Home Blog Page 18

आखिरकार प्रणाम महासमुंद के रूप में निखिल कांत को मिला जनता का आशीर्वाद

नपाध्यक्ष युवा चेहरा निखिल कांत साहू के साथ अब होगा महासमुंद का विकास

नगरीय निकाय चुनाव में बेटे ने लिया बाप का बदला।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के निकाय चुनाव में आज कांटे की टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले के बाद जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है वहीं बसना, सरायपाली और पिथौरा में बीजेपी का कब्जा रहा है वहीं तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को पटकनी देते हुए जीत हासिल की है।
हम आपको बता दें कि, महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से टक्कर चल रही थी। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा दो बार के अध्यक्ष और एक बार के विधायक रह चुके हैं। जिन्हें महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने 3546 लगभग मतों से हरा कर एक बड़ी जीत हासिल कर निखिलकांत साहू ने अपने पिता मनोजकांत साहू का बदला डॉक्टर विमल चोपड़ा से ले लिया है। हम आपको बता दें कि, सन 2000 के महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से डॉक्टर विमल चोपड़ा मैदान में थे और कांग्रेस से मनोज कांत साहू मैदान में थे। जिन्हें लगभग एक हजार वोट से भाजपा से अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोजकांत साहू को हरा दिया था। महासमुंद नगर पालिका परिषद के 30 वार्डों में 17 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों का कब्जा जमाया है।

बाइट_निखिलकांत साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

महासमुंद की जनता ने निखिल कांत को नपाध्यक्ष के रूप दिया आशीर्वाद

नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न ईवीएम में कैद हुआ, प्रत्याशियों का भाग्य

 

फैसला उम्मीदवारों की मेहनत और भाग्य का 15 को

जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

शाम 5 बजे तक अंतिम मतदान 70.48 प्रतिशत रहा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में आज शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह से ही जिले के मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला मुख्यालय महासमुंद के नगरीय निकाय क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला, जहां लोग सुबह 08ः00 बजे से लेकर शाम 05ः00 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान में भाग लिया। इसके साथ ही जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, जिससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके।
जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल मतदान प्रतिशत 70.48 है। इनमें नगरपालिका परिषद महासमुंद में 66.69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें 68.11 प्रतिशत पुरूष एवं 65.45 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने मत का प्रयोग किया। इसी तरह बागबाहरा नगर पालिका परिषद में 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 75.11 प्रतिशत पुरूष, 74.9 प्रतिशत महिला एवं 75 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाताओ ंने मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई। सरायपाली नगर पालिका परिषद में 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 70.54 प्रतिशत पुरूष एवं 71.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव में 81.85 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 82.38 प्रतिशत पुरूष एवं 81.34 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। नगर पंचात पिथौरा में 80.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाता 80.73 प्रतिशत एवं 79.88 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया एवं बसना में 64.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 67.89 प्रतिशत पुरूष एवं 61.3 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

महासमुंद जिले के सभी नगरीय निकायों में सुचारु और शांतिपूर्ण रूप से हो रहा मतदान

04ः00 बजे तक 62.49 प्रतिशत मतदान

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिले के सभी 6 नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों में सुचारु और शांतिपूर्ण रूप से मतदान चल रहा है। आज सुबह से ही जिला मुख्यालय महासमुंद नगरीय निकाय अंतर्गत मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। साथ ही जिले के अन्य सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक उपयोग करते हुवे मतदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदान हो रहा है। जिसमें मतदाता स्वस्फूर्त पहुंचकर मतदान कर रहे है। सुबह 10ः00 बजे तक 14.5 प्रतिशत, दोपहर 12ः00 बजे तक 30.72 प्रतिशत एवं दोपहर 02ः00 बजे तक 48.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत जिले में शाम 4ः00 बजे तक नगरपालिका परिषद महासमुंद में 57.32 प्रतिशत, बागबाहरा 66.19 प्रतिशत, सरायपाली 62.44 प्रतिशत तथा नगर पंचायत तुमगांव में 79.14 प्रतिशत, पिथौरा 76.81 प्रतिशत एवं बसना में 59.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस प्रकार कुल औसत मतदान 62.49 प्रतिशत हुआ है।

