Home Blog Page 22

महासमुंद में पति पत्नी दोनों है शासकीय कर्मचारी, ले रहे महतारी वंदन योजना का लाभ

सचिव पति की मेहरबानी से शिक्षाकर्मी पत्नी ले रही है महतारी वंदन योजना का लाभ

सनी लियोनी को पीछे छोड़ दिए पति पत्नी

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महतारी वंदन योजना के तहत सरकार को चुना लगाने का काम महासमुंद जिले के एक सचिव और शिक्षा कर्मी पत्नी कर रहे हैं। पति पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में है पर पैसे की भूख इतनी की पूछिए मत।
हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत घोड़ारी की जहां रमाकांत गोस्वामी सचिव है ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी की आईडी लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बिना जानकारी दिए अपनी शिक्षा कर्मी पत्नी नीलम गोस्वामी के नाम पर महतारी वंदन योजना का फॉर्म गलत जानकारी देकर भर दिया और पिछले एक साल से नीलम गोस्वामी शिक्षा कर्मी ग्राम केशवा के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है।
चौंकाने वाला तथ्य यह है कि नीलम गोस्वामी जो पेशे से शिक्षाकर्मी है वह ग्राम पंचायत घोड़ारी की निवासी भी नहीं है। महतारी वंदन योजना के फॉर्म में जमा किए गए आधारकार्ड में क्लब पारा महासमुंद का पता लिखा हुआ है।
नीलम गोस्वामी की महतारी वंदन योजना का पंजीयन क्रमांक एम वी वाय 007022155 है। परियोजना सेक्टर महासमुंद ग्रामीण/ बीरकोनी/ घोड़ारी एक दर्ज है। ऑनलाइन गूगल में महतारी वंदन योजना की अंतरिम सूची में साफ_साफ देखा जा सकता है। महतारी वंदन योजना के फर्जी तरीके से ले रहे लाभ नीलम गोस्वामी शिक्षा कर्मी का बैंक खाता एक्सिस बैंक में खाता क्रमांक xxxx68300 में प्रति माह एक हजार रुपए जमा हो रहा है।
नीलम गोस्वामी शिक्षाकर्मी नीलम गोस्वामी का फॉर्म किस तरह से महतारी वंदन योजना में ग्राम पंचायत घोड़ारी से किया किया गया, इसकी जब हमारी टीम ने पड़ताल की तब यह जानकारी मिली कि जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग ने सभी ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सहायक और सचिव को हितग्राहियों का फॉर्म भरने आदेशित किया था। ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी ने बड़े ही चालाकी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी से फॉर्म भरने के नाम पर सुनीता जोगी की यूजर नेम और पासवर्ड ले लिया और किसी अन्य स्थान पर जाकर सचिव रमाकांत गोस्वामी ने ग्राम पंचायत घोड़ारी से अपनी शिक्षाकर्मी पत्नी जो ग्राम केशवा में पदस्थ है के नाम पर फॉर्म भर दिया। सचिव रमाकांत गोस्वामी ने इस बात की जानकारी ना ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी को दी और ना ही मैनुअल फॉर्म को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास जमा कराया। मामले में जब हमारी टीम ने घोड़ारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सवाल किया तब उसने फोन पर सचिव रमाकांत गोस्वामी से पूछताछ की तब रमाकांत गोस्वामी सचिव ने बड़े ही बेबाकी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कहा कि कोई बात नहीं मेरी पत्नी नीलम गोस्वामी का फॉर्म डिलीट कर दो।
ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी ने सरकारी नौकरी में होने के बावजूद गलत तरीके से 420 बीसी, धोखाधड़ी कर महतारी वंदन योजना का लाभ प्रतिमाह एक हजार रुपए ले रहे हैं।
सरकारी नौकरी से हजारों रुपए की तनख्वा सरकार से लेने वाले ऐसे सरकारी कर्मचारियों को पैसे की इतनी भूख है कि इनको ना कानून का भय है और ना किसी सजा का डर है। आप ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी के कृत्यों से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि वह प्रति माह तनख्व के रूप में हजारों रुपए मिलने के बाद पैसे के लिए सरकार को चुना सकते हैं वह सरकारी मुलाजिम दायित्व का निर्वहन किस तरह से कर रहे होंगे।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक साइबर कैफे वाले ने सनी लियोन के नाम से फॉर्म भर कर गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ लिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं महासमुंद जिले के ये पति पत्नी सरकारी नौकरी के बावजूद इस तरह के कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं क्या ऐसे भ्रष्ट आचरण के लोगों को सरकारी नौकरी में रहने का अधिकार है।
इस तरह के 420 बीसी कर गलत तरीके से सरकार की योजनाओं लाभ लेने वालों पर जब तक सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तब तक ऐसे भ्रष्ट आचरण के कर्मचारियों दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ वक्फ अध्यक्ष के सामने आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय, चाकू राड़ से हमला

