Home Blog Page 25

पत्रकार और भट्ठा दलाल आमने सामने, दोनों पहुंचे कोमाखान थाने।

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक भट्ठा दलाल और एक पत्रकार के बीच उपजा विवाद थाने जा पहुंचा है। जिसकी चर्चा पूरे जिले में जोर शोर से हो रही है।
बता दे कि, बीते दिनांक को कोमाखान थाना क्षेत्र के पत्रकार दिलीप शर्मा का कहना है कि, उनके द्वारा जिले में हो रहे पलायन को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया गया था । प्रकाशित समाचार पर भट्ठा दलाल जगत गुप्ता ने आपत्ति दर्ज करते हुए कट्टा दिखा कर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है कि, लिखित शिकायत लेकर दिलीप शर्मा कोमाखान थाने पहुंचे। वहीं जगत गुप्ता भट्ठा दलाल का कहना है कि, दिलीप शर्मा पत्रकार ने उसे धमकाते हुए पहले 20 हजार रुपए लेकर गया लेकिन 20 हजार से संतुष्ट नहीं होने पर पत्रकार ने 30 हजार रुपए की और मांग और की गई। जिस पर आहत होकर भट्ठा दलाल और पत्रकार की आपस में बहस हो गई।
पत्रकार द्वारा रिपोर्ट करने की धमकी देते हुए कोमाखान थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं भट्ठा दलाल ने पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोमाखान पुलिस को पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।
हम आपको बता दें कि, महासमुंद जिले में लाखों की तादात में भट्ठा दलाल महासमुंद जिले से दीगर प्रांत मजदूरों का पालन करवाते हैं। कुछ भट्ठा दलाल लायसेंसी है और कई बिना लाइसेंस के यहां काम कर रहे हैं।
भट्ठा दलाली के इस अवैध कारोबार में करोड़ों की काली कमाई की जाती है और इस काली कमाई में हिस्सा लेने के लिए महासमुंद जिले के सरकारी मुलाजिम से लेकर पत्रकार तक सभी इस मौके का फायदा उठा कर अवैध वसूली कर रहे हैं। पलायन इस जिले के लिए कोई नई बात नहीं रह गई है और प्रति वर्ष दीपावली के बाद यह कारोबार जिले में शुरू हो जाता है। जिस वजह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विवादास्पद की परिस्थिति पैदा होती रहती है।

ठगी का मास्टर माइंड बोधराम अब भी पुलिस के शिकंजे से बाहर…?

यादराम साहू से है,चेलक परिवार को है जान का खतरा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले सहित कई जिलों से ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में पैसा लगाने और ब्याज में अधिक राशि का लालच देकर एक ही परिवार से 96 लाख रुपए की ठगी करने वाले चाचा भतीजा के खिलाफ पुलिस ने 420,34 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ठगी का शिकार हुए लोगों ने आज प्रेसवार्ता लेकर कहा कि, पुलिस की गिरफ्त से बाहर याद राम साहू लोगों को डरा धमका रहा है। याद राम साहू से चेलक परिवार भयभीत है।
प्रेसवार्ता लेने वाले ठगी का शिकार हुए लोगों ने कहा कि, पुलिस ने सिर्फ दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि इस मामले का मास्टर माइंड बोधराम साहू शिक्षक है जो सुकमा बस्तर में निवास करता है।
हम आपको बता दें कि, यादराम साहू और उसका भतीजा टुकेश साहू ने पहले दोस्ती की फिर लालच दिया, फिर करोड़ों का चूना लगा दिया। दोस्ती और लालच ने एक परिवार को करोड़ों रूपए के बैंक के कर्ज में डूबो दिया है।
मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थाने है। ग्राम भोरिंग निवासी याद राम साहू, टूकेश कुमार साहू, चमन लाल साहू, बोधराम साहू और झलक राम साहू ने मिलकर महासमुंद नयापारा निवासी शिव कुमार चेलक और उसके भाई, बेटा सहित अन्य लोगों के साथ बड़ी ही चालाकी के साथ ठगी की है। चेलक परिवार ने महासमुंद एसपी और कलेक्टर को महासमुंद। पहले दोस्ती की फिर लालच दिया, फिर करोड़ा का चूना लगा दिया। दोस्ती और लालच ने एक परिवार को करोड़ों रूपए के बैंक के कर्ज में डूबो दिया है। अब पीड़ित परिवार पुलिस और कलेक्टर के दफ्तर के चक्कर काट रहा है। सरकारी नौकरी करने वालों को लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला खुलेआम घूम रहा है और धोखाधड़ी का शिकार हुआ परिवार न्याय की उम्मीद में लगा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर उनकी करोड़ों रुपए की राशि जो बैंक से कर्ज लिया गया है वापस हो जाए।
मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थाने का होना बताया जा रहा है। ग्राम भोरिंग निवासी याद राम साहू, टूकेश कुमार साहू, चमन लाल साहू, बोधराम साहू और झलक राम साहू ने मिलकर महासमुंद नयापारा निवासी शिव कुमार चेलक और उसके भाई, बेटा सहित अन्य लोगों के साथ बड़ी ही चालाकी के साथ ठगी की है।

