Home Blog Page 23

समितियों में धान हुआ जाम, उठाव नहीं होने की स्थिति में सोमवार से कई समितियों में धान खरीदी होगी बंद

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के पांचों ब्लॉकों में 14 नवंबर से धान खरीदी समर्थन मूल्य में जारी है लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी जिले के कई समितियों में धान का उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। धान के उठाव नहीं होने से समितियों को अतरिक्त भार बढ़ने की चिंता सता रही है। अतरिक्त खर्च से समितियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
हालांकि अधिकारियों को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि समितियों को क्या नुकसान होने वाला है। डीईओ काटा गया है लेकिन मिलर्स धान उठाव करने समितियों तक नहीं पहुंच रहे हैं। धान के उठाव नहीं होने से कई समितियों में धान खरीदी एक दो दिन में बंद हो जाएगी। कुछ समितियों में अपने लक्ष्य का 50 प्रतिशत धान की खरीदी कर की गई है। समितियों प्रभारियों का कहना है कि लगातार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है लेकिन व्यवस्था बना पाने में अधिकारी अक्षम नजर आ रहा है। समिति प्रबंधकों ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले तीन माह से वेतन भी उन्हें नहीं मिल पाया है।

बाइट_अजय यादव (जिला खाद्य अधिकारी महासमुंद)

 

बाइट_लेखराम साहू समिति प्रबंधक खट्टी

टाउन हॉल में आंबा का कल होगा शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजन

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा कल 22 दिसंबर को स्थानीय टाउन हॉल में शपथ ग्रहण व समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्यातिथि के रूप में महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पूरे प्रदेश भर से पहुंच रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तृतीय वर्ग सरकारी कर्मचारी संगठन के प्रान्त अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता संदीप दिवान, डॉक्टर अशोक गिरी गोस्वामी, दिलीप तिवारी और रुक्मिणी सज्जन शामिल रहेंगी।
गौरतलब है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा लगातार पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। समय समय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपने मांगो को पहुंचाने के लिए महासमुंद जिला सहित और छत्तीसगढ़ प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की स्थापना कर राज्य सरकार के रजिस्टार एवम पंजीयक से पंजीयन करा कर संवैधानिक रूप से संगठन को संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 22 अगस्त को प्रदेश भर से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले शपथ लेंगे और इस शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुधा रात्रे और अन्य पदाधिकारी अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे से होगी।

सरकारी आवास पर कब्जा मोनिका बेसरा को नोटिस, बाकी पर मेहरबान जिला प्रशासन

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद कलेक्टर कार्यालय से एक लेटर निकला है जिसकी चर्चा कर्मचारी महकमे में जोर शोर से हो रही है। जिला कलेक्टर कार्यालय से निकले पत्र में शासकीय आवास गृह क्रमांक एच-18 कार्यालयीन कर्मचारी कुमारी मोनिका बेसरा, सहायक ग्रेड-2 के नाम से आबंटित है, जिसमें वह वर्तमान में भी निवासरत है। कु. मोनिका बेसरा का स्थानांतरण वर्ष 2022 में शासन के आदेश क्रमांक एफ 03-37/2022/44-1: नवा रायपुर, दिनांक 30.09.2022 के अनुसार कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, बलौदाबाजार (छ.ग.) हो गया है। कु छोटे बेसरा द्वारा बलौदाबाजार सहायक संचालक उद्यान के कार्यालय में दिनांक 26.12.2022 को उपस्थिति दे दी है एवं वर्तमान में भी वे बलौदाबाजार कार्यालय में ही कार्यरत है। तत्संबंध में अवगत हो, कि जिला मुख्यालय महासमुन्द में जिला एवं सत्र न्यायालय रोड स्थित शासकीय आवासगृह क्रमांक एच-18 आपको आबंटित किया गया था, किन्तु स्थानांतरण होने के उपरांत आपके द्वारा उक्त आवास गृह में अनाधिकृत रूप से निवास किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। आवास आवंटन नियम में निहित प्रावधानों के तहत् अनाधिकृत आधिपत्यधारी के विरूद्ध आवंटन अधिकारी द्वारा छ.ग. लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम, 1974 के उपबंधों के अधीन कार्यवाही किये जाने एवं अनाधिकृत आधिपत्य की अवधि के लिए बाजार की दुगुनी दर से लायसेंस शुल्क वसूल करने का प्रावधान है।

