Home Blog Page 17

जिला पुलिस प्रशासन की अपील – होली में उत्पात करोगे तो, खाओगे पुलिस के डंडे

इस बार होली में उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर , जरा सी गलती पर आप जा सकते जेल फैसला आपका

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने आज स्थानीय कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में महासमुंद एसडीओपी अजय त्रिपाठी और नायब तहसील मोहित अमिला उपस्थित थे। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के पार्षद भी उपस्थित रहे। एसडीओपी अजय त्रिपाठी ने सभी पार्षदों से अपील की है कि सभी अपने वार्ड में 13 मार्च को होली दहन का कार्यक्रम रात 10 बजे तक संपन्न करा ले, साथ ही डीजे, नगाड़ा और स्पीकर से गाने तीव्र आवाज में ना बजाए। चूंकि वर्तमान में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों की बोर्ड की परीक्षा चल रही है। रात्रि 10 बजे के बाद ढोल नगाड़ा और अन्य तरीके के ध्वनि यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। 10 बजे के बाद ध्वनि यंत्रों का उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई करने और जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।


होलिका दहन के दूसरे दिन 14 मार्च को मोटर साइकिल में तीन सवारी करने वालों पर वाहन जप्त करने की कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी। इसके अलावा रंग गुलाल का उपयोग उन पर नहीं किया आयेगा जो रंग गुलाल नहीं खेलना चाहते हैं। साथ ही पूरे शहर के होली पर्व पर रंग गुलाल बेचने वालों को चेतावनी दी है कि मुख्वटा की खरीदी बिक्री नहीं की जाए। मुख्वटा बेचते पाए जाने पर दुकानदार के सामनों की जप्ती की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
गौरतलब है कि बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने शहर के वार्ड नंबर 6,7,8,11,21,22,23,24,29, में पुलिस की विशेष गस्त करने का सिटी कोतवाली पुलिस से आग्रह किया है। सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि शहर के जिस भी वार्ड में हुड़दंगियों द्वारा हुड़दंग करने वालों की शिकायत तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचित करने की अपील की है।
वार्ड पार्षदों के सुझाव पर सिटी कोतवाली पुलिस ने होलिका दहन के दिन शहर के चिन्हांकित इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा सतत पेट्रोलिंग की सहमति दी है। शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस पार्टी की विशेष नजर होगी। शराब, भांग और अन्य तरह के नशा कर हुड़दंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।
शांति समिति की बैठक में नगर के पत्रकारों के अलावा शहर के पार्षद भी उपस्थित रहे हैं।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एसडीओपी अजय त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि होली के त्यौहार को सभी आपसी भाई चारे के साथ मनाए, प्राकृतिक रंग गुलाल का उपयोग करें। किसी के ऊपर पेंट या कोई भी ज्वलनशील केमिकल युक्त रंग गुलाल का उपयोग ना करने की अपील की है साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों पर रंग गुलाल ना लगाने व ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानी की मदद कर शहर में भाई चारे के त्यौहार को शांति पूर्व तरीके से मनाने की अपील की है।

35 वर्षीय युवक सूरज चंद्राकर की ह्रदयघात से मौत

गांधी चौक स्थित पंकज ज्वेलर्स के सह संचालक थे सूरज चंद्राकर

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। नगर पालिका अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 कुर्मी पारा निवासी सूरज चंद्राकर उम्र 35 की आज शाम 4:00 से 5:00 बजे बीच हृदयघात से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, आज शाम सूरज चंद्राकर अपने संस्थान पंकज ज्वेलर्स में बैठे हुए थे। तथा दोपहर खाना खाने के बाद अपने दुकान के ऊपर आराम करने ऊपर गया। तत्पश्चात इनके बड़े भाई नीरज चंद्राकर शॉप के देखरेख कर रहे थे। शाम 6 बजे के आसपास नीरज लघुशंका आने से ऊपर गया तो देखा कि छोटा भाई सूरज बाथरूम के बाहर गिरा हुआ हुआ। उसने परिवार को अवगत कराते हुए बरौंडा चौक स्थित जैन नर्सिंग होम ले गए। जहां चिकित्सों ने बताया कि इनकी मृत्यु दो घंटे पूर्व हो चुकी है।
बता दे कि, गांधी चौक स्थित पंकज ज्वेलर्स के सह संचालक सूरज चंद्राकर दो भाई थे। जिनमें नीरज चंद्राकर बड़े एवं छोटे भाई सूरज चंद्राकर जिनकी ह्रदयगति थमने से आज हमारे बीच नहीं रहे।

