Home Blog Page 34

कुरुद शासकीय विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न।

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता

कुरुद / भिलाई: वैशाली नगर विधानसभा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 22 कुरुद बस्ती में आयोजित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुरुदमें शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता, शाला विकास समिति की अध्यक्ष रोशनी राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता कँवल साहू, वार्ड पार्षद भी सम्मिलित हुए। इस दौरान माँ सरस्वती की पुजा-अर्चना दीप प्रव्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शाला में उपस्थित शिक्षकगण द्वारा नवप्रवेशी छात्र / छात्राओ को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया एवं छात्र-छात्राओ को स्कूल बस्ता, पुस्तक और गणवेश का वितरण किया।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन रखा गया है। बडी संख्या में हमारे छात्र/छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओ को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मां सरस्वती का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे। प्रवेश उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे नए विद्यार्थी प्रवेश लिए है। उनके उत्साह वर्धन सहित साथ ही साथ ही में जो छात्र- छात्राये प्रवेश नही ले पाए। उनके मन में कक्षा जाग्रति हो सके। इसलिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाता है।

भाजयुमो के मयंक गुप्ता द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/ छात्राओं को पेन, पेंसिल, रबर, कटर देकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। साथ समस्त छात्रों को मुँह मीठा करवाने के ली चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने राजेश सिन्हा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।

0

महासमुंद / विधानसभा एवम लोकसभा चुनाव समाप्ति पश्चात छत्तीसगढ़ से समस्त विधायको द्वारा अपने-अपने जिम्मेदार कार्यकर्ताओ विभागीय सदस्य प्रतिनिधि सौंपने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। इसी तारतम्य में खल्लारी विधानसभा विधायक द्वारकाधीश यादव द्वारा राजेश सिन्हा पिता श्री खेमनाथ सिन्हा को वन स्थाई समिति जिला महासमुंद का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसमे मुंगू भैया शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बागबाहरा, सरपंच ग्राम पंचायत पोटिया द्वारिका सिन्हा, सिन्हा समाज मंडलेश्वर दानेस्वर प्रसाद सिन्हा,

सिन्हा सामाज संरक्षक शेखर सिन्हा,
जिला कोषाध्यक्ष सिन्हा सामाज विनोद सिन्हा,जिला अध्यक्ष युवा मंच सिन्हा समाज दौलत सिन्हा,
परमेश्वर डडसेना शहर अध्यक्ष सिन्हा सामाज महासमुंद सहित शाहजान पाशा उपस्थित रहे।

नही रहे..! महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर।

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का आज रायपुर स्थित वी वाई हॉस्पिटल में अन्तिम सांस लेकर दुनिया से विदा ले लिए ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

छत्तीसगढ़ के वन विभाग में सीधी भर्ती पर रोक लगाने, वनमंत्री केदार कश्यप को सौपे ज्ञापन।

0

 

सीधी भर्ती कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों…?

रिपोर्टर | मयंक गुप्ता
नारायणपुर / छत्तीसगढ़ में सामान्य वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमतिकरण आज दिवस तक बाधित है। बा वजूद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सीधी भर्ती की प्रकिया पर जोर दिया जा रहा है। हर बार सरकार के बदलने से दैनिक वेतन भोगियों को यह आस रहती है कि, अब तो हमारा नियमितिकरण हो ही जायेगा। पिछली कांग्रेस की सरकार ने भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण होगा ऐसा उन्होने अपने मोनोपोली पत्र जारी कर कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में विद्यमान रही परन्तु सरकार बनने के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सिर्फ लालीपोप धरा दिया गया। I

आखिर कब होगा नियमितिकरण दैनिक वेतन भोगियों का…?