अतः क्यों न आपके विरूद्ध आवास आवंटन नियम में निहित प्रावधानों के तहत् गजार दर पर वसूली की कार्यवाही तथा छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम, 1974 के अंतर्गत बेदखली की कार्यवाही किया जावे ? अतएव उक्त शासकीय आवासगृह पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर रिक्त कर चाबी सौंपकर, नियमानुसार निवासरत अवधि का विद्युत/ जलकर का नोड्यूज सर्टीफिकेट के साथ प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित् करेंगे।

यहां तक तो सब ठीक नजर आ रहा है कि, स्थानांतरण के बाद कोई भी कर्मचारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ड्यूटी में उपस्थित होने के बात सरकारी आवास को खाली करने का प्रावधान तो है लेकिन महासमुंद में इस नियम का कितना पालन कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारी करवा रहे हैं। सरकारी आवास में स्थानांतरण के उपरांत सिर्फ कुमारी मोनिका बेसरा ही निवास नहीं कर रही है इसके अलावा और भी कुछ कर्मचारी स्थानांतरण के बाद भी सरकारी दफ्तर में कब्जा कर रखे है जिसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बाद भी खाली नहीं कार्य गया है। आज की तारीख में भी स्थानांतरण के बाद भी अधिकारी अपने परिवार सहित सरकारी आवास में अपना कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
ऐसे कर्मचारियों अधिकारियों पर जिला प्रशासन के आलाधिकारियों की दरियादिली के पीछे क्या वजह हो सकती है यह समझ से परे हैं। नियम कायदे कानून तो सभी के लिए समान होने चाहिए पर मुंह देख कर कार्रवाई के पीछे की वजह जांच का विषय है।

कु.मोनिका बेसरा (सहायक ग्रेड 2)

सुविज्ञ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो वर्षों से महासमुंद शासकीय क्वॉटर से बलौदाबाजार सहायक संचालक उद्यान के कार्यालय अपनी दुपहिया वाहन से आवागमन करती है। जिसका लगभग प्रतिदिन 300 रुपए की फ्यूल की खपत की जा रही है। जबकि चाहे तो ये यदि उस जगह में किराए ले कर भी यदि मोनिका बेसरा रहती तो महज 5 से 7 हजार रुपए हो खर्च होते। किंतु इतने दूर से इनका आना जाना समझ से परे है।

किसान हुआ परेशान , पटवारी ने किया हलाकान 12 हजार में बेचा ईमान

पटवारी जब तक रिश्वत खोरी नहीं करेगा तो स्टेटस कैसे मेंटेन करेगा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / कहावत सच है – सौ में से निन्यानबे बेईमान फिर भी मेरा देश महान । आज पूरा आवाम सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है । जहां पर आये दिन किसी ना किसी मामले में कोई न कोई किसी को किसी मामले का निपटारा करने अपनी रोटी सेकने में भीड़ा हुआ है।