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी ,युवा मतदाता सहित रुचि ठाकुर ने किया मतदान

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर पालिका महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 की युवा मतदाता रुचि ठाकुर ने शासकीय प्राथमिक शाला, गुडरुपारा मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद रुचि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाने अनुभव काफी गर्वभरा और उत्साहजनक रहा।उन्होंने कहा कि हर युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश और समाज के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

महासमुंद के महायुद्ध में पांच धुरंधरों के बीच मुकाबले का फैसला कल करेगी जनता

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद के महाकुंभीय चुनाव में कल पांच धुरंधर डुबकियां लगाने वाले है जिसका फैसला और ताजपोशी जनता करने जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।
हम आपको बता दें कि, महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है।
बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी पंकज साहू ने महासमुंद नगर की जनता से की अपील

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के घर अर्धरात्रि पुलिस की दबिश

आक्रोशित भीड़ देख पुलिस बल उल्टे पांव लौटे

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। आगामी 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है । जिसमें तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी को आधीरात गिरफ्तार करने पहुंची तुमगांव पुलिस। पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश के चलते उल्टे पांव वाहन छोड़कर भागना पड़ा । पूरी रात चलता रहा तुमगांव में हंगामा। पुलिस पर निर्दलीय प्रत्याशी और परिजनों ने लगाया डराने धमकाने और झूठे केश में फसाने का आरोप।

बता दें कि, मामला महासमुंद जिले के नगर पंचायत तुमगांव का है जहां बीती रात्रि तुमगांव पुलिस और साइबर सेल के लगभग एक दर्जन पुलिस निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के घर बिना किसी मामले और बिना वारंट के गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जिस वक्त पुलिस बलराम कांत साहू निर्दलीय प्रत्याशी के घर पहुंचे उस वक्त रात के लगभग 1:00 बज रहे थे। तथा निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू अपने घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। पुलिस द्वारा आवाज देने से बलराम कांत साहू चड्डी बनियान में ही घर से बाहर निकले जिसे तुमगांव पुलिस ने बिना किसी केश के बिना कोई अपराध के गिरफ्तार कर थाने ले जाने की कोशिश की गई । पुलिस को निर्दलीय प्रत्याशी ने पूछा कि, मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है, इस पर पुलिस ने कहा कि ऊपर से आदेश है आपको गिरफ्तार करना है सीधा तुम चुपचाप थाने चलो और पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को चड्डी बनियान में ही खींचते हुए पुलिस वाहन में बिठाने का प्रयास किया गया किंतु बलराम कांत साहू द्वारा पुलिस की इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए अपने परिजनों को जोर-जोर से आवाज देकर चिल्लाने लगा। निर्दलीय प्रत्याशी की आवाज से उसका पूरा परिवार और आसपास के लोग नींद से जग गए और पुलिस के इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ग्रामीणों और बलराम कांत के परिजनों ने गिरफ्तारी की वजह पूछा तो पुलिस के पास कोई ठोस जवाब नहीं मिला कि, किस कारण से गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस के ठोस जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों और पुलिस के बीच थोड़ी खींच तान हो गई। जिस वजह से आधीरात को तुमगांव नगर पंचायत में हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को अकारण गिरफ्तार करने पर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख कर पुलिस को आधीरात वहां से अपना वाहन छोड़कर भागना पड़ा।

इस मामले में आज निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू ने प्रेसवार्ता लेकर प्रेस को जानकारी दी। तुमगांव पुलिस द्वारा बलराम कांत साहू को आधीरात घर में घुस कर डराया धमकाया गया और झूठे केश में फंसा कर जेल में बंद करने की धमकी पुलिस द्वारा दी गई। बलराम कांत साहू और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह निर्दलीय चुनाव जीत रहे है इसलिए पुलिस सत्ता के दबाव में आकर बलराम कांत साहू को मतदान के ठीक तीन दिन पहले बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर रही है।
बलराम कांत साहू और ग्रामीणों ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा आधारित को घर घुस कर डराने धमकाने वालों के खिलाफ जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तुमगांव पुलिस को शिकायत की गई है। इसके अलावा मामले को लेकर आई जी डीजीपी से भी आधीरात घर घुसकर डराने धमकाने वाले पुलिस के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मामले में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बलराम कांत साहू का भाई कुछ दिन पूर्व ही महाराष्ट्र के शराब के साथ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। बीती रात्रि भी इसी तरह की एक वाहन देखी थी जिसकी पूछताछ के लिए पुलिस गई थी।
अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलराम कांत साहू के खिलाफ थाने में मारपीट बलवा सहित अन्य मामलों के अपराध पहले से दर्ज हैं।