ममता के मायाजाल में फंसे गरीब किसान,आहत से राहत पाने पहुंचे एस पी दरबार

फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गरीब किसान की जमीन हड़पने और धमकाने वाली महिला राजधानी रायपुर निवासी श्रीमती ममता शर्मा का आतंक बरकरार

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / अक्सर हम देखते है जो सीधे साधे होते है उनको हर कोई डरा धमका कर अपना उल्लू सीधा करने में लगा रहता है किंतु यदि कोई तेज तर्रार हो तो अच्छे अच्छे पहुंच वाले भी उनके सामने घुटने टेक देते है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है । बता दे कि, महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनपुर के आश्रित ग्राम बरभाठा निवासी लगभग दो दर्जन ग्रामीणों द्वारा आज जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह से मिलकर उचित कार्यवाही हेतु शिकायत किए है। ग्रामीण महिला पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुये बताया कि, श्रीमती ममता शर्मा नामक एक महिला जो कि राजधानी रायपुर निवासी द्वारा लगातार ग्राम बरभाठा के ग्रामीणों के घर घुस कर उन्हें डरा धमका कर जमीन की रजिस्ट्री करने कह रही है। श्रीमती ममता शर्मा के आतंक से भयभीत ग्रामीण घर छोड़ कर भाग रहे हैं। ममता शर्मा द्वारा ग्रामीणों को डराने धमकाने के अलावा सीधे साधे ग्रामीणों की शिकायत पटेवा थाने में कर दी है। जिससे ग्रामीण झूठे केश में फंसा देने के डर से भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि, भू-माफिया दलालों द्वारा ग्राम बरभांठा के ग्रामीण अशिक्षित कृषि मजदूरों से 22 लाख रूपए प्रति एकड़ में सौदा कर प्रत्येक शिकायकर्ता को चेक से दिनांक 28.09.2024 एवं 30.09.2024 को ब्याना की राशि देकर ब्याना देने वाली दलाल श्रीमती आरती और श्रीमती भारती झा एवं दलाल खिलावन ने चेक देते हुए फोटो खीच लिये है । उपरांत 100 रूपये के स्टाम्प जो कम्प्यूटर से पूर्व से टाइप किया हुआ। इकरारनामा जिसमें सौदा रकम का स्थान खाली नगद रूपये खाली स्थान शेष विक्रय रकम दिनांक खाली स्थान 1 अक्टूबर 2010 टाईप से एवं 4 अक्टूबर 2010 की सील लगे दस्तावेज में ग्रामीणों से अंगूठा निशानी व हस्ताक्षर लगवाने के बाद भू-माफिया दलाल आरती भारती झा व खिलावन द्वारा शिकायकर्ताओं को चेक से दी गई।
चेक देने के बीस दिन बाद लगातार ग्राम बरभाठा आरती भारती झा व खिलावन शिकायकर्ताओं से नगद वापस करने कहने लगे कि, 22 लाख रूपये एकड़ में शिकायतकर्ताओं की कृषि भूमि नहीं खरीदेंगे। इसके उपरांत भू-माफिया दलालों द्वारा जिस इकरारनामा को बनवाया गया था। उनकों नगद राशि के साथ वापस ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया।