घटना बागबाहरा रोड स्थित सर्किट हाउस का

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / आज महासमुंद सर्किट हाउस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भीड़ गए आए विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया कि चाकू रॉड एक दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ लोगों के सिर फूटे तो किसी को चाकू मार दिया गया। कुछ कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया गया।
हम आपको बता दें कि, आज स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड वक्फ बोर्ड समितियों और संस्था के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। महासमुंद पहुंचते ही मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के बीच ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू किए। अपनी बात पूरी कर भी नहीं पाए थे के अध्यक्ष के सामने ही मुस्लिम समुदाय के दोनों गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुट के लड़ाई के भीड़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सर्किट हाउस के एक कमरे में सुरक्षित किया गया।
सर्किट हाउस के बाहर भी लगभग 20_25 मिनट तक एक दूसरे पर लात घुसो, लाठी, रॉड और चाकू से एक दूसरे पर वार करते रहे।

खबर का असर – अर्जुन की करतूत का खेल , हुई एफआईआर अब जाएगा जेल

 

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी अर्जुन दीवान के खिलाफ तेंदुकोना थाने में हुई एफआईआर दर्ज

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बेबाक बयान न्यूज की खबर पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और शादी का वादा कर भाग जाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले धामनतोरी निवासी अर्जून दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम दीवान के खिलाफ 108 बीएनएस का मामला दर्ज कर किया।
गौरतलब है कि जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी में 27 अक्टूबर को भुनेश्वरी दीवान 21 साल ने आरोपी अर्जुन दीवान द्वारा शादी करने का वादा कर एन मौके पर गांव से भाग जाने की वजह से ग्रामीणों की बैठक में बेआबरू हुई युवती ने अपने घर में लोकलाज के चलते फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी।
भुनेश्वरी दीवान द्वारा आत्महत्या को कुछ ग्रामीणों द्वारा सामान्य घटना का रूप देकर मामले को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। घटना के महासमुंद टाइम्स के संज्ञान में आने के बाद मामले की सच्चाई की उजागर कर महासमुंद पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संजीदगी से संज्ञान लेते हुए मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया हैं।

*क्या है पूरा मामला*

26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़के युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फेल गई। अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है ने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि मामला गांव का है इसे पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं कहते हुए। लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं कहा । लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि मैं शादी करने को तैयार हूं। 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई। लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे। ग्रामीणों ने बैठ समाप्त कर कहा कि शादी की तैयारी करो। लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे।
27 अक्टूबर को लगभग सुबह 8.30 बजे लड़का मैं तालाब से नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला जहां और अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया। लगभग 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुप चाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फंसी पर झूल गई।

पत्रकारों के साथ अब न होगा अन्याय दोबारा, नये वर्ष में आगाज करेंगे यह दृढ़ संकल्प है हमारा – सुनील कुमार यादव

 

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़” के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची…

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
रायपुर / रे गंध नहीं बांधी जा सकती चट्टानों से, वह तूफानों के बाल खोल लहराती है। गाती है जब बैठ चिता की लपटों में ,मरघट की मिट्टी से भी क्रांति की खुशबू आती है।