मामला बसना क्षेत्र का

बता दे कि,पटवारी विनय पटेल ने किसान से 12 हजार की रिश्वत मांग अपना ईमान बेच दिया । पीड़ित किसान बेईमान पटवारी के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक के दरबार पहुंच दिया लिखित शिकायत।
किसान ने कहा मेरी समस्या का समाधान कर अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाने की मांग।
गौरतलब है कि, ग्राम गोरिया के किसान अश्वनी प्रधान पटवारी हल्का नंबर 46 ब्लॉक पिथौरा निवासी से क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल से शिकायत करते हुए लिखित में बताया है कि, विनय कुमार पटेल नामक पटवारी गिरदावरी रिपोर्ट दुरुस्त करने की एवज में किसान से 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। किसान 25 एकड़ भूमि का स्वामी है। गिरदावरी रिपोर्ट नहीं बनने की वजह से किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाया है। अपनी फसल को नहीं बेच पाने से किसान अश्वनी प्रधान मानसिक रूप से परेशान है। किसान जब पटवारी के पास जाता है तब किसान को पटवारी विनय कुमार पटेल 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। किसान ने जब रिश्वत देने से मना किया तब पटवारी ने किसान से बदसुलूकी करते हुए कहा कि, जाओ मैं तुम्हारा काम नहीं करूंगा जब कोई दूसरा पटवारी आएगा तब उससे मुफ्त में अपना काम करवा लेना। किसान ने पटवारी की कार्यशैली से तंग आकर न्याय की मांग करते हुए बसना विधायक सम्पत अग्रवाल को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मालूम हो कि, क्षेत्र के पटवारियों द्वारा भोले-भाले किसानों को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट से लेकर आय जाति प्रमाण पत्र तक बनाने के लिए इसी तरह से पैसे की मांग की जाने की शिकायतें लगातार मिलती रहती है। पटवारियों के इस क्रिया क्लाप पर अंकुश ना लगने की वजह से लगातार जिले के कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त पटवारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई ना होना समझ से परे हैं।अभी एक दिन पूर्व ही एक निलंबित कोटवार को बहाल करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से भ्रष्टाचार करने वाले कानूनगो शाखा के अधिकारी को गिरफ्तार लिया गया है।

महासमुंद कलेक्टर महोदय को ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर किसानों से रिश्वत की मांग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर शत्रुघन सोनी की धड़कने थमी

 

महासमुंद की प्राची एडवरटाइजिंग के संचालक पंकज सोनी के पिता थे

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिला महासमुंद के रायपुर रोड निवासी प्राची फ्लैक्स के संचालक पंकज सोनी के पिता शत्रुघन लाल सोनी (77वर्ष) का आज 18 दिसंबर को प्रातः हृदयाघात से देहावसान हो गया। अंतिम संस्कार मुक्तिधाम महासमुंद में पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।

श्री सोनी महासमुंद के प्रतिष्ठित नागरिक थे। महासमुंद की धरती से उनका गहरा जुड़ाव रहा। स्वास्थ्यगत कारणों से वे बीते कुछ वर्षों से सामाजिक सरोकारों से विरक्त हो गए थे। बता दे कि,शत्रुघन सोनी का सूचना तंत्र, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने और जनसामान्य के बीच मिलनसार व्यक्तित्व के कारण खासकर ‘मीडिया’ से गहरा नाता रहा।

महासमुंद की मूलभूत आवश्यकताओं पर लगातार चिंतन करते हुए श्री सोनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। अच्छे नागरिक धर्म का उन्होंने आजीवन परिचय दिया। महासमुंद शहर में श्री सोनी की विशिष्ट छाप है। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिजन, चिर परिचित और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सोनी निवास पहुंच रहे हैं।

 

महासमुंद नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत निर्वाचन के लिए वार्ड का हुआ आरक्षण

कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी ने विनय लंगेह व जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 क में दिए गए प्रावधान अनुसार वार्डां का आरक्षण वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया।
आरक्षण की इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड का आरक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। प्रावधान अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 1 एवं 8 आरक्षित किया गया है। जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 15, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9, 10 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 4 महिला, अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6, 7, 11, 13, 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 3, 7 एवं 13 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
इसी तरह नगर पालिका महासमुंद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, 9, 11, 21, 30 जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 30 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 5 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 02,10, 15, 18, 19, 26, 20, 23 और 26, जिसमें वार्ड क्रमांक 15, 18 व 23 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 3, 6, 7 ,8, 13, 14, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 28, 29 जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 एवं 29 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पालिका बागबाहरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, 10, 14, 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 जिसमें वार्ड क्रमांक 1 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 5, 8 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पालिका सरायपाली के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 व 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 14, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7 8 और 9 जिसमें वार्ड क्रमांक 7 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6 10, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पंचायत बसना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 और 5 जिसमें वार्ड क्रमांक 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 और 7 जिसमें वार्ड क्रमांक 6 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
नगर पंचायत पिथौरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 8, 10 और 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 8 व 10 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 9, 11, 12, 13 एवं 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 7, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अतिरिक्त कलेक्टर रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा, सभी सीएमओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे।