बाइक निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू

बाइट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्रीमती प्रतिभा पांडेय

पैसा और पावर से बने बसना नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुनाव की सच्चाई , ऑडियो हुआ वायरल

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बसना नगर पंचायत चुनाव निर्विरोध होने के बाद अब एक 6 मिनट 23 सेकेंड का ऑडियो वायरल हो रहा हैं। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में अध्यक्ष पद प्रत्याशी को निर्विरोध चुनाव जितवाने कैसे उपाध्यक्ष पद का सौदा हुआ और इसके अलावा बसना नगर पंचायत के दो वार्ड 14,15 के पार्षद प्रत्याशी को निर्विरोध चुने जाने का सौदा किया गया है। जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग में साफ साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को पैसे पावर और सत्ता के दम पर प्रलोभन देकर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कब्जा कर लिया गया।

हम आपको बता दें कि, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में डॉक्टर खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की खबर ने डॉक्टर खुशबू अग्रवाल को रातों रात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन इसकी हकीकत की काली सच्चाई आम जनता जानकर हैरान हो गए है। 6 मिनट 23 सेकेंड के इस ऑडियो में साफ साफ सुनाई दे रहा है कि, कोई डॉक्टर से दूसरी पार्टी की बात हो रही है। ऑडियो में यह बात स्पष्ट हो रहा है कि, डॉक्टर खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने के लिए नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष का पद सौगात में दिया जायेगा। इसके साथ साथ 2 वार्डों के पार्षद भी निर्विरोध जीत कर दिया जाएगा।
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कितना फर्क है यह साफ जाहिर है। महासमुंद के बसना सहित प्रदेश के और कई स्थानों पर भाजपा ने सत्ता का बल दिखा कर लोगों को डरा धमका कर कुर्सी हासिल की है।

इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है।

बाइट कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू

11 फरवरी को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ई वी एम से होगा मतदान, कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज प्रेसवार्ता लेकर प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि, 11 फरवरी को होने वाला मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है। नगर निगम का यह चुनाव पहली बार ईवीएम मशीन से होने जा रहा है। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने एम 2 टाइप की ईवीएम मशीन उपलब्ध कराई है। ईवीएम मशीन में पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नाम होगा फिर पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम होगा। एक मशीन में मतदाता को दो बार बटन दबा कर मतदान करना होगा।
बता दें कि, इस ईवीएम मशीन में मतदान करने के बाद पर्ची नहीं गिरेगी। मतगणना के दौरान ही इस बात की जानकारी होगी कि किस प्रत्याशी को कितना मतदान किया गया है। ईवीएम मशीन में नोटा के साथ इंड का भी बटन दिया गया है। अगर कोई मतदाता किसी एक प्रत्याशी को मतदान करना चाहता है तो वह इंड का बटन दबा कर मतदान की प्रक्रिया पूरी करेगा।
मतदाओं को किसी प्रकार की कोई दुविधा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर के 30 वार्डों में मतदान से पहले ईवीएम मशीन में मतदान कैसे करना है इसके लिए वार्ड वार्ड इसकी कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा ।

केंद्र सरकार की बजट से सभी वर्ग का होगा उत्थान

मोदी सरकार का ये बजट गरीब,युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला है।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एतराम साहू और स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर कहा कि केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। किसान, युवा, महिला के साथ साथ मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक हैं। किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाने और को किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने के निर्णय किसानों की तरक्की किए मिल का पत्थर साबित होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि जहां पूर्व की सरकार 2 लाख की आय पर टैक्स लेती थी वहीं मोदी की सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की आय पर टैक्स में राहत दे दी है।