पत्रकारों की कलम जब चलती है….तो सब कुछ बदलती है।

छत्तीसगढ़ में तेजी से और मजबूती के साथ विशाल वृक्ष जैसा आकार लेता “पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़” पत्रकारों के हित के लिए अपने टीम को अधिक सशक्त बनाने व गति प्रदान करने हेतु प्रदेश तथा सभी जिलों में संगठनात्मक विस्तार को लेकर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव एवं उनकी टीम की सक्रियता से आगे बढ़ते इस “पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़” के प्रदेश कार्यसमिति के बैठक पश्चात, संगठन प्रमुख ने अपने कार्यकारिणी की सूची जारी की है, जिसमे कई पत्रकारों को नई जिम्मेदारी के साथ संगठात्मक गतिविधियों में नए नेतृत्व में प्रदेश भर में पत्रकारों के साथ मिलकर कार्य करने कई प्रकोष्ठ की नीव रखी गई है। जिसमे “पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़” राज्य भर में अब पुनः पत्रकार साथियों के लिए नई दिशा में कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में सभी प्रदेश पदाधिकारी संगठन के जड़ हैं, जिनके कारण आज यह पत्रकार महासंघ विशाल वृक्ष का आकार ले रहा है। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़” प्रदेश कार्यसमिति के नए पदाधिकारीगण में कुल चार प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ में संगठन से जुड़े पत्रकारों के बीच जाकर उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमे प्रदेश उपाध्यक्ष–अब्दुल हमीद रायपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा कोंडागांव, प्रदेश उपाध्यक्ष शेख नसीम कुरैशी जगदलपुर बस्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सदाना रायपुर होंगे, वहीं प्रदेश में कोषाध्यक्ष की कमान कुलेश्वर सिन्हा गरियाबंद को दी गई है और प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निहारिका श्रीवास्तव रायपुर को सौंपी गई। इसी कड़ी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी प्रताप नारायण बेहरा रायगढ़ को यथावत
दी गई है।

दूसरी सूची में अनुशासन समिति प्रकोष्ठ की सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि कोई भी समाज, परिवार, समिति या संगठन बिना अनुशासन के फलता– फूलता नहीं है, इसीलिए हमने अपने संगठन में इस समिति की नीव रखी है, जो संगठन से जुड़े पत्रकारों की हर एक बात को गंभीरता से दिए गए कार्य क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रदेश के मुख्य बॉडी में प्रमुखता से रखेंगे, जिसके पश्चात मुख्य कार्यसमिति के निर्णय ही अंतिम निर्णय मान्य होंगे। इसके लिए हमने प्रदेश में 7 लोगों की सदस्य (टीम) बनाई है, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी (अनुशासन समिति प्रकोष्ठ) वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बेहरा रायगढ़ को दी गई है। जिनके साथ अन्य 6 लोग राज्य के अलग अलग जिलों से सदस्य हैं, जिनमे प्रदीप राय बिलासपुर, प्रदेश सदस्य रमीजा परवीन रायपुर, प्रदेश सदस्य रज्जाक खान रायपुर, प्रदेश सदस्य नवनीत श्रीवास्तव रायपुर, प्रदेश सदस्य रोहित यादव बलरामपुर, प्रदेश सदस्य वली आजाद नारायणपुर शामिल हैं जो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी एक जिलाध्यक्ष एवं 6 सदस्य की कुल 7 सदस्यीय टीम का गठन करेंगे।

वहीं संगठन में प्रदेश विधिक सहायक एवं सलाहकार (प्रकोष्ठ) का भी निर्माण किया गया है, जिसमे लव कुमार रामटेके संस्थापक छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन एवं (अधिवक्ता) हाई कोर्ट बिलासपुर, मातामणि तिवारी
(वरिष्ठ अधिवक्ता) रायपुर, संजय कुमार दास (अधिवक्ता) रायगढ़, मधुसूदन रथ (अधिवक्ता) रायगढ़ के कानूनी मार्ग दर्शन में विधिवत यह संस्था कार्य करते हुए अग्रसर होगा।

संगठन प्रचार प्रसार के मुख्य किरदार या फिर यह कहें कि संगठन की हर एक गतिविधियों को प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका के लिए (प्रचार–प्रसार प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी में प्रदेश प्रचार–प्रसार महामंत्री देवधर साहू बालोद, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश यादव गरियाबंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शंकरानंद शर्मा खैरागढ़ छुहीखदान को मनोनीत किया गया है।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी बन्नी सिंग रायपुर यथावत बने रहेंगे।