छत्तीसगढ़ वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमित अपने कार्यों को कर्तव्यपूर्ण निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे है फिर भी आज उनकी ओर किसी भी सरकार की निगाहे नही जा रही है। और तो और आज वर्तमान सरकार भी अनियमित कर्मचारी को नियमित न करते हुये सीधी भर्ती पर फोकस कर रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20 जून 2024 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर छत्तीसगढ़ के वनमत्री केदार कश्यप से उनके प्रवास के दौरान कांकेर वृत्त सामान्य वन विभाग के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीगण द्वारा मुलाकात करते हुये। सीधी भर्ती पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन गया साथ ही यह भी कहा गया कि, विगत कई वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपने नियमितिकरण के लिये भटक रहे है। किन्तु नियमितिकरण तो दूर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के उपर किसी न किसी बहाने से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुये कार्य से पृथक कर दिया जाता है। आज सपूर्ण छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पास कोई और विकल्प नहीं है। विडबना कुछ ऐसी है कि, लगातार हमारे साथ छलावा करते हुये सीधी भर्ती की जा रही है। अत आपसे विनम्र अनुरोध
करते है कि, सीधी भर्ती पर रोक लगाते हुये अनियमित कर्मचारी को नियमित करे।
ज्ञापन सौपने के दौरान कांकेर वृत्त अंतर्गत आने वाले डिविजन- कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, पूर्व भानुप्रतापपुर एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर के दैनिक वेतन भोगियों के पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरवर जैन, बस्तर संभाग अध्यक्ष चमरूराम, जिला अध्यक्ष नारायणपुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला सहित गुरूवर, सदाराम ध्रुव, प्रदीप साहूअजय यादव, अनिल यादव, कृष्णा देवांगन, कमलेश पटेल, राकेश कैवर्त, अमृत बसेरा, लच्छू राम, पवन लावत्रे, गजेन्द्र लावत्रे, नकूल यदू हेमन्त परिहार, शैलेष शर्मा, मिथलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

बागबाहरा का शिक्षा विभाग शर्मसार बाप निकला चांवल चोर तो बेटा बना हवस का पुजारी….?

0

 

बाप द्वारा किए गए कृत्यों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं..!

रिपोर्टर मयक गुप्ता
महासमुंद / आज के युग शिक्षा इतनी हाईटेक हो गई है। हम सब आज इक्कीसवी सदी के महानायकों में गिने जाते है। शिक्षा का स्तर आज इतना बढ़ गया है कि, बच्चे भी समय के साथ काफी एडवांस होते जा रहे है। शिक्षा एक ऐसी चीज है जो कि, माता-पिता बच्चों को जन्म तो दे देते है। परन्तु दुनिया को समझने व बुझने के लिये सही मार्ग दर्शक और उज्जवल भविष्य के लिये हम अपने बच्चों को शिक्षक के सुपुर्द कर देते है। सरकार भी शिक्षा के स्तर को और भी मजबूत बनाने करोडो रूपये खर्च कर रही है। बात करे आज के युग में शिक्षकों को सरकार उनके मेहताना के रूप में इतने रूपये उनको सेलरी के रूप में दे रही है। जिससे वे अपने परिवार का लालन-पालन सही तरीके से कर सकते है। बावजूद फिर से महासमुंद जिला के विकासखण्ड बागबाहरा स्थित शिक्षा विभाग का मामला सामने आया जो कि, एक शिक्षक द्वारा ऐसी करतूत की उनको आज जेल की हवा खानी पड रही है।

शिक्षा जगत को सर्मसार कर जेल गया सहायक शिक्षक जितेन्द्र डडसेना

कोमाखान थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनाक 17 जून 2024 को विकासखण्ड बागबाहरा के प्रायमरी स्कूल कुर्सीपार (देवरी) में पदस्थ सहायक शिक्षक एल बी छिबर्रा कोमाखान निवासी जितेन्द्र डडसेना के विरूध्द उसके साथी महिला सहकर्मी को पद का रूतबा दिखाकर मैं तुमसे जी जान से प्यार करता हू तुमसे ही शादी करूंगा का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण प्रेम इतना सर आसमान पर चढ़ा था कि, महिला सहकर्मी प्रेग्नेट हो गई। सहायक शिक्षक श्री डडसेना को जैसे ही पता चला कि, महिला सहकर्मी प्रेग्नेट है तो रायपुर के निजी चिकित्सालय में जाकर उनका एबोर्सन करवा दिया।

महिला सहकर्मी के जमापूजी से खरीदें कार व स्कूटी

सहायक शिक्षक जितेन्द्र उडसेना से महिला सहकर्मी अपने दिलो जान से प्यार न्यौछावर करती थी जिसका श्री डडसेना ने हमेशा उसका गलत फायदा उठाया। महिला सहकर्मी की बैंक में डिपोजिट सैलरी से श्री उडसेना ने