बाइट_शिव कुमार चेलक शिक्षक

कड़ाके की ठंड भी हुई नतमस्तक, राशि के मजबूत इरादे के सामने पंकज की दाल नहीं गली..?

 

आधी रात तक थाने के सामने धरने पर बैठी नपाध्यक्ष अल सुबह 4 बजे हुई पंकज के विरुद्ध जुर्म दर्ज ।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच कल शाम पालिका के दफ्तर में अनधिकृत प्रवेश को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की रिपोर्ट लिखने दोनों पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे थे। सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत करने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया तो नगर पालिका अध्यक्ष आधीरात तक अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गई। आज सुबह लगभग चार बजे सिटी कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया तब जाकर मामला शांत हुआ है।


हम आपको बता दें कि कल शाम 4.15 बजे पूर्व पार्षद पंकज साहू अपने किसी काम को लेकर नगर पालिका परिषद गया था, इसी बीच पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पालिका पहुंची और पूर्व पार्षद के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया और मामला देर रात तक चलता रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व पार्षद पंकज साहू पर आरोप लगाया है कि नगर पालिका में पूर्व पार्षद पहुंच कर सरकारी फाइल बिना किसी के इजाजत के देख रहा था, जिसे मैने देख कर आपत्ति दर्ज की तो मेरे साथ मारपीट किया गया है मुझे जाति सूचक गाली गलौज पूर्व पार्षद के द्वारा देते हुए मेरे साथ मारपीट की गई है।
वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू का कहना है कि वह सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी पर जानकारी लेने नगर पालिका परिषद गया था इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पहुंची और मुझे पालिका में घुसने से मना किया गया। मेरे द्वारा उनकी बातों का विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई है।

बाइट_प्रतिभा पाण्डेय अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद

राशि और पंकज की झड़प से शहर का माहौल गरमाया किसके विरुद्ध होगा मामला दर्ज…?

 