गौरतलब है कि, मकर संक्रान्ति 14 जनवरी के बाद रायपुर से कार में एक महिला श्रीमती ममता शर्मा पति संजय शर्मा चार-पांच लोगों के साथ आकर शिकायकर्ताओं को कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने कहने लगी तब शिकायतकर्ताओं ने कहा कि, जो चेक से राशि दिए थे, उसे चेक देने वाले हमारे से नगद वापस ले चुके है। हम रजिस्ट्री नहीं करेगे, कहने पर ममता शर्मा व उसके साथ आए चार-पांच व्यक्ति शिकायतकर्ताओं को जाती सूचक गली गलौज करते हुए कहा कि, हम लोग तुम लोगों को गाड़ी में डालकर महासमुंद में रजिस्ट्री करवा के रहेंगे कर धमकाते रहे और यह कहते रहे कि, तुम लोग मुझे नहीं जानते रायपुर के कई बड़े_बड़े नेताओं से तुम्हे पुलिस गाड़ी में डलवा कर मरवा डालूंगी, जेल में सड़ा दूंगी। कहकर लगातार हर तीन-चार दिन से डराते धमकाते रहे। कुछ दिनों बाद पुनः ग्राम बरभाठा में कार से ममता शर्मा नामक महिला चार-पांच दलालों के साथ मिलकर 14 जनवरी से लगातार ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है।
शिकायकर्ताओं ने अपने शिकायत में यह भी लिखा है कि ग्राम बरभांठा में श्रीमती ममता शर्मा नामक अपने अन्य महिला व पुरुष मित्रों के साथ दो बार कुछ पुलिस वालों की गाड़ी में पांच-छह पुलिस वालों के साथ ग्राम बरभाठा आकर जबरन दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने धमकी भी दी है। जिससे सभी शिकायकर्ता पूर्णतः भयभीत हो गए है शिकायकर्ताओं के नाम के फर्जी दस्तावेज बनवाकर गाड़ी में जबरन बैठाकर महासमुंद में डरा धमकाकर रजिस्ट्री कर हमारी संपत्ति को हड़पने में लगे है। दलाल व फर्जी लोगों के द्वारा शिकायकर्ताओं को साले सतनामी चमार धेड़ की अश्लील गंदी गंदी गाली देकर जबरदस्ती गरीबों की कृषि भूमि को अवैध ढंग से डरा धमका कर रजिस्ट्री करने वाले षडयंत्रकारी दलालों द्वारा किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने शिकायत तत्काल कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।

न्यूज पोर्टल के पत्रकारों को जनसंपर्क विभाग झोलझाल कर विज्ञापन नहीं दे रही – विधायक भावना बोहरा

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क मंत्री से यह सवाल किया है कि न्यूज पोर्टलों को इंनपैनल कर किस आधार पर विज्ञापन दिया गया है। किसी आधार पर न्यूज पोर्टलों को जनसंपर्क विभाग विज्ञापन देगा, साथ ही विधायक महोदय के

पूरे प्रदेश भर के मंत्री नेता और अधिकारी अपने समाचार के लिए न्यूज पोर्टलों का उपयोग लगातार कर रहे हैं। वहीं न्यूज पोर्टल न्यूज चैनल और समाचार पत्रों से अधिक तेजी से समाचार को आम जनता तक पहुंचने का काम कर रही हैं। 24 घंटे के पहर ने किसी भी वक्त कोई भी घटना दुर्घटना हो चाहे को बदलाव हो जिसे न्यूज पोर्टल के माध्यम से ही तत्काल मिनटों में जनता तक पहुंचने का काम न्यूज पोर्टल कर रही है। बावजूद इसके न्यूज पोर्टल के पत्रकारों को जनसंपर्क विभाग झोलझाल कर विज्ञापन नहीं दे रही है। प्रदेश के 243 न्यूज पोर्टलों को जनसंपर्क विभाग से विज्ञापन देने की बात सामने आ रही हैं। जिसे विधायक भावना बोहरा जी ने विधानसभा में उठाया है।
विज्ञापन के बांटने में जिस तरह से पोर्टलों के साथ भेदभाव किया गया है उसे एक बात तो साफ है कि सरकार चाहे जिसकी भी हो मनमानी सरकारी मुलाजिमों की ही चलती रहेगी है। अपने चाहते को जनसंपर्क के सरकारी अधिकारी सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों कायदे कानूनों को तांक पर रख बेहिसाब विज्ञापन बांटा जा रहा हुआ। विज्ञापन के नाम पर हुई अनियमितता पर क्या कार्रवाई होगी?
गौरतलब है कि जनसमपर्क विभाग के अधिकारी बिना इस बात की जांच किए किस न्यूज पोर्टल का रियल कितने विवर है। कई न्यूज पोर्टल तकनीकी जानकारों का लाभ लेकर गलत तरीके से विवर बढ़वा कर विज्ञापन ले रहे हैं। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती तब निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऐसे कई न्यूज पोर्टल के पत्रकारों को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के विज्ञापन का लाभ मिलेगा और बिना विज्ञापन के साल का हजारों रुपए खर्च कर न्यूज पोर्टल चला रहे पत्रकारों को आर्थिक लाभ मिल पाएगा और पत्रकार अपने कामों को अच्छे से अंजाम दे सकेगा।