अपने लिये नया टाटा कंपनी की टियागों कार और एक स्कूटी खरीदवा लिया। लेकिन महिला सहकर्मी श्री डडसेना के अंधे प्यार में खुद अंधी हो गई थी और अपने आबरू के साथ अपने बैंक खाते को भी खाली करती चली गई।

सच्चाई का पता चलने पर महिला सहकर्मी के उड़े होश

कहते है न किसी से सच्चा प्यार करने से उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इस दुनिया में हर चीज की कीमत चुकानी पड़ती है। चाहे आप किसी से प्रेम करो या न करों। वैसे ही महिला सहकर्मी के आखों से पर्दा तब उठा जब सहायक शिक्षक जितेन्द्र डडसेना की सच्चाई सामने आई। महिला सहकर्मी अपना हक जताने श्री डडसेना के गृहग्राम छिबर्रा पहुंची तो श्री डडसेना शादीसुदा होने के साथ साथ दो बच्चों के पिता भी है। अपना हक मांगने ग्राम छिबर्रा के पंच परमेश्वरों के पास गई और अपनी आप बीती बताते हुये न्याय की गुहार लगाने लगी ,किन्तु सहायक शिक्षक जितेन्द्र डडसेना के पिता देवशरण डडसेना प्रधान पाठक डोंगरगांव विकासखण्ड बागबाहरा की दबंगई रवैये के चलते ग्रामीणों ने महिला सहकर्मी का साथ नही दिया ।

न्याय नही मिला तो, पहुंची कोमाखान थाना मिला, न्याय

सहायक शिक्षक जितेन्द्र डडसेना के अंधे प्यार में पागल महिला सहकर्मी को जब ग्राम छिबर्रा के ग्रामीणो से किसी प्रकार सहायता नही मिली तो पीडिता महिला सहकर्मी दिनांक 17 जून 2024 को कोमाखान थाना पहुंचकर आरोपी जितेन्द्र डडसेना के विरूध्द शिकायत की जिसमे प्रार्थिया की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 2 ढ प्रकरण क्रमांक 78 अपराध पंजीबध्द कर। आरोपी सहायक शिक्षक जितेन्द्र डडसेना को सेंटर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का पिता भी निकला चांवल चोर

बता दे, ये सत्र बाप और बेटे के लिये शनि के प्रकोप से कम नही है। जिसमें एक तरफ बेटा अपने ही महिला सहकर्मी की असमत लूटने के जुर्म में सेंटर जेल पहुंच गया वही दूसरी ओर दिनांक 20 मार्च 2024 को वायरल विडियों में पिता यानि देवशरण डडसेना प्रधान पाठक डोंगरगाव विकासखण्ड बागबाहरा द्वारा स्कूली बच्चों के लिये आये मध्यान भोजन के चांवल की बोरी को लेकर जाते हुये ग्रामीणो ने रगे हाथों पकडने का विडियो वायरल हुआ था। जिस पर आज दिवस तक कार्यवाही लंबित है। ऐसे शिक्षकों के उपर कड़ी से कडी कार्यवाही करनी चाहिये ताकि दोबारा कोई और शिक्षक ऐसी हरकत न करे।

शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते,पीडब्लूडी रुपी विकास की गाड़ी हुई इंजन विहीन – धर्मेंद्र ठाकुर