नगर पालिका में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने प्रस्तुत किए शिकायत पत्र।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। कड़ाके की ठंड में गरमाया शहर का माहौल। नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच नगर पालिका के भीतर हुई मारपीट। दोनों पहुंचे सिटी कोतवाली। भारी गहमा गहमी के बीच दोनों पक्षों ने सिटी कोतवाली में की शिकायत। पुलिस ने कहा मामले में होगी निष्पक्ष कार्रवाई।
गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच हुई मारपीट की खबर ने कड़ाके की ठंड में गर्माहट ला दी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर थाने में लंबे समय तक चलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के काफी लोग थाने में पहुंच गए थे।
बताया जा रहा है के आज तकरीबन 4 बजे शाम पंकज साहू पूर्व पार्षद अपने किसी काम से नगर पालिका में एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस घूम रहे थे। उसी बीच पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पालिका पहुंची थी और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंचा और फिर थाने। थाने पहुंचे दोनों पक्षों का सिटी कोतवाली पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
नगर पालिका की अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का कहना है कि पूर्व पार्षद पंकज साहू नगर पालिका पहुंच कर सरकारी काम काज में दखलंदाजी कर रहे थे। जिसे मेरे द्वारा माना करने पर मुझे जाती सूचक गाली गलौज कर हाथापाई की गई है। जिससे मुझे चोट आई है। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि पूर्व पार्षद आए दिन पालिका में पहुंच कर सरकारी काम काज में बाधा डालने का कृत कर रहे हैं।
वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का परिपालन कराने मैं पालिका गया था। जहां नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने मेरे साथ जोर जोर से ऊंची आवाज में बात करते हुए मुझे पालिका में घुसने से मना कर रही थी। इस पर मैने कहा कि पालिका सार्वजनिक जगह है कोई भी पालिका में आ सकता है। यह सुन कर वह तैस में आ गई और मुझे एक झापड़ मार दिया, उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल और अन्य लोग भी शामिल है।

ट्रेडिंग कम्पनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चाचा भतीजा के खिलाफ 420 का मामला दर्ज।

बुरे काम का बुरा नतीजा क्यों भई चाचा,अरे हा भतीजा..?

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग निवासी यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू के खिलाफ तुमगांव पुलिस ने 420, 34 का मामला दर्ज कर किया है।


हम आपको बता दें कि महासमुंद के नयापारा निवासी शिव कुमार चेलक और उनके पुत्र धनंजय चेलक और उनके भाई से भोरिंग यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू ने ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में पैसा लगाने और अधिक लाभ लेने का लालच देखकर करोड़ों रुपए की ठगी की गई। आरोपियों द्वारा महासमुंद, तुमगांव, खल्लारी सहित जिले कई भोले भाले सरकारी नौकरी करने वालों से 420 करते हुए करोड़ों रूपए की ठगी कर ली गई है। पिछले कई महीनों से ठगी का शिकार हुए लोग। यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू से राशि लौटने के लिए उनके घर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन यादराम साहू और उनका भतीजा टुकेश साहू लगातार लोगों को गुमराह कर रहा था। जिसकी शिकायत महासमुंद पुलिस अधीक्षक और महासमुंद कलेक्टर से पीड़ितों ने शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी।

बाइट_प्रतिभा पाण्डेय अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद

खबर का असर..! जेल जाना तय…!! विश्वास दिलाकर विश्वासघात का खेल में यादराम एवं परिवार के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज ।

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बेबाक बयान न्यूज खबर का हुआ असर भोरिंग निवासी यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू पर आखिरकार तुमगांव पुलिस ने 420, 34 का मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि, भोरिंग यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू के विरुद्ध तुमगांव थाना में 420 का मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में भतीजे टुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और यादराम साहू फरार है।
ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में पैसा लगाने और अधिक लाभ लेने की लालच देखकर महासमुंद, तुमगांव, खल्लारी सहित जिले के भोले भाले सरकारी नौकरी करने वालों से 420 करते हुए करोड़ों रूपए की ठगी कर ली थी। पिछले कई महीनों से पीड़ित यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू से राशि लौटने के लिए उनके घर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन यादराम साहू और उनका भतीजा टुकेश साहू लगातार लोगों को गुमराह कर रहा था। जिसकी शिकायत महासमुंद पुलिस अधीक्षक और महासमुंद कलेक्टर से पीड़ितों ने शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला महासमुंद टाइम्स के संज्ञान ने आने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तुमगांव पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया और आज 25 नवंबर को पुलिस ने मामले में चाचा भतीजा के खिलाफ 420,34 का मामला दर्ज कर लिया हैं।

जीवन की नैया अब डूबने लगी, बचने के सारे रास्ते हुऐ बंद..?