स्वास्थ्य मितानिन कार्यकर्ता संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

एक ओर बीजेपी अपने एक वर्ष पूर्ण होने जश्न मना रही है, वही हमारी तकलीफों को नजर अंदाज कर रही है

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आज से प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने काम छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। महासमुंद के पटवारी कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे मितानिन स्वास्थ्य संघ ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को अपना वादा याद दिलाते हुए कहा कि, चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि, मितानिनों को एन.एच. एम. में संविलियन करना मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सिविलियन को भूलकर राज्य सरकार सुशासन वर्ष मानने में लगी है। राज्य सरकार की अनदेखी से नाराज मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने आज से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा और इसकी सारी जवाबदारी छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार की होगी।

बाइट_जनक राम नायक

हाई स्टैंडर्ड लाइफ के चक्कर में रख दिया गिरवी कार

पिता ने पुत्र के खिलाफ एफ.आई. आर. दर्ज करने एस.पी.से की शिकायत

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय। कहावत को चरितार्थ होते महासमुंद के साहू परिवार में देखा जा सकता है। जहां एक बाप ने अपने बेटे की हरकत से तंग आकर सिटी कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत कर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने कहा है।
दुनिया में हर इंसान की इच्छा होती है कि,जिंदगी ऐसी हो कि, लोग देख कर बोले कि,वाह क्या जिंदगी है और इन्हीं कश्मकश लोग इतने महत्वाकांक्षी होते जा रहे है। जिनकी समाज में अपना एक अलग स्टेटस हो। अपने और अपने परिवार के लिये इंसान इतनी मेहनत करता है कि,मेरे बच्चों को किसी प्रकार से कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। किंतु इन्हीं जरूरतों को पूर्ति करते यदि किसी पिता का पुत्र नालायक निकल जाये तो उनकी पूरी जिंदगी तहस-नहस हो जाती है। ऐसा ही एक पिता अपने पुत्र की अय्याशी से तंग आकर महासमुंद थाना प्रभारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पुत्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
बता दे कि, महासमुंद नगर पालिका परिषद अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 12 रायपुर रोड निवासी दिलीप कुमार साहू ने अपने पुत्र युवराज साहू की हरकतों से आयदिन परेशान रहता है।
दिलीप साहू ने अपने परिवार के लिए मारुति सुजुकी कंपनी की ग्रैंड विटारा खरीदी की गई है। जिसका पंजीयन 22.11.2023 है।
पीड़ित दिलीप साहू ने मीडिया के समक्ष अपनी व्यथा कथा सुनाई जिसमें उनके पुत्र युवराज साहू द्वारा दिनांक 05.10.2024 को अपने मित्र को किराए में दिया हु कहा गया। किंतु मेरे पुत्र युवराज साहू द्वारा लगातार टाल मटोल करता रहा आज ला रहा हु कल आ जाएगा ऐसा कहते हुए 2 माह बीत जाने के बाद भी मेरा कार मुझे वापस नहीं मिला है।
मेरे पुत्र युवराज साहू से मेरा कोई लेना देना नहीं है कोई भी मेरे पुत्र से किसी प्रकार का लेनदेन न करे अन्यथा की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मेरा पुत्र युवराज दिनांक 05.10.2024 को मेरी स्वयं की कार ग्रेंड विटारा वाहन क्रमांक सी.जी./06/जी.जेड./6281 जो कि परिवहन विभाग में मेरे नाम से रजिस्टर्ड है मांग कर ले गया था । आज दिनांक तक मेरी कार वापस नहीं किया है पूछने पर अमित राय पिता भानूप्प्रताप राय को दिया हूँ कहता है । अमित राय से पूछने पर कहता है कि कार मैने दूसरे दिन युवराज को वापस कर दिया था । मेरी कार को मांगे हुये एक माह से उपर हो गया है । मुझे शंका है कि मेरी कार का दुरूपयोग हो रहा होगा । इस घटना की सूचना मेरे द्वारा दिनांक 21.10.2024 को थाना महासमुंद में दी गई थी । आज दिनांक तक न तो मेरी कार वापस आई है और न ही मेरे पुत्र और उसके साथियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएं ।