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / विदित हो पिछले 31 मई को लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (ई पी डब्लू डी) श्री चन्द्राकार जी रिटायर हुए हैं,तब से आज दिनांक तक ई का पद रिक्त है, जबकि होना यह था कि, श्री चन्द्राकर जी के रिटायर्ड होते ही कोई दुसरा ई या प्रभारी ई श्री चन्द्राकर की जगह चार्ज ले लेता परंतु विभाग के बड़े अधिकारियों एवं शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक महासमुंद लोकनिर्माण विभाग ई विहीन है जिससे पी डब्लू डी रुपी विकास की गाड़ी इंजन के आभाव में थम सी गई है।
ठेकेदारों के पेमेंट से लेकर सारी विभागीय फाइले पेन्डिग पड़ी है,जिसका प्रभाव निश्चित रूप से विकास कार्यों पर पड़ना ही है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।
ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि, ई के न होने से जिले के ठेकेदारों के पेमेंट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण फाइलें पेन्डिगं है, जिससे ठेकेदारों को कार्य करने में असहजता हो रही है। ज्यादा दिनों तक अगर यही स्थिति रही तो ठेकेदारों को कार्य बंद करने मजबूर होना पड़ सकता है, जिससे जिले के समस्त पी डब्लू डी से संबंधित कार्य ठप्प पड़ सकते हैं, अतः शासन प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर कार्यपालन अभियंता या प्रभारी कार्यपालन अभियंता नियुक्त किया जाना चाहिए,ताकि जिले के विकास कार्य अनवरत जारी रहें अन्यथा की स्थिति में ठेकेदार कार्य बंद करने विवश होगा।
ठेकेदार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्नेही जायसवाल,जिला सचिव राजेश जैन,वली मोहम्मद रजवानी, ईश्वर सिन्हा, प्रकाश जैन आदि ठेकेदारों ने कहा कि, इसके पहले ऐसी स्थिति नहीं आयी थी कि, विभाग में ई या प्रभारी ई न हो ऐसा पहली बार हो रहा है, जिससे ठेकेदारों के साथ साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी असहज महसूस कर रहे हैं और सभी विभागीय कार्य पेन्डिगं हैं, अतः शासन प्रशासन इस ओर अतिशीघ्र ध्यान दें एवं समस्या का शीघ्र समाधान करे,ताकि ठेकेदार कार्य बंद करने विवश न हो एवं जिले के विकास कार्य अनवरत जारी रहें।

प्रियंका के वायनाड उपचुनाव उम्मीदवारी की घोषणा से महिलाओं में हर्ष की लहर – राशि

0

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आगामी वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार की घोषणा से देश के महिलाओं में हर्ष की लहर व्याप्त है । उनकी उम्मीदवार बनने से आशा है संसद से लेकर सड़क तक नारी शक्ति में और मजबूती आएगी l उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने प्रेस विज्ञप्ति में कही l
नपाअध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि,उक्त उम्मीदवारी घोषणा से नारी शक्ति में बढ़ोतरी के साथ सदन में महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि होगी व देश के महिलाओं की समस्याओं को सदन में मजबूती से रखकर निराकरण का सार्थक प्रयास करेगी l
श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि,बीते लोकसभा के चुनाव में जिस तरह उत्तरप्रदेश सहित संपूर्ण देश मे लड़की हूँ…! लड़ सकती हूँ… !! के नारों के साथ कांग्रेस सहित समस्त सहयोगी दलों को प्रियंका गांधी की सक्रियता व अथक मेहनत से सफलता अर्जित हुई है यह प्रमाण दर्शाता है कि वो देश के जनमानस की नजर में श्रीमती गांधी लोकप्रिय व संघर्षशील महिला है और आगामी समय मे समस्त क्षेत्रो में उनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस व नारी समाज को मिलेगा l
श्रीमती महिलांग ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे व सभी वरिष्ठ नेताओं का श्रीमती गांधी के चुनाव उम्मीदवार बनाने की घोषणा पर आभार जताते हुए कहा कि,उनकी उम्मीदवारी से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह व हर्ष की लहर का संचार हुआ है व देश में आगामी समय मे महाराष्ट्र ,बिहार जैसे बड़े राज्यो के विधानसभा चुनावों में उनके कार्यो का लाभ कांग्रेस दल को प्राप्त होगा l उनकी उम्मीदवार बनाने की घोषणा ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में यह संदेश दिया है कि, कांग्रेस महिलाओं के हितों में कार्य करने वाली अग्रणी संगठन है l

मुख्य मार्ग बन गया है गरियाबंद हाई स्कूल का खेल मैदान…?

0

 

असामाजिक तत्वों की जमती है, हर शाम महफिले उड़ती है गांजे धुएं, टूटती है शराब की बोतले..?

विशेष संवाददाता सुनील यादव
गरियाबंद। वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व क्या है बताने की आवश्यकता नहीं है। अमीर हो या गरीब, शिक्षा हम सबके लिए जरुरी है और हमारे देश के संविधान ने हम सभी को शिक्षा का अधिकार दिया है। इसके लिए सरकार हर साल करोड़ों रूपये खर्च करती है। शायद ही ऐसा कोई गाँव हो जहाँ शिक्षा का मंदिर न हो। सरकार के अलावा ऐसे कई सामाजिक संस्थाएं, संगठन व व्यक्ति विशेष भी हैं जो किसी न किसी रूप में सहयोग करते रहते हैं, लेकिन इसे एक विडम्बना ही कहेंगे कि गरियाबंद का हाई स्कूल शासन की अनदेखी का शिकार हो चला है। चारों ओर बस्ती से घिरे इस हाई स्कूल के खेल मैदान का अस्तित्व धीरे-धीरे मिटने के कगार पर है।