 

कुकराडीह के सरपंच के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेड 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता

महासमुंद / छत्तीसगढ़ आए दिन पंचायतों के मामले की शिकायत लेकर कार्यवाही की मांग के लिए कोई न कोई पहुंचते है जिला दंडाधिकारी के दरबार में ऐसा ही एक मामला जिले के ग्राम कुकराडीह व तेंदुवाही के सैकड़ों महिला पुरुषों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को गांव के सरपंच जीवन लाल साहू द्वारा जाति सूचक गाली गलोच करने, अभद्र व्यवहार करने व ग्रामीणों के 50 साल से काबिज जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने व अपना सहयोगियों और दीगर समाज के लोगों को देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। सरपंच द्वारा किए जा रहे कामों का विरोध करने वालों के साथ सरपंच द्वारा अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने बताया हैं कि गांव के सरपंच द्वारा 20_25 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर दुकान, मकान और खेती करने की बात भी ग्रामीणों ने बताया है। ग्रामीणों ने आज कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
हम आपको बता दे कि कुकराडीह के सरपंच ने खसरा नंबर 270,122,275, 512,592 अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरपंच द्वारा अपने कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ देते हुए ग्रामीणों के काबिज जमीन को बलपूर्व हटा कर खुद कब्जा कर लिया है। जिसे नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते कहां है कि जिला प्रशासन ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करने को बाद बाध्य होंगे और इसकी सारी नैतिक जवाब दारी जिला प्रशासन की होगी।

विश्वास दिलाकर विश्वासघात का खेल, अब तो फंस गया यादराम, कब जाएगा जेल…?