इसी के साथ संगठन में (संपादक प्रकोष्ठ) की शाखा का भी निर्माण किया गया है, जिसमे सभी दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक एवं पोर्टल संचालक को इस प्रकोष्ठ में शामिल किया जाना है। जिसके लिए प्रदेश में शैलेंद्र गेंदले रायपुर,
द छत्तीसगढ़िया डॉट कॉम, ललित यादव रायपुर, छत्तीसगढ पंचायिका, गिरीश राज गुप्ता रायपुर, मेक इन छत्तीसगढ़,
भारती बघेल रायपुर, सलाम छत्तीसगढ़ एवं अन्य को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व विधायक के गुर्गे चला रहे रेत घाट – डॉ.विमल चोपड़ा

ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर किया जमकर हंगामा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के ग्राम मुड़ियाडीह रेतघाट की वजह से सड़क हुआ खराब। पिछले 20 साल से ग्रामीण कर रहे हैं आंदोलन अब तक सिर्फ मिला आश्वासन। आज ग्राम मुड़ियाडीह के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर हंगामा कर दिया। कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने रोक दिया तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। अधिकारियों के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पांच सदस्यीय टीम ने कलेक्टर विनय लहंगे से भेंट की।
ग्रामीणों का कहना है कि, पिछले 20 साल से मुड़ियाडीह के ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया था। तब भी जिला कलेक्टर ने सड़क बनाने का आश्वासन दिया लेकिन सड़क नहीं बनी। खनिज विभाग ने मुड़ियाडीह रेत घाट को ठेके पर दे दिया है। रेत घाट से निकलने वाले ट्रकों से गांव की सड़के खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि, जब तक गांव की सड़क नहीं बन जाती ग्रामीण रेत घाट का संचालन नहीं होने देंगे और आंदोलन अनवरत जारी रखेंगे।

आवास की आस में,अनाथ बच्चे भटकने लगे भूख और प्यास में

 

भाजपा की सरकार के लिए भले सुशासन हो पर इस अनाथ बच्ची के लिए तो सब कुछ अंधेरा है।

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता

महासमुंद / संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुशासन के एक साल पूरा होने की खुशियां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भाजपा के विधायक और सांसद मना रहे हैं। लेकिन महासमुंद ब्लॉक के आश्रित ग्राम गोंडपाली ग्राम पंचायत जोबा कला निवासी कुमारी मिथलेश निषाद और राजेंद्र निषाद के लिए सुशासन मात्र नाम का ही है। बेघर भाई बहन जन प्रतिनिधियो और सरकारी दफ्तरों में प्रधानमंत्री आवास के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन इस अनाथ भाई बहनों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। शासन और प्रशासन के लोगों के पास इतना समय भी नहीं है कि इस ग़रीब भाई बहन की पीड़ा सुने और इनकी परेशानियां दूर कर दे।
गौरतलब है कि, महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोबा कला के आश्रित ग्राम गोंडपाली निवासी कुमारी मिथलेश निषाद अपने भाई राजेंद्र निषाद के साथ निवास करती है। सन 2017 में इनके पिता बीसी केसन निषाद की मृत्यु हो गई। उसके बाद सन 2022 में माता जानकी बाई की मृत्यु हो गई। घर में परिवार के नाम पर दोनों भाई बहन बच गए है । वैसे रिश्तेदारों में और भी लोग इस परिवार में हैं पर सभी रिश्ते सिर्फ नाम के ही हैं। माता पिता के चले जाने के बाद तो जैसे इस भाई बहन पर गरीबी की आफत की इंतहा हो गई। माता पिता द्वारा बनाए मिट्टी के घर में जैसे तैसे कर जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन ऊपर वाले को ये भी रास नहीं आया और पिछली बारिश में इसका कच्चा मिट्टी का मकान भी बरसात की भेंट चढ़ गया। दोनों भाई बहनों ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर में किराए से तब से रह रहे हैं। अब वह मकान मालिक भी इन्हें घर खाली करने को कह रहा है।
अपने छोटे भाई राजेंद्र निषाद के साथ किराए के मकान में रहने वाली कुमारी मिथलेश निषाद गांव के सरपंच सचिव ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का निवेदन करती रही पर सभी ने नियम कायदे कानून की बात करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने में असमर्थता जाहिर कर दी है।
कहने को तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार के पास ऐसे अनाथ बच्चों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन इस अनाथ और गरीब भाई बहनों के लिए कुछ भी योजना नहीं है ना ही इस भाई बहन के लिए कोई विचार तक किया जा रहा है।
मालूम हो कि, कुमारी मिथलेश निषाद ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। मिथलेश निषाद का कहना है कि सर्वे सूची में नाम आया था लेकिन उनको आवास नहीं दिया गया क्योंकि की सर्वे सूची में उनका नाम नहीं है। ग्राम पंचायत जोबा कला के सरपंच पति का कहना है कि सर्वे सूची में नाम नहीं होने की वजह से मिथलेश निषाद को आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। सरपंच पति ने मामले की जानकारी स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को भी मामले से अवगत कराया है। लेकिन अब तक इस अनाथ भाई बहनों के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा मदद के लिए सामने आए हैं ना ही जिले के कोई अधिकारी इस गरीब अनाथ भाई बहनों के लिए कुछ करने को राजी हुए हैं।
अब शासन प्रशासन को सोचना होगा के उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में सुशासन की पींगे मारने वाले का क्या फायदा और कैसा सुशासन जहां एक गरीब भाई बहन को रहने के लिए छत तक नहीं दिया जा रहा है। सुशासन सिर्फ कानों में सुनाई दे रहा है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है।