💥खिलाड़ियों से गुलजार रहता है ये मैदान:-

यहाँ न जाने कितने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताएं होती रही हैं, गरियाबंद जिला मुख्यालय का यह एक ऐसा हाई स्कूल खेल मैदान है जहाँ आज भी बच्चों व छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोग भी बॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, हॉकी या अन्य खेल खेलने यहां आते हैं। इस मैदान में शीतकालीन मौसम में 4 महीने कई खेल की ट्रेनिंग भी करते हैं।

💥बन रहा असामाजिक तत्वों का अड्डा :-

स्कूल मैदान का गेट जो कि बरसों से टूटा हुआ है जिसे आज तक नहीं लगाया गया, मैदान के चारों ओर बाउंड्री (दीवार) के टूट जाने के चलते यह खेल का मैदान शराबियों और गंजेडियों का अड्डा बन गया है, जो मैदान खेल के नाम से सुरक्षित और आरक्षित होनी चाहिए उस मैदान में शाम ढलते ही शराबियों के महफिल जमने लगते हैं। नशे की झोंक में फोड़ दिए गए शराब की बोतलों के कांच के टुकड़े जगह–जगह पर बिखरे नजर आ जायेंगे, सामने ही क्रीड़ा परिसर है जहाँ छात्र इस मैदान में आकर सुबह शाम दौड़ लगाते हैं,जरा सोचिए की इस बीच कोई कांच का टुकड़ा यदि चुभ जाए तो क्या होगा ?

💥विकास के नाम पर करोड़ों की स्वीकृति :-

गरियाबंद को जिले का रूप दिए जाने के बाद से ही अक्सर यह होता आया है कि जिस धरोहर को हमें संजोकर सुरक्षित रखना चाहिए उसे नष्ट होते हमारे ही बीच के प्रतिनिधि या प्रशासन में बैठे अधिकारीगण देखते रहते हैं। करोड़ों–अरबों रुपए जिला मुख्यालय में विकास की गंगा बहाने के नाम पर स्वीकृत तो होती है किंतु वह कार्य नहीं होता जो कराना या होना आवश्यक होता है।

💥अपनी सुविधा के लिए तोड़ दिये बाउंड्री :-

बीच बस्ती में स्थित स्कूल मैदान के चारों तरफ बनी बाउंड्री (दीवार) को आसपास के लोगों ने अपने–अपने घरों के सामने तोड़कर रास्ता का रूप दे दिया है और बीच मैदान से लोग आम निस्तारी का रास्ता बनाकर आवागमन करते हैं। इनमें कुछ ऐसे भी होंगे जिनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते होंगे या पढ़ कर निकल चूके होंगे। सवाल उठता है, ऐसे में कौन करेगा इस खेल मैदान की रक्षा ? इस मैदान में उपद्रव करने वालों पर रोकटोक क्यों नही है ? अपने निज स्थान धरोहर की रक्षा में हम सामने नहीं आयेंगे तो और कौन आएगा ?
स्कूल मैदान के चारों तरफ यदि दीवारें दुरुस्त कर गेट लगाकर एक चौकीदार की व्यवस्था कर दी जाती तो इस मैदान की सुरक्षा बेहतर तरीके से किया जा सकता है। वास्तव में देखा जाय तो हकीकत की तहतक की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उससे तो यही प्रतीत होता है कि शिक्षा का राग अलापने वाले न तो नेता मंत्री ध्यान दे रहे हैं और ना ही स्थानीय प्रशासन। यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोग गरियाबंद में खेल प्रतियोगिताओं के लिए मैदान ढूंढते रह जायेंगे।

बीजापुर विधायक से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही केदार कश्यप पर आरोप लगाने से पूर्व खुद के गिरेंबान में झांके

0

 

बस्तर का हर एक कार्यकर्ता में है भाजपा के प्रति समर्पण भाव चित्रकोट विधानसभा से कांग्रेस की हार पर चुप क्यों है मंडावी