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। भोरिंग निवासी यादराम साहू के खिलाफ पुलिस धोखाधड़ी की एक शिकायत के बाद और भी लोग पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में ब्याज में पैसा अधिक कमाने का लालच देकर कई शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को करोड़ों रूपए का चुना लगा कर कर्ज में डूबो दिया है। यादराम साहू ने अपने भतीजे और अपने जीजा के साथ मिलकर महासमुंद जिले के कई लोगों के साथ ठगी कर लिया है। अभी तीन दिन पहले शिक्षक शिव कुमार चेलक ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मिलकर यादराम साहू और उसके भतीजे और जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिव कुमार चेलक से प्रभावित हो कर अन्य लोग जो ठगी का शिकार हुए है सामने आ रहे हैं।
गौरतलब है कि, रामनाथ विश्वकर्मा ग्राम रामखेड़ा खल्लारी निवासी ने पुलिस से शिकायत की है कि, यादराम साहू, टुकेश कुमार साहू व झलकराम साहू, ग्राम भोरिंग व सीताराम वैष्णव ग्राम बम्हनी के द्वारा शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने और पैसा कमाने का लालच दिया गया। वहीं यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू ने भरोसा जितने के लिए स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट करवाकर भी दे दिया। रामनाथ विश्वकर्मा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि, यादराम साहू, दुकेश कुमार साहू ग्राम भोरिंग में मुलाकात हुआ इसी दौरान फोन नंबर भी आदान प्रदान किया गया। यादराम साहू और उनका भतीजा टुकेश साहू फोन पर बातचीत करने लगे और अचानक एक दिन टुकेश कुमार साहू ने मुझे काल करके बोला कि मैं शेयर ट्रेडिंग का कार्य करता हूं। मेरा आफिस केन्द्रीय विद्यालय के सामने महासमुंद में है। महासमुंद आओगे तो घूमने आना, एक दिन महासमुंद गया तो उनके कार्यालय घूमने चला गया, वहां पर टुकेश कुमार साहू व सीताराम वैष्णव बैठे हुए थे। उनके ऑफिस में कुछ देर बैठने के बाद दोनों ने मुझे अपने लेपटाप खोलकर दिखाया और बोला बहुत सारे लोग मेरे माध्यम से पैसा कमा रहे हैं। अगर आपको भी पैसा कमाना है तो आप भी दे दीजिये फिर मैंने कहा कि अगर घाटा हो गया तो कहां से दोगे तो दुकेश ने कहा कि अच्छा खासा हम लोगों का प्रापर्टी है। किसी दिन घर भोरिंग आ जाना टेंशन नहीं है और हमारे घर परिवार से मिल लीजिये फिर देना इस तरह बातचीत होने के बाद मैं अपना घर चला गया, फिर कुछ दिन के बाद दुकेश ने फोन किया और मेरे से पूछा तो मैंने कहा कि अभी पैसा नहीं है होगा तो बताता हूं। कुछ दिन बाद मैं पारिवारिक कार्य से भोरिंग गया हुआ था तो टुकेश के घर चला गया और उनके पिताजी झलकराम साहू, उनके चाचा चमनलाल साहू और यादराम साहू से मुलाकात हुआ। चर्चा के दौरान के दौरान इन लोगों ने कहा कि हमारा लड़का दुकेश अच्छा ट्रेडिंग कर रहा है आप निश्चिंत होकर पैसा दे दीजिये। मैंने जब सिक्युरिटी की बात किया तो चेक देने की बात की, जितना दोगे उतने का चेक दे देता हूं कहा और यादराम ने 7 प्रतिशत महीने का ब्याज देने की बात कही घाटा फायदा हमारा है बोला। फिर मैंने ग्रामीण कुटा बैंक व एल.आई.सी. से ऋण लेकर दो किश्तों में 774700 रुपये (सात लाख चौहत्तर हजार सात सौ रुपये) व 358000 (तीन लाख अन्ठावन हजार रुपये) इस तरह कुल 1132700 रुपये नगदी टुकेश और यादराम साहू को दिया हूं। इसके एवज में मुझे टुकेश ने अपना बंधन बैंक का दो चेक दिया। कुछ दिनों के बाद और पैसा हो जाने के बाद सीताराम वैष्णव को 1215500 (अक्षरी बारह लाख पन्द्रह हजार पांच सौ रुपये) नगद उनको भी दिया। देते समय टुकेश और यादराम साहू दोनों उपस्थित थे। दुकेश ने मेरा पैसा मिलने के बाद एक भी बार रिटर्न नहीं दिया है, जबकि सीताराम वैष्णव ने कुछ माह तक 7 प्रतिशत की दर से राशि वापस किया है, फिर इन दोनों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। आफिस गया तो आफिस भी बंद मिला। भोरिंग उनके घर गया तो टुकेश घर में नहीं मिला उनके पिताजी ने कहा कि आपका पैसा कहीं नहीं जायेगा हम लोग आपको देंगे। इस तरह जब भी इनके गांव जाते हैं तो आश्वासन ही देता है। चूंकि मैंने बैंक से लोन लेकर एवं खेत वगैरह को गिरवी रखकर पैसे दिया था इस कारण बैंक वाले लगातार परेशान कर रहे हैं। मैं बैंक का लोन नहीं पटा पा रहा हूं घर खर्चे के लिये दिक्कत हो रही है। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं और छोटे छोटे बच्चे और घर में कमाने वाला मैं अकेला हूं। मैं मानसिक रुप से बहुत ही ज्यादा परेशान हूं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लोगों को यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू ने झांसे में लेने के लिए कई तरह के प्रलोभन और विश्वास जितने के किए एग्रीमेंट किया। कुछ लोगों के साथ पहले दोस्ती किया फिर पूरे परिवार को झांसे में लेकर अपनी ठगी का शिकार बना कर करोड़ों रूपए हासिल कर। कई परिवारों को बैंक का कर्जदार बना दिया हैं। बहरहाल इस मामले पुलिस ने अब तक कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है।

भोरिंग के यादराम साहू ने शासकीय कर्मचारियों से की गाढ़ी दोस्ती, फिर लगाया ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर करोड़ों का चुना…?