प्रेसवार्ता में उपस्थित स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, देश की मोदी सरकार का ये बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट सभी वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने वाला है।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नरेंद्रगिरी एवं आनंद साहू उपस्थित थे।

महान कलेक्टर विनय की विनम्रता से दिव्यांग बच्चें हुये ओत-प्रोत

कलेक्टर ने पेश की मानवता की अद्भुत मिशाल।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पढ़ाया मानवता का पाठ। मनुष्य चाहे कितने बड़े ओहदे में क्यों न हो पर उसे अपने अंदर इंसानियत की बनाए रखनी चाहिए। ऐसा ही कारनामा आज महासमुंद कलेक्टर का देखने मिला। जहां पेड़ की छांव में घंटों तक दिव्यांग बच्चों के साथ करते रहे वार्तालाप।
बता दें कि, आज दोपहर 12 बजे के आसपास भेड़-बकरियों की तरह पिकअप वाहन और इको वाहन में दिव्यांग बच्चों को भर कर एक निजी संस्था फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा था।
उसी समय महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह रास्ते से गुजर रहे थे। तपती धूप में दिव्यांग बच्चों को पिकअप वाहन में देखकर कलेक्टर ने वाहन को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि, फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा तेंदुकोना में दीवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के कैंप में बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा है। बच्चों की स्थिति देख कर कलेक्टर नाराज हुए हुए और फॉर्च्यूनर फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू को जमकर फटकार लगाए।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को एक पेड़ के नीचे उतरवाया और उनके साथ बातचीत कर पानी नाश्ते की व्यवस्था की और तत्काल फॉर्चून फाऊंडेशन के संचालक निरंजन साहू को तत्काल मौके पर उपस्थित होने कहा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने लगभग एक घंटा बच्चों के साथ बातचीत करते रहे। इसी बीच फॉर्चून फाऊंडेशन के संचालक निरंजन साहू पहुंचे। जिन्हें कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाए और दिव्यांग बच्चों को सुविधा जनक वाहन में लाने ले जाने की हिदायत दिए। तपती धूप में गर्मी से परेशान बच्चे पेड़ के छांव के नीचे बैठ कर राहत महसूस किए वहीं अपने बीच कलेक्टर को पा कर दिव्यांग बच्चे खुश हुए।
गौरतलब है कि, महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक में अपने दौरे पर निकले थे। बागबाहरा ब्लॉक के सम्हर तेंदुकोना मार्ग पर फॉर्चून फाऊंडेशन के दिव्यांग बच्चों को माल वाहक वाहन में जाते देख रुके और बच्चों को वहीं एक पेड़ की छांव में उतरवाकर बच्चों सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की।
बता दें कि, आज तेंदुकोना थाना क्षेत्र में दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने एक कैंप का आयोजन किया गया था।जहां दिव्यांग बच्चों को भी बुलाया गया था। दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जैसे कई निजी अस्पताल द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते हैं और वाहवाही बटोरने के लिए इस तरह के दिव्यांग बच्चों की अपने कैंप में बुलाते हैं। फॉर्चून फाऊंडेशन के संस्थापक निरंजन साहू ने बताया कि, दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में बच्चों के लिए पिकअप और इको वाहन की व्यवस्था की थी।
सोचनीय है कि, जन सेवा के नाम पर इस तरह के निजी अस्पताल ऐसे कैंप का आयोजन कर ग्राहकों को अपने अस्पताल की ओर आकर्षित करते हैं और इलाज के नाम पर जनता से लाखों की फीस इलाज के नाम पर लेते हैं। आज जिस दो वाहन से दिव्यांग बच्चों को लेकर भेड़ बकरियों की तरह ले जा रहे थे उसे देखकर सहृदय कलेक्टर विनय कुमार से नहीं रहा गया और सारे कामकाज छोड़कर घंटों तक सड़क पर पेड़ की छांव के नीचे बच्चों से एक घंटे तक बातचीत करते रहे। बच्चों ने भी महासमुंद कलेक्टर को सहृदय धन्यवाद दिये।