तेंदुकोना थाने से अब तक नहीं मिला न्याय, शादी की सपने देखने वाली युवती ने लगाई फांसी

शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषक, शादी का वादा कर युवक हुआ फरार

सामूहिक बैठक कर, युवती के इज्जत को किया गया तार_तार।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / घर में घुसकर शादी का झांसा देकर युवक कर रहा था लड़की से शारीरिक शोषण। परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने ग्रामीणों के समक्ष किया शादी का वादा किया और मौका देख गांव से युवक हो गया फरार। ग्रामीणों की बैठक में बे – आबरू हुई युवती ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगा ली ।
बता दें कि, मामला महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी का हैं। 26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़के युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के की पकड़े जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फेल गई। अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का ही एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है ने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि, मामला गांव का है। पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं कहते हुए। लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं कहा । लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि, मैं शादी करने को तैयार हूं। 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई। लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे। ग्रामीणों ने बैठ समाप्त कर कहा कि, शादी की तैयारी करो। लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे।
27 अक्टूबर को लगभग सुबह 8.30 बजे लड़का मैं तालाब में नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला जहां अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया। लगभग 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि, मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुप चाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फांसी पर झूल गई।

मामला तेंदुकोना थाने तक पहुंचा, पुलिस ने मामले में पंचनामा करवा कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को ग्रामीणों की बैठक में लिखित शिकायत करते हुए राजी नामा की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी और पूरी कहानी भी बता दी।
बावजूद इसके तेंदुकोना पुलिस ने मामले में अब तक लड़की को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने और लड़की का शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कर पर पाए है। मामले को कफ़न दफन कर दिया है।