 

ठगों ने अपराध से बचने किया वकील हायर…!

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / पहले दोस्ती की फिर लालच दिया, फिर करोड़ों का चूना लगा दिया। दोस्ती और लालच ने एक परिवार को करोड़ों रूपए के बैंक के कर्ज में डूबो दिया है। अब पीड़ित परिवार पुलिस और कलेक्टर के दफ्तर के चक्कर काट रहे है। सरकारी नौकरी करने वालों को लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला खुलेआम घूम रहा है और धोखाधड़ी का शिकार हुआ परिवार न्याय की उम्मीद में लगा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर उनकी करोड़ों रुपए की राशि जो बैंक से कर्ज लिया गया है वापस हो जाए।
मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थाने का होना बताया जा रहा है। ग्राम भोरिंग निवासी याद राम साहू, टूकेश कुमार साहू, चमन लाल साहू, बोधराम साहू और झलक राम साहू ने मिलकर महासमुंद नयापारा निवासी शिव कुमार चेलक और उसके भाई, बेटा सहित अन्य लोगों के साथ बड़ी ही चालाकी के साथ ठगी की है। चेलक परिवार ने महासमुंद एसपी और कलेक्टर को शिकायत की है और शिकायत में लिखा है कि मैं शिव कुमार चेलक पिता स्व. नारायण राम चेलक विश्वकर्मा वार्ड, वार्ड नं. 9. नयापारा, महासमुंद का स्थायी निवासी हूं, जो कि पूर्व में शासकीय प्राथमिक शाला कांपा में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत था। जब भोरिंग में एच.डी.एफ.सी. बैंक का ब्रांच खुला तब स्कूल में यादराम साहू पिता खुशियाल साहू निवासी ग्राम भोरिंग, जिला महासमुंद बैंक कर्मचारी के रुप में स्कूल आये थे । शून्य बैलेंस में खाता खोलने के लिये तब से यादराम साहू से हमारा परिचय था। चूंकि महासमुंद इमलीभाठा में यादराम साहू रहते थे तो एक दूसरे के घर आना-जाना दोस्ती यारी हो गया था। यादराम साहू के द्वारा वर्ष 2019 में बार बार कहा गया कि मेरा भतीजा टुकेश कुमार साहू के साथ हम लोग ट्रेडिंग करते हैं। अच्छा मुनाफा निकाल लेते हैं। आप भी कुछ दे दो।