पुत्र युवराज साहू का पक्ष जानने संपर्क करने पर मोबाईल नंबर रहा बंद।


b ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

वाह भई बोधराम , करोड़ों की ठगी कर बन बैठे है साधुराम…!

करोड़ों की ठगी में संलिप्त बोधराम अपनी आबरू बचाने गढ़ रहे झूठी कहानी

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / शेयर ट्रेडिंग कम्पनी पर पैसा इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दे कर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर एक ठग टुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तुमगांव पुलिस में ठगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के बाद से ठगी का शिकार हुए लोग पुलिस से शिकायत करने लगातार सामने आ रहे हैं। 3 दिसंबर को महासमुंद सिटी कोतवाली में पुनू राम साहू ने लिखित शिकायत करते सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है कि
यादराम साहू, झलक राम साहू, चम्मन लाल साह, बोधराम साहू पिता खुशियाल साहू, टुकेश कुमार साहू पिता झलकराम साहू, चन्द्रकांत साहू शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख की ठगी कर ली है।


गौरतलब है कि महासमुंद जिले सही छत्तीसगढ़ के अन्य जिले में ठगी करने वाले इस ठग ग्रुप ने पुलिस और प्रशासन के आंख में धूल झोंकने के लिए नए नए पैतरे लगा रहे हैं। विगत दिनों ठगी का शिकार हुए 6_7 लोगों ने प्रेसवार्ता लेकर यादराम साहू, झलक राम साहू, चम्मन लाल साह, बोधराम साहू, टुकेश कुमार साहू पिता झलकराम साहू, चन्द्रकांत साहू इन सभी का नाम लेते हुए बताया था कि सभी ने मिलकर एक प्लान के तहत साजिश करके करोड़ों रुपए की ठगी की है। जिसके बाद से ठगों ने शामिल बोधराम राम साहू ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर शिव चेलक प्रथम शिकायतकर्ता पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाद बोधराम साहू ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ तुमगांव थाना पहुंच कर शिकायत करते हुए कहा है कि उसका ( बोधराम साहू) का ठगी की घटना को अंजाम देने वाले यादराम साहू और टुकेश साहू से कोई रिश्ता नहीं है और ना ही इस मामले में उसे कुछ जानकारी हैं।

बोधराम के बयान की सत्यता की पुष्टि के लिए महासमुंद टाइम्स की टीम ने जब छानबिन शुरू की तो बोधराम साहू जो पेशे से शिक्षक भी है उनकी कुछ वीडियो और फोटो सामने आया है जिसमें वह स्पष्ट रूप से ठगी के शिकार हुए लोगों को समझा कर गुमराह करते हुए राशि लौटा देने के बात कर रहे हैं।
बोधराम साहू (शिक्षक) द्वारा एक तरह अपनी शिकायत में कह रहे है और बयान दे रहे हैं कि वह यादराम साहू और टुकेश साहू द्वारा ठगी को ना वह जानते हैं और ना ही उनका ठगी करने वालों से कोई रिश्ता है। फिर बोधराम साहू इस मामले में बात चित करते शिकायतकर्ताओं के साथ यादराम साहू के घर में कैसे नजर आ रहे हैं।
बोधराम साहू द्वारा दिए जा रहे बयान सोची समझी साजिश और पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने की कहानी नजर आ रही है। हालांकि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि महासमुंद पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है और आने वाले समय में यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा कि बोधराम साहू कितना सत्य कह रहे हैं और कितना झूठ।
*बहरहाल इस ठगी के मामले में महासमुंद जिले के खल्लारी थाना, तुमगांव थाना और सिटी कोतवाली में शिकायत की गई।*

शमशान घाट के मुर्दों से आज होगा, महासमुंद कलेक्टर का सामना..?