प्रदेश स्तर में बाबा रविदास जयंती धूमधाम से मनाने सामाजिक बैठक सम्पन्न

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
रायपुर / छत्तीसगढ़ रविदास समाज द्वारा सर्किट हाउस में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी महाराज की प्रदेश स्तर पर जयंती मनाए जाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई थी। सर्व रविदासिया समाज की बैठक में रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे उपस्थित थे उनके साथ धर्मेंद्र चौरे, सुनील रामटेके, (अध्यक्ष ऑल इंडिया एसटी एससी फेडरेशन), दिलीप वासनीकर जांच आयुक्त छत्तीसगढ़, प्रोफेसर एस.के गजेंद्र, खेमराज भाकरे, विजय मेहरा सहित रविदास समाज के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि 16 फरवरी 2025 को संत शिरोमणि बाबा रविदास जी महाराज की जयंती छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी रविदास समाज एक जुट होकर जयंती मनाएंगे और जयंती का कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जयंती कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से रविदास समाज के सभी सदस्य पूरे परिवार समेत इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।
सर्किट हाउस में आहुत सर्व रविदासिया समाज की बैठक में उपस्थित सभा को संभाग आयुक्त रायपुर महादेव कावरे, दिलीप वासनीकर , पुष्पेंद्र गजेंद्र सुनील रामटेक ,खेमराज बाकरे, धर्मेंद्र चौरे, तरुण बिजौर सहित अन्य लोगों ने संबोधित कर सामाजिक एकता को बनाए रखने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही है।

सर्व रविदासिया समाज द्वारा आयोजित बाबा रविदास जी की जयंती के लिए बैठक में उपस्थित सभी से स्वस्फूर्त आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। आगामी 16 फरवरी 2025 जयंती के दिन सभी सामाजिक जनों को तन मन धन से कार्यक्रम में सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन वेनुधर रौतिया अंत में बालाराम कोलते ने आभार व्यक्त किया है।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश से रविदास समाज के नंदू राम राडेकर, राकेश मेहर ,बुद्धेश्वर सोनवानी, ध्रुव कुमार मिर्धा, अजगर जुल्फे तुलसी दौड़िआ, किशोर सोनवानी, राम सिंह खरे नरेंद्र चंचल ,केदार कोरे, के एल चौधरी. गोविंद कनौजिया , संजय लांजी, काशीराम पनागर, रवेल राडेकर, गोरख प्रसाद, रामप्रसाद राही, राजेंद्र पनागर लीला चौधरी. बलदाऊ बेहरा लोग उपस्थत थे।

जनपद हो या नगर पालिका लोग अपनी अर्धांगनियों के भरोसे बना रहे पूंजी

महिला जनप्रतिनिधियों के पतियों का चल रहा है राज, करोड़ों के है अवैध घोटाले

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास के नाम पर आम जनता की गाढ़ी कमाई का कर रहे हैं बंदरबाट। सस्ते समान ग्राम पंचायत, स्कूल और समितियों में दे कर समितियों और ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से सांठगांठ कर करा रहे हैं लाखों का भुगतान। जनपद पंचायत क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकर अधिकारियों को होने के बाद भी अमानक सामानों का किया जा रहा है भुगतान।
गौरतलब है कि महासमुंद के जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत और स्कूलों में जनपद पंचायत के जन प्रतिनिधि और जन प्रतिनिधियो के रिश्तेदार यह खेल खेल रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र में सामने आ रहा है। जहां कई पंचायतों में सस्ते वॉटर कुलर बेचा गया है और एक एक वॉटर कुलर के एवज में 50 हजार से एक लाख रुपए तक का भुगतान कर दिया गया है। वाटर कुकर के अलावा हाई लाइट मास्क, ट्रैक्टर ट्रॉली, इ रिक्शा, पचरी निर्माण, के अलावा सीसी रोड बनवाने के नाम पर भारी गफलत कर करोड़ों की काली कमाई की गई हैं।
ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच मामले में मुखर होकर कह रहे हैं कि राज नेताओं और अधिकारियों के दबाव के चलते यह भुगतान किया गया है। सभी जन प्रतिनिधियो को इस बात की पुख्ता जानकारी है कि जिन समानों का भुगतान लाखों में किया गया है उन समानों की मार्केट वैल्यू उतनी नहीं है।
कुल मिलाकर महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र में यह कहा और देखा जा सकता है कि कमीशन खोरी के चलते आम जनता के टैक्स का पैसा राज नेताओं उनके रिश्तेदारों और अधिकारों के घर भरने का काम किया जा रहा हैं।
महासमुंद जनपद पंचायत का बहु विख्यात मामला 39 लाख का घोटाला सर्व व्याप्त है जिसमें आज तक जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार जनता की गाढ़ी कमाई की राशि का उपयोग जन प्रतिनिधियो द्वारा किया जा रहा है और इन जन प्रतिनिधियो को श्रेय देने का काम जिले के आला अधिकारी कर रहे हैं। वैसे केंद्र और राज्य सरकार ने सी एस आई डी सी से मानक समान के लिए नियम बना रखे हैं लेकिन इसका खुला उल्लंघन महासमुंद के जनपद पंचायत में देखना आम बात हो गया है। नियमों कायदे कानूनों को ताक में रख कर काम करने जैसे महासमुंद में रिवायत बन गई हैं।