चूंकि उस समय हमने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिये और उनके द्वारा बार बार फोर्स करने पर उनके कार्यालय जो कि केन्द्रीय विद्यालय के सामने जे.पी. साहू के मकान में खोले थे वहां मैं यादराम साहू के साथ गया, वहां पर टुकेश कुमार साहू व बम्हनी का वैष्णव लड़का बैठा था और फिर यादराम ने मुझे कुछ लोगों का नाम बताया जैसे तुकाराम साहू बागबाहरा, पी. आर. साहू आदर्श स्कूल महासमुंद, सूरज साहू बनरसी, राजू ठाकुर रमन टोला महासमुंद इन सभी को मैं भी जानता था। फिर एक दिन यादराम साहू के साथ उनके घर भोरिंग गये उनके घर में यादराम के सबसे बड़े भाई झलकराम साहू उनके मंझले भाई चम्मन लाल साहू व उनके गनौद वाले जीजा चन्द्रकांत साहू थे। मैंने इन सभी के बीच में कहा कि यादराम व टुकेश ट्रेडिंग कर रहे हैं तो उनके जीजा व उनके भाईयों ने कहा कि हम सभी को पता है और कार्यालय सबके सहमती से खोले हैं, तो मैंने फिर कहा आपके घर का मुखिया बोधराम साहू आपको छोटा भाई को पता है या नहीं तो चम्मन ने कहा कि सभी को पता है। आप फोन से बातकर लीजिये फिर उन्हीं के मोबाईल से मैंने बोधराम साहू जो कि सुकमा में रहता है उनसे बात किया उन्होंने भी कहा कि हम सबको पता है आपका पैसा कहीं नहीं जायेगा आप निश्चिंत होकर दे सकते हो पूरे परिवार की सहमति से ट्रेडिंग का काम शुरु किये हैं। तब उनके जीजा चन्द्रकांत साहू गनौद वाले ने कहा कि गुरुजी 20 एकड़ जमीन है आरंग, महासमुंद में प्लाट है और नया रायपुर में भी है वहां का कीमत तो आपको पता ही है। आप निश्चिंत होकर दे दीजिये आपका पैसा कहीं नहीं जायेगा, यादराम साहू ने कहा कि महीने का 7 प्रतिशत देंगे और कम-ज्यादा घाटा फायदा हमारा है । महीने के पहले सप्ताह में
आपको महीने का 7 प्रतिशत देंगे और कम-ज्यादा घाटा फायदा हमारा है। महीने के पहले सप्ताह में आपके खाते में ट्रांसफर कर देंगे। तब जाकर मैंने पहले बजाज फायनेंस में लोन लेकर यादराम व टुकेश को दो लाख रुपया दिया था। जिसका मैंने 36 प्रतिशत वार्षिक ब्याज जिसका ई.एम.आई. 11000 रुपये प्रतिमाह देना पड़ता था। बाद में टुकेश ने झांसे में लेकर मेरे लड़के से भी आई.सी.आई.सी. बैंक से फायनेंस कराकर 10 लाख ले लिया। चूंकि धनंजय कियोस्क बैंक आधार से पैसा निकालने व जमा करने का कार्य करता था इसलिये आसानी से आई.सी. आई.सी.आई. बैंक ने लोन दे दिया। मार्च 2023 में घर बनाने का प्लानिंग किये तो यादराम साहू ने कहा कि आपका फायनेंस मैं कर देता हूं आपका घर ब्याज से बन जायेगा। मूलधन पड़ा रहेगा इस तरह वह सेटिंग करके अलग अलग बैंक से 25 लाख लोन कर दिया व 10 लाख हमारे पास पहले घर बनाने के लिये व्यवस्था किये थे सभी पैसे को यादराम व टुकेश को दे दिये। माह का 245000 रुपये ब्याज देना तय हुआ था, लेकिन आज तक एक बार भी पूरा पैसा नहीं दिया, मुझे प्रतिमाह 80000 रुपये लोन का किश्त भुगतान करना पड़ता है। (एच.डी.एफ.सी. बैंक में 22000 रुपये, यस बैंक में 22000 रुपये, पेसेंस बैंक में 12000 रुपये, आई.सी.आई.सी. आई. बैंक में 25000/- रुपये कुछ माह तक रिटर्न देता रहा फिर देना बंद कर दिया । यादराम के जीजा ने कुछ दिनों तक मैं दूंगा बोलकर आश्वासन देता रहा, फिर वह भी हाथ खींच लिया। लगातार यादराम व उनके परिवार के द्वारा गोलमोल जवाब देते आ रहे हैं।

हम लोगों को 14 मई 2024 को आप लोगों का पूरा हिसाब करेंगे बोलकर घर बुला लिया और महिला लोगों को चिल्लाने के लिये आगे कर दिये उनकी मंशा को भांप कर हम लोग वापस आ गये, शाम को जाकर पूरे परिवार हमारे ही नाम से तुमगांव थाने में धमकाने का सूचना दे दिये । यादराम परिवार के कृत्यों से हम पूरी तरह से डर चुके हैं। बैंक का लोन ई.एम.आई. बाऊंस हो रहा है। बच्चों का फीस नहीं पटा पा रहा हूं। घर खर्च के लिये मुश्किल हो गया है। भूखों मरने की नौबत आ गया है ।