बीजापुर / नारायणपुर
बीजापुर विधायक द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप्प पर लगाये गये आरोप को लेकर भाजपा नेता जी. वेंकट ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी कांग्रेस के विधायक से चुनाव परिणामों को लेकर प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है।
बस्तर लोकसभा चुनाव मंत्री केदार कश्यप के साथ साथ हर एक कार्यकर्ता ने धरातल पर आकर कार्य करके 50 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव में विजयश्री प्राप्त कर ली है।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने के आरोप के बाद बीजापुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि कांग्रेसी नेता स्वयं अपने गिरेबांन में झांके। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप जी ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है और जीत में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी, वनमंत्री केदार कश्यप जी सहित भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने धरातल पर आकर कार्य किया और 6 बार के विधायक को पटखनी दे दी। श्री वेंकट ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट से चित्रकोट, दंतेवाड़ा,कोन्टा से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है जबकि चित्रकोट से स्वयं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का गृह विधानसभा है बावजुद इसके उक्त विधानसभा से 7502 व्होट की लीड भाजपा को है। क्या विधायक मंडावी प्रदेश अध्यक्ष बैज से इस हार का कारण पुछेंगे। क्या उनसे भी वही सवाल करेंगे जो श्री केदार कश्यप जी के लिऐ कर रहे है।

इसी तरह दंतेवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस भाजपा से 12884 मतो से पीछे थी तो क्या इसके लिए श्रीमति देवती कर्मा को दोषी ठहरायेंगे। इसी तरह कोंटा विधानसभा सीट से स्वयं कांग्रेस से लोकसभा प्रत्यासी रहे 6 बार के विधायक कवासी लखमा 4000 व्होटो से पीछे रह गये क्या इसमें भी कवासी लखमा की भाजपा से सांठगांठ थी। श्री वेंकट ने कहा कि विक्रम मंडावी की जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है इसलिये अनापशनाप बयानबाजी कर रहे है। श्री वेंकट ने कहा कि विधायक श्री मंडावी अपनी पार्टी कांग्रेस की चिंता करे, इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज धराशाही हुए है। उसकी समीक्षा करें। रही बात केदार कश्यप जी की तो बस्तर के हर भाजपा कार्यकर्ता को अपने परिवार की तरह रखा है और बस्तर की राजनीति में कश्यप परिवार का योगदान अमूल्य है।

कांग्रेस के दुष्प्रचार के बाद भी मिली लीड

नारायणपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कहा कि बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सिर्फ बयानबाजी करके मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते है। नारायणपुर विधानसभा में भाजपा को विषम परिस्थितियों के बावजुद 4500 से अधिक व्होटो की लीड मिलना लाखों के बराबर है। विधायक विक्रम मंडावी को अच्छी तरह से पता होगा कि किस तरह से धर्मांतरण व नक्सलवाद का आतंक फैला कर कांग्रेस ने भाजपाईयों को चुनाव प्रचार से रोकने का असफल प्रयास किया।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या व नक्सल धमकी के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में दिन रात जुटे रहे।
कांग्रेस ने संपूर्ण बस्तर लोकसभा क्षेत्र में फर्जी आरक्षण का विडियों
वायरल कर आदिवासी क्षेत्रों मे दुष्प्रचार करने का प्रयास किया था लेकिन यहां के आदिवासी उसके झांसे में नही आये। इस विधानसभा में कांग्रेस व लखमा के बेटा हरीश कवासी रात में भी चुनाव प्रचार करती थी जबकि भाजपा
कार्यकर्ताओ को नक्सलियों द्वारा धमकी दी जाती थी।

रायपुर में शिवमहापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम का आज अंतिम दिन….! किया बड़ा कांठ दोषी कौन…?

0

 

पीड़िता आरती राजपूत ने अम्लेश्वर थाने दर्ज कराई शिकायत कहा इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाइए।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
रायपुर / छत्तीसगढ़ कहते है आप साल के 365 दिनों में 364 दिन अच्छे कार्य करते है और एक दिन आप कुछ के साथ गलत करते है तो आपके एक दिन की गलतियों का हरजाना 364 दिनों के अच्छे कार्यों की गिनती नहीं गिनी जाती है। ऐसे ही हिन्दुत्व के प्रति लोगों में भगवान शिव की महिमा का बखान व पूजा अर्चना हेतु प्रचार प्रसार करने वाले

