ता पंकज साहू के मध्यस्थ हुये झगड़े इतने बढ़ेंगे किसी ने सोचा तक नहीं था कि, पुलिस प्रशासन आज पूर्ण तैयारी से अपने कर्तव्य में डटे रहे ताकि बलौदा बाजार जैसी अप्रिय घटना घटित ना हो।

अंततः सर्व अनुसूचित जाति समाज ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को देखते हुए बदल दिया अपना पैतरा और आंदोलन को स्थगित कर दिया।

महासमुंद एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपते हुये सर्व अनुसूचित जाति समाज द्वारा बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर स्थानीय तुमगांव चौक स्थित बाबा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर वापस हुये। बता दें कि,
महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के समर्थन में आज सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बड़ा आंदोलन का ऐलान किया था। जिसके चलते पुलिस ने किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर को आज सुबह से ही छावनी बना दिया गया था।
इधर सर्व अनुसूचित जाति समाज शहर के दादा बाड़ा में एकत्रित होने लगे थे। पूरा शहर इस सोच में रहा कि, आंदोलनकारी किस दिशा में इस आंदोलन को लेकर जाने वाले हैं। आज दोपहर दो बजे तक जहां आंदोलनकारी इकट्ठा होने वाले थे, उस स्थान पर घोषणा अनुरूप भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकी, दादा बाड़ा में लगभग 2 तीन सौ लोग ही इकट्ठा हो सके। लगभग 2.30 बजे आंदोलनकारियों ने अपना पैतरा बदल दिया और दादा बाड़ा में उपस्थित एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर आगामी दिनों में रणनीति तय कर आंदोलन का फैसला किया हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़…! महासमुंद में आज सर्व अनुसूचित जाति करेगी एस.पी. कार्यालय का घेराव।

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच का मामला गरमाया।

पूरा शहर बना छावनी, आज सुबह 6 बजे से शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात।

दो दिन पूर्व, पूर्व पार्षद पंकज साहू को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार।

सर्व अनुसूचित जाति का पुलिस पर आरोप, बिना जांच किए निरपराध लोगों पर किया है मामला दर्ज।

बलौदा बाजार में हुए घटना को ना हो पुनरावृत्ति, पुलिस ने किया है पुख्ता इंतजाम।
पुलिस के भय से कुछ नेता पिछले दो दिन से हो गए हैं जिन्होंने अंडर ग्राउंड।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरने सर्व अनुसूचित जाति के पहुंचेंगे हजारों महिला पुरुष…
महासमुंद जिला सहित दीगर जिले से भी बुलाया गया है पुलिस बल…

महासमुंद थाना क्षेत्र में होगा आज ये घेराव…

गर्भवती महिलाएं अपने और होने वाले बच्चे के प्रति सजग रहे – आंबा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता

महासमुंद / आज शहर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 26 में सुपोषण चौपाल कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की गर्भवती महिलाओं सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने सुपोषण चौपाल के उद्देश्यों को महिलाओं से साझा किया। कि जैसे ही महिला गर्भवती होती है तुरंत आंगनवाड़ी में पंजीयन करवाना है पंजीयन के पश्चात स्वास्थ्य सेवाओं के तहत टिटनेस का इंजेक्शन आयरन कैल्शियम की दवाइयां दिलवाया जाता है साथ ही महिला में बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को₹5000 की राशि के लिए फार्म भी भरवारा जाता है सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं गर्भस्थ शिशु को लेकर के जागरूकता फैलाना है साथ ही गर्भकाल के दौरान अपने पोषण आहार पर भी विशेष रूप से ध्यान देना है परिवार में पति और सास को भी कुछ दायित्वों का निर्वहन दिया जाता है। जिससे आने वाला शिशु पूरी तरीके से सुपोषित जन्म ले। पूर्णिमा साहू व निशा चंद्राकर ने गर्भ संस्कार का कार्यक्रम करवाया जिसका उद्देश्य गर्भस्थ शिशु व माता को अध्यात्म से जोड़ना रहता है।

गौरतलब है कि माताओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रदेश के (अधिकतम कुपोषित बच्चों वाले) के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे गुरुवार को ‘सुपोषण चौपाल’ का आयोजन किया जाता है।
सुपोषण चौपाल में गोदभराई, अन्नप्राशन, जन स्वास्थ्य दिवसआदि गतिविधियां कराई जाती है।
सुपोषण चौपाल के माध्यम से गंभीर कुपोषित बच्चे, उनके माता-पिता, को स्नेह शिविर और नव जतन योजना के तहत लक्षित बच्चे और चिकित्सा अधिकारी सुपोषण चौपाल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वार्ड के पार्षद श्री मनीष शर्मा ने उपस्थित महिलाओं से अपील की की सभी को अपने स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देना चाहिए आंगनबाड़ी से प्रदत्त रेडी टू ईट व्यंजन का उपयोग जरूर करना चाहिए साथ ही समय-समय पर शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के लिए भी जोर दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निशा चंद्राकर कीर्ति परोहा पूर्णिमा साहू उषा बघेल काजल भूतवे राजेश्वरी निषाद देवांश निषाद सुलेखा शर्मा पूजा साहू सुधा अंबिलकर विनीता साहू प्रियंका सिंहा उपस्थित थी।