 

शमशान घाट के लिये शासकीय आरक्षित भूमि पर बाहुबलियों का अवैध कब्जा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले में बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा या सरकारी की खरीद फरोख्त इस जिले के लिए जैसे आम बात हो गई है। सरकारी जमीन पर कब्जा या सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त पर बड़ा सवाल यह है कि गांव के सरकारी मुलाजिम सचिव पटवारी और गांव के कोटवार तब कहां होते हैं। जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां की कीमती जमीनों पर कब्जा कर लिया जा रहा हैं वहीं गांव का ही दूसरा पक्ष कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंच रहे हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह सरकारी मुलाजिमों पर आखिर क्यों कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है।
महासमुंद जिले का ग्राम खैरझिटी ग्राम के करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया हैं और कल इसी मामले को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचने वाले हैं।
खैरझिटी के ग्रामीणों अनुसार उनके पूर्वजों द्वारा शमशान घाट के लिये शासकीय भूमि आरक्षित कर रखा गया था। जिन पर धीरे धीरे अवैध कब्जा कर हथिया लिया गया है।
ग्राम पंचायत खैरझिटी के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को लिखित आवेदन कर सूचना दी है कि 10 दिसंबर मंगलवार को कलेक्टर जन दर्शन में स्थानीय तुमगांव रोड मुख्य मार्ग होते हुये शव यात्रा की झांकी निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

ग्राम पंचायत खैरझिटी के खसरा नं. 261 (रकबा 1.08). 263 (रकबा 0.003), 275 (रकबा 0.10) शासकीय भूमि में बुधवंतिन पिता झुमुकलाल, ईंद्रमन, छन्नुलाल, मन्नुलाल, पिता धनीराम, जैलसिंग पिता पतिराम ग्राम पंचायत कुकराडीह निवासी व शालोम मार्रिन हेमिटन ग्राम पंचायत खैरझिटी निवासी इत्यादी लोगों के द्वारा शासकीय भूमि में अवैध कब्जा किया हुआ है जो हमारे ग्राम वासियों द्वारा पूर्व से ही पुर्वजों द्वारा शमशान घाट के लिए शासकीय भूमि आरक्षित किया हुआ है लेकिन इन लोगों के द्वारा गुंडा गर्दी से शमशान घाट को अपने कब्जे में ले लिया है। जिससे गांव वालों को शव दफन करने में दिक्कतें हो रही है।पंचायत द्वारा कई बार नोटिस भेजा गया और कोटवार द्वारा नोटिस तामिल कराके वर्तमान उप राजस्व नायब तहसीलदार तुमगांव को कब्जा हटवाने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन दिया गया। लेकिन नायब तहसीलदार द्वारा बोला गया कि मैं अपने मर्जी से काम करता हु जब मेरा मन होगा तब काम करूंगा कहते हुये फाइल फेंक दिया गया।

अतः पुरे ग्राम वासियों द्वारा सभा करके यह निर्णय लिया गया है कि, हमारी मांगों को रखते हुए दिनांक 10.12.2024, दिन मंगलवार को पुरे ग्राम वासियों द्वारा सैंकडो की संख्या में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करके ज्ञापन सौंपा जायेगा कि, हमारी मांगों को तत्काल पुरा किया जाए और वर्तमान नायब तहसीलदार तुमगांव के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। अन्यथा की स्थितियों में ग्राम वासियों द्वारा नेशनल हाईवे तुमगांव में चक्का जाम किया जायेगा।