गौरतलब है कि यादराम साहू और उनके सहयोगियों ने मिलकर महासमुंद जिले के 10 से 12 लोगों को शेयर बाजार में पैसा लगाकर करोड़ों रुपए ब्याज के रूप में लाभ कमाने का झांसा देकर सरकारी कर्मचारियों से 5 से 6 करोड़ रुपए की ठगी कर लिया गया है। ठगी का शिकार हुए सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपना पैसा वापस करने को कह रहे हैं तो यादराम साहू उल्टा पीड़ितों को डरा धमका रहा है। पीड़ितों परिवारों ने पहले पुलिस प्रशासन और कलेक्टर से मिलकर राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई थी। पिछले एक माह से कुछ कार्रवाई नहीं होने पर अब पीड़ित परिवार एफ आई आर करने पुलिस को शिकायत की गई है।

शासन की उपेक्षापूर्ण लचर नीतियों के चलते प्रदेश की सबसे बड़ी पालिका विकास कार्यो से अभावग्रस्त – नीरज

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा शासन के महासमुंद पालिका के प्रति भेदभाव व उपेक्षा पूर्ण रवैयों के चलते शासन को पालिका द्वारा प्रस्तावित अनेक विकास कार्यो को आज पर्यंत तक मंजूरी नही मिली l इन विकास कार्यो के अभाव में शहर के नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीरज परोहा ने कही l
पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि महासमुंद पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने अल्प दो साल के कार्यकाल के वर्तमान वर्ष के बजट में शहर के विकास को तीव्र गति देने के लिए व नागरिकों को सुविधाओ के उद्देश्य से नहर लिंक रोड ,सर्वसुविधायुक्त पार्किग स्थल ,व पशुपालकों के लिए गोकूल नगर का प्रावधान वार्षिक बजट में सर्वसम्मति से पारित कर राशि प्रावधान के लिए राज्य शासन को भेजा था आज वर्तमान स्थिति तक शासन के उपेक्षापूर्ण रवैयों व कांग्रेस शासित पालिकाध्यक्ष के प्रति भेदभावपूर्ण रवैयों के चलते उक्त कार्यो को मंजूरी नही मिली जो शासन के विकास मूल मंत्र की नीतियों को केवल नारो तक ही रहने की स्थिति प्रदर्शित करता है l उक्त विकास कार्यो के अभाव में नगर के ह्रदय स्थलों में डेयरी उद्योग का संचालन से पशुओं का शहर के मार्गो में जमवाड़ा ,डेयरी उद्योग के अपशिष्ट
पदार्थो से बीमारियों के बढ़ावे की संभावना पार्किग स्थल के अभाव में यातायात जाम व लिंक रोड के अभाव में नगर के कई वार्डो में आवागमन की असुविधा नागरिक जनों को हो रही है l
पूर्व प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी महासमुंद नगर पालिका शासन की लचर उपेक्षापूर्ण नीतियों के चलते विकास कार्यो के सूखापन का शिकार है तो प्रदेश की अन्य पालिकाओं में विकास कार्यो के क्रियान्वयन की स्थिति का आंकलन किया जा सकता है l
स्थानीय स्तर से लेकर मीडिया में जमकर पालिका के कार्यो की कड़ी आलोचना करने वाले पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि गण भी इन विकास कार्यो की मंजूरी के प्रयास से विमुख होकर कुभकर्णी निद्रा में लीन है l इन कार्यो को अगर शासन बिना राग द्वेष के मंजूरी देती है तो नागरिको को सुविधाओं का लाभ मिलेगा व शासन का विकास मूल मंत्र के नारों के धरातल पर क्रियान्वयन दिखेगा l