बोधराम ने की कलेक्टर एस.पी. से शिकायत, प्रतिष्ठा धूमिल करने का लगाया आरोप।

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में भोरिंग निवासी यादराम साहू और उनके भतीजे टुकेश साहू के खिलाफ पुलिस ने 420,34 धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में प्रार्थी शिव चेलक शिक्षक ने प्रेसवार्ता कर प्रेस को बताया था कि, ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों में बोधराम साहू शिक्षक सुकमा मामले का मास्टर माइंड है।
मामले में बोधराम साहू ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से शिव चेलक के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा है कि, ठगी के मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। ना ही ठगी करने वालों से बेवजह मुझे बदनाम करने के लिए शिव चेलक ने मेरे खिलाफ बयान दिया है। जिससे मैं मानसिक रूप से आहत हुआ हूं। मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है और मेरी स्वतंत्रता का हनन हुआ है।
जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बोधराम साहू ने शिकायत कर कहा है कि, मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचाने वाले के खिलाफ न्याय संगत कार्रवाई की जाए।
बहर हाल ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में लालच की वजह से ठगी का शिकार हुए लोगों ने महासमुंद सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिकायत कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसे तुमगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नपाध्यक्ष राशि एवं समर्थक ले रहे झूट का सहारा, मैं दस्तावेजों की लड़ाई लड़ रहा हूं – पंकज

 

क्या सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगना गुनाह है..?

दस्तावेज नहीं देने पर मचा नगर पालिका में बवाल।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद पंकज साहू ने आज स्थानीय प्रेस क्लब भवन में पूरे परिवार सहित और अपने मोहल्ले में निवास करने वाले महिलाओं के साथ पत्रकार वार्ता लेकर कहा है कि, महासमुंद नगर पालिका के अध्यक्ष राशि महिलांग द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि, जिस शहर में महिला सुरक्षित नहीं वह शहर सुरक्षित नहीं। मैं आप सभी के माध्यम से पूरे शहर को यह बताना चाहता हूं कि, नगर पालिका के अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलाग द्वारा राजनीतिक रोटी सेकने का काम किया जा रहा है, जिस दिनांक को नगर पालिका में विवाद किया गया और विवाद के बाद उसी दिनांक को मेरे घर में 40-50 लोग आधी रात मेरे घर पर पथराव किए, मेरे घर में मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरा मानसिक रूप से विकलांग बच्चा मौजूद था। मेरे घर में महिलाओं और बच्चों के होने के बावजूद मेरे घर में तोड़फोड़ की गई मेरी पत्नी और मेरी मां को मेरे घर पहुंचे असामाजिक तत्वों ने डराया धमकाया था। यह बात में सिर्फ आरोप लगाने के लिए नहीं कह रहा हूं जो घटना रात में मेरे घर में घटित हुई है, उसकी सीसीटीवी फुटेज मेरे पास मौजूद है और वह सीसीटीवी फुटेज मैंने थाने में अपनी शिकायत के दौरान जमा कराया है। घटना दिनांक को मैं नगर पालिका गया था और सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने गया था । इसी दौरान राशि महिलाग, पवन पटेल पार्षद और कपिल साहू ने जानबूझ कर विवाद की स्थिति निर्मित की और हो मेरे साथ नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलाग ने थप्पड़ मारा। उसकी समय ही राशि त्रिभुवन महिलांग का पति त्रिभुवन महिलांग पहुंचे और मेरे मुंह में घुसा मार दी। इसके बाद पांच छः लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत मैंने सिटी कोतवाली पुलिस ने की है। मामले में अपराध भी दर्ज कर लिया गया हैं।
पूर्व पार्षद पंकज साहू ने प्रेस को बताते हुए कहा कि, शहर का वातावरण खराब करने वाले यह वही लोग हैं जिनके द्वारा किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार को मैं समय-समय पर आम जनता के सामने ले कर जाता रहता हूं। इन्हें इस बात का डर सताने लगा है कि इनके द्वारा किए जा रहे काले कारनामे लोगों के सामने आएगा तो उनका भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा।
मैं इसने डरने वाला नहीं हूं, जनता की आवाज बनकर जनता के लिए मैं लड़ता रहूंगा और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता रहूंगा। पंकज साहू ने आगे कहा कि मुख पर झूठा आरोप लगाकर मेरी आवाज बंद करने यह साजिश इनके द्वारा की जा रही है। मैं शहर में किसी भी प्रकार से कोई अशांति नहीं फैलाना चाहता। मुझे संविधान पर भरोसा है और न्याय पालिका पर पूरी मेरी आस्था है। मैं अपनी लड़ाई न्यायालीन तरीके से लड़ना चाहता हूं। पूर्व पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष के पक्ष में खड़े पार्षदों को चुनौती देते हुए कहा है कि वह खुले मंच में मुझसे आमना सामना कर ले, और मेरे आरोपों को झुठला दे। मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा राजनीति तो क्या मैं यह शहर छोड़ दूंगा।

पालिका कर्मचारी ने विधायक निवास के बगल में डाला कचरा, बदबू से लोग हुए परेशान..?

