महासमुंद में चुनावी महाकुंभ का आगाज, किसके सर होगा नगर पालिका का ताज

0
2

जिले में अपना वर्चस्व बनाएं रखने नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / वैसे तो हमारा महासमुंद हमेशा सुर्खियों में रहने वाला शहर है। इस शहर का कोई भी चुनाव हो अलग ही माहौल में तब्दील हो जाता है जो किसी महोत्सव से कम नहीं आंका जा सकता। वैसे भी 144 साल बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में सब डुबकियां लगाने जा रहे है। ठीक उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष से लेकर वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख में सभी बढ़ चढ़ कर डुबकियां लगाने अंतिम दिन में अपना अपना नामांकन दाखिल किया।
बता दे कि, आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिये नामांकन के आखिरी दिन। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने दल बल के साथ नामांकन दाखिल किया है। वहीं राजनीतिक पार्टियों के खेल खराब करने उतरे निर्दलीयों ने भी आज जमकर शक्ति प्रदर्शन किया है।
आज कांग्रेस से बागी होकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन भर कर सभी को चौंका दिया हैं। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि महासमुंद की जनता चाहती है कि मैं फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ूं। मैंने अपने ढाई साल में जो आम जनता की सेवा की है जिसके चलते जनता चाहती है के मैं चुनाव लड़ूं।

बाइट_राशि त्रिभुवन महिलांग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज साहू ने आज नगर के सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज साहू ने कहा कि महासमुंद नगर पालिका में जिस तरह से आम जनता के राशि का दुरुपयोग किया है। वैसा हम होने नहीं देंगे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को महासमुंद की जनता चुनती है तो हम शहर को एक ईमानदार पालिका देने का वादा करते हैं।

बाइट_पंकज साहू अध्यक्ष प्रत्याशी आम आदमी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा भी आज पूरे 30 वार्डों के प्रत्याशियों के साथ अपना परचा दाखिल करने दलबल के साथ पहुंचे।
डॉक्टर विमल चोपड़ा के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रकाश चंद्राकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बागी होकर चुनावी मैदान पर हैं।
डॉक्टर विमल चोपड़ा ने कहा, पार्टी कब फैसला सर्वोपरी है। जिनकी निष्ठा भाजपा पर है वो भाजपा में हैं। डॉक्टर विमल चोपड़ा ने आगे कहा कि चुनाव भाजपा लड़ रही है और जीत भाजपा की होगी।

बाइट_डॉक्टर विमल चोपड़ा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने पूरे दलबल के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे, उनके साथ पूर्व विधायक और कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर भी उपस्थित थी। निखिल साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य बने 24 साल हो गए लेकिन महासमुंद का विकास नहीं हो पाया। विकास ही हमारा मुद्दा है और उन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने मुझे सर्वे के आधार पर अपना प्रत्याशी बनाया और मैं इसमें खरा उतरूंगा ।

बाइट_निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी

 

बाइट निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश चद्राकर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here