तुमगांव पुलिस की नाकामी का नतीजा, करोड़ों की ठगी में संलिप्त यादराम साहू अदमपता

यादराम साहू, टुकेश साहू के अलावा और अन्य लोगों का ठगी के मामले में नाम दर्ज शिकायत की गई थी।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / तुमगांव थाने में शेयर मार्केट ट्रेडिंग कम्पनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों के हुए दर्ज मामले में लगभग एक माह हो जाने के बाद भी तुमगांव पुलिस ने अब तक यादराम साहू को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं पाई है। एक माह बीत जाने के बाद भी मामले में अब तक कोई खास जांच नहीं किया गया है। तुमगांव पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी आजाद घूम रहे हैं और ठगी का शिकार हुए लोगों के घर पहुंच कर लोगों को उठा केश में फंसा देने की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि 25 नवंबर 2024 को ठगी का शिकार हुए शिव चेलक ने तुमगांव थाना पहुंच कर पुलिस में यादराम साहू, टुकेश साहू, चमनलाल साहू, बोधराम साहू, झलक राम साहू चंद्रकांत साहू के नाम रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग कम्पनी में राशि लगा कर करोड़ों कमाने का लालच देख शिव चेलक, उनके पुत्र और भाई से करोड़ों रुपए की ठगी कर ली गई है। मामले में तुमगांव पुलिस ने दो व्यक्ति यादराम साहू और टुकेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर टुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद से याद राम फरार चल रहा हुआ। प्रार्थी शिव चेलक की शिकायत में यादराम साहू, टुकेश साहू के अलावा और अन्य लोगों का ठगी के मामले में नाम दर्ज शिकायत की गई थी। जिसमें बोधराम साहू को मामले का मास्टर माइंड बताया गया था।
गौरतलब है कि मामले शिव चेलक की शिकायत के बाद लगातार यादराम साहू, टुकेश साहू के द्वारा ठगी का शिकार हुए 6 अन्य लोगों ने महासमुंद सिटी कोतवाली, तुमगांव थाना, खल्लारी थाना और गरियाबंद के फिंगेश्वर थाने में लिखित शिकायत की गई है। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी तुमगांव पुलिस ने ना तो अब तक मामले में की जांच की है और ना ही पुलिस की गिरफ्तार से फरार चल रहे 420 के आरोपी यादराम साहू को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों की माने तो यादराम साहू और उसकी टीम ने महासमुंद जिले के कई लोगों का अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। इस ठगी के शिकार हुए लोगों में यादराम साहू और उसकी टीम ने अपने रिश्तेदारों को भी लालच देकर करोड़ों की ठगी कर कर्ज़ में डूबो दिया हैं। ठगी का शिकार हुए रिश्तेदारों ने प्रेसवार्ता लेकर पत्रकारों को भी यह जानकारी दी थी। उसके बाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
यादराम साहू टुकेश साहू और अन्य लोगों के ठगी के मामले में नाम सामने आया है उनमें से एक नाम बोधराम साहू सुकमा निवासी का भी है। जो विगत दिनों तुमगांव थाना पहुंचा था। जो मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उसे तुमगांव पुलिस ने ना गिरफ्तार किया ना पूछताछ की गई है।

तुमगांव पुलिस आखिर इस मामले में क्यों अब तक आरोपियों को खोज नहीं पाई हैं। यह बात समझ से परे हैं। महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस तरह से ठगी का मामला प्रकाश में आ रहा है। चिट फंड, शेयर ट्रेडिंग में राशि लगाकर लोगों को अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर करोड़ों अरबों की ठगी की गई हैं। जिस पर राज्य सरकार ने संवेदन शील होकर पुलिस को जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालने की बात कही।