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद नगर पालिका परिषद का आज कल जैसे विवादों से चोली दामन का रिश्ता बन गया है। एक विवाद समाप्त हुआ नहीं के दूसरा विवाद जान बुझ कर पैदा कर दिया जा रहा है। महासमुंद शहर में कुछ दिन पूर्व बड़े बड़े होडिंग लगाकर स्वच्छ महासमुंद के नाम से अवॉर्ड जीतने का ढिंढोरा पीटा गया था। लेकिन सच्चाई उससे अलग नजर आ रहा है। शहर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जाने वाले रास्ते में हो कचरा डाल दिया जाना सोची समझी साजिश की बू आ रही है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बात तो दूर ही रहने दीजिए जहां कचरा डाला गया है जस्ट उसके बगल में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का कार्यालय बना है। जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना बना रहता है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कचड़ा फेकने वाले ने बताया है कि कचड़ा वाहन खराब होने की वजह से उसने कचड़ा वाले विधायक निवास के बाजू में ही डाल कर मौके से भाग निकला है। विधायक निवास के बगल में कचड़ा डालने से विधायक निवास पहुंचने वालों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक कचड़ा यथा स्थान हो पड़ा मिला है।

योग में पी.एच.डी.की भूमिका,साथ ही मिला महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान ।

 

गरियाबंद जिला सहित संपूर्ण प्रदेश में साहू समाज का मान बढ़ाया कु.भूमिका साहू ने

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
रायपुर / भारत में आज भी बहुत सी लड़कियाँ ऐसी हैं, जो शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। वहीं, पढ़ाई-लिखाई के दौरान बीच में ही स्कूल छोड़ देने वाली लड़कियों की संख्या भी लड़कों की संख्या से बहुत ज़्यादा है क्योंकि लड़कियों से यह उम्मीद की जाती है कि वे घर के कामकाज में मदद करें। वहीं, उच्च शिक्षा की बात करें तो बहुत सी लड़कियाँ सिर्फ इसलिए उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं क्योंकि उनके परिवार वाले पढ़ाई के लिये उन्हें घर से दूर नहीं भेजते हैं, जिसके चलते उनका अधिकतर समय घरेलू कामों में खर्च होता है और महिलाओं व पुरुषों के बीच समानता का अंतराल बढ़ता चला जाता है। इससे इस मिथक को बढ़ावा मिलता है कि, शिक्षा-दीक्षा लड़कियों के किसी काम की नहीं है क्योंकि अंत में उन्हें प्राथमिक रूप से घर ही संभालना है, शादी करनी है और पति व बच्चों की सेवा करनी है। इतना ही नहीं, लड़कियों को शादी कब करनी है, किससे करनी है, बच्चे कब पैदा करने हैं? ये सब कुछ भी हमारी पितृसत्ता तय करती है। इन्हीं सब जिम्मेदारियों को पूर्ण करते हुये समाज सहित देश को गौरवान्वित करने वाली भूमिका साहू छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद के छोटे से ग्राम जेंजरा से विलोम करने वाली भूमिका ने देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इण्डिया के डिप्टी स्पीकर सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भाग लिया। जिसमें देश भर से कई स्थानों से आए योग विशेषज्ञ एवं योग के क्षेत्र में क्रियाशील योगदान के लिए योग शिक्षक , योग अनुसंधानकर्ता एवं अन्य समाजसेवियों को पतंजलि योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इसी समारोह में छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद ग्राम जेंजरा की भूमिका साहू को भी सम्मानित किया गया। भूमिका अभी योग में ही पीएचडी कर रही है । उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, पूर्व उपमुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ० दिनेश शर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी शुभकामनाएं । उक्त सम्मान प्रधानाचार्य कालीपीठ राजर्षि आचार्य पवन दत्त मिश्रा महाराज, प्रधान योगाचार्य योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट स्वामी अमित देव महाराज, मोरार देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग कार्यक्रम अधिकारी (योग थैरेपी) आई०एन०आचार्य, इंडियन योग एसोसिएशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ० एस०पी० मिश्रा, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार योगेश नारायण दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा राजनेता नितिन पाठक, जेस्चर हेल्थ केयर के संस्थापक डॉ०ए०के० उपाध्याय सहित महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी के हाथों किया गया।
बता दे कि,भूमिका साहू का लालन पालन एवं शिक्षा दीक्षा के लिए महासमुंद निवासी शिक्षक जे पी साहू एवं शिक्षिका श्रीमती जमुना साहू ने उठाया है।