मध्यप्रदेश के सीहोर आश्रम के प्रसिद्ध शिवपुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम 27 मई से 2 जून तक
आयोजित कथा का आज समापन दिवस है।
स्थानीय महादेव घाट से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर अमलेश्वर के समीप 55 एकड़ क्षेत्र में शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व अनुमान लगाया गया था कि, इस कथा वाचन कार्यक्रम में चार लाख से अधिक श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दो लाख वर्गफीट क्षेत्र में तीन भव्य डोम का निर्माण किया गया था । एक डोम में एक लाख श्रद्धालु बैठ सकेंगे। ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी । वीवीआइपी पर्सन के लिए दो हजार सोफा, पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई थी । कथा स्थल के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। जो की नौतपा की गर्मी में श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल ना चलना पड़े। कथा स्थल पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। पंडाल के आसपास ठंडकता के लिए फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं।
शिवमहापुराण कथा के मुख्य आयोजक विशाल खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। बाहर से आने वालों के लिए पंडाल में ही सोने की व्यवस्था की गई थी । साथ ही प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी।

*इतनी व्यवस्थाओं के बा वजूद एक श्रद्धालु परिवार के साथ मारपीट क्यों..?*

रायपुर के महादेव घाट से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम अम्लेश्वर जो कि,जिला दुर्ग विकासखंड पाटन अंतर्गत आता है। अम्लेश्वर निवासी श्रीमती आरती राजपूत ने थाना अम्लेश्वर में लिखित शिकायत पत्र दिए हुए है।

शिकायत पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि,विगत 01 जून 24 को पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजित कार्यक्रम में स्थल में श्रीमती आरती राजपूत पति कुलेश्वर राजपूत अपने दो बच्चों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व में भी प्रदीप मिश्रा से मिलने हेतु विगत दिनांक 28.05.24 को दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजक विवेक खंडेलवाल से मुलाकात किए। मुलाकात में उन्होंने पीड़ित परिवार को मोबाइल नंबर 9827946425 दिए। मोबाइल में बात करने पर बोले आप वंदना खंडेलवाल दीदी से मिल लो बोले,वंदना खंडेलवाल बोली मैं नहीं मिलवाऊंगी। ठीक उसी वक्त बसंत अग्रवाल वहा पर पहुंचे उन्होंने कहा महाराज किसी से नहीं मिलेंगे।
पीड़ित परिवार द्वारा बच्ची की हट के चलते निवेदन किया गया। हमको नही तो केवल हमारी बच्ची को महाराज से मिलवा के ला दो।
लेकिन बसंत अग्रवाल इतने में उत्तेजित हो उठे और सुरक्षाकर्मियों को आवाज दिए जिसमे पंडित प्रदीप मिश्रा के दो बॉडीगार्ड दौड़कर आए और आते ही श्रीमती आरती राजपूत को दो थप्पड़ मारे उतने में दो महिला कर्मी भी पहुंचे और बाल खींच खींच कर मारे मेरे पति कुलेश्वर राजपूत के विरोध करने पर उनको भी मारे और कार्यक्रम स्थल के बाहर निकाल दिए।
घटना पश्चात 112 हेल्पलाइन नंबर में डायल करने पर पहुंचे 112 के कर्मियों द्वारा भी कुछ एक्शन नहीं लिया गया। कुछ देर बाद पुलिस की एक और गाड़ी वहा पर आई जिसमे 3 पुलिसकर्मी पुरुष व 2 महिलाकर्मी पुलिस थे। उन्होंने हमे ही धमकाने लगे यहां पर गुंडागर्दी क्यों कर रहे हो। उन्होंने भी हमे वहा से भगाने लगे। थोड़ी देर बाद लग-भग 10 – 12 पुलिसकर्मी और आ गए। वे लोग भी हम लोगों से ऐसी बदतमीजी करने और कहने लगे यहां से भागो नही तो हम लोग भगाएंगे तो भाग भी नही पाओगे ऐसा कहने लगे।
सुरक्षाकर्मियों की मार से मेरी दाहिने हाथ ,कान व आंख में अंदरूनी चोटे आने के कारण मैं बेहोश हो गई थी। होश आने पर मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में थी।
मीडिया कर्मियो से मुखातिब होते हुए। राजपूत परिवार ने पंडित प्रदीप मिश्रा के सुरक्षाकर्मी एवम बसंत अग्रवाल आयोजक के विरुद्ध उचित कार्यवाही की करने गुहार लगाई है।