महासमुंद से हाजरा तो झलप से छाया बनी निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे की अध्यक्षता में स्थानीय कर्मचारी भवन में संगठन से संबंधित गतिविधियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे, जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा पेंशनर संघ के अध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी, छत्तीसगढ़ तृतीय व कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने जिले भर से पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की समस्याओं से अवगत होकर समस्या के निदान के लिए सभी कार्यकर्ताओं से परामर्श लेकर रणनीति तय किया गया। बैठक में इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें महासमुंद शहरी से हाजरा खान को ब्लॉक अध्यक्ष झलप क्षेत्र से छाया हिरवानी को ब्लॉक अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष लल्ली आर्य शहरी क्षेत्र में सेक्टर 1 से सेक्टर अध्यक्ष अंजू चंद्राकर, सेक्टर सचिव रूपा भारती, सेक्टर 2 से विमला सोनी अध्यक्ष पूर्णिमा ठाकुर सचिव, सेक्टर 3 से सेक्टर अध्यक्ष अहिल्या मरकाम,  सचिव धनमती बघेल इसी प्रकार सिरपुर सेक्टर से अध्यक्ष सुनीता चौधरी, सचिव ईश्वरी साहू, झलप सेक्टर 1 से हेमलता मधुकर, सचिव गोदावरी, झलप 2 से जेमवती यादव कोसरंगी, सचिव भुवनेश्वरी ध्रुव,  तुमगांव सेक्टर से सायरा खान, लभरा सेक्टर से पुष्पा साहू, शैल साहू, बिरकोनी सेक्टर से शांति बघेल कार्यकारिणी सदस्य में अन्नपूर्णा चंद्राकर, जानकी आर्य, हिना ललित ठाकुर, पद्मिनी जांगड़े, रागिनी चंद्राकर, शर्मिला ठाकरे, अंजलि तिवारी, अंजुला चौरसिया, सुल्तान खान, सरिता बागडे, ललिता नंदे, रेणुका निषाद, कुसुम नामदेव, सुशीला हरपाल, सुकृति ध्रुव, योजना यादव, रंभा साहू, नूरी खान, चित्रलेखा साहू, ममता चंद्राकर, मनीषा। सभी ब्लॉक अध्यक्ष और सचिव को सर्वसहमति ने निर्विरोध नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों के चुनाव के बाद आगामी दिनों में संयुक्त मंच के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और अन्य मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर महिला बाल विकास विभाग के मंत्री और सचिव को ज्ञापन सौंपे जाने के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंजू प्रजापति पुष्पा साहू बिंदु ठाकुर देवकी साहू उषा बघेल राधा विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष निखिल कांत से मिलने पहुंचे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ दी शुभकामनाएं

नये महासमुंद की गाथा गढ़ने जा रहे है नपाध्यक्ष निखिल कांत

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / नगर के प्रथम नागरिक नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ जिला महासमुंद द्वारा सौजन्य भेट मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेट किया गया। साथ ही शहर के विकास सम्बंधित चर्चाएं की गई।
जिसमें नपाध्यक्ष निखिल कांत साहू ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ का दिल से आभार जताया। बाद नपाध्यक्ष श्री साहू बताया कि, आज मुझे आप सभी का सहयोग मिला महासमुंद का प्यार दुलार मिला जिसके लिये मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हु। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि,अब महासमुंद में नए महासमुंद का आरंभ होगा विकास की गति में तेजी आएगी। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए ज्यादा चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।
साथ ही जिनको भी किसी प्रकार से समस्या होगी उनका निराकरण हेतु डिजिटल ऐप लांच किया जाएगा।
इस दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संघ सदस्यों में नारायण चौधरी, नन्द कुमार साहू,विकास कुमार साहू,खिलावन वर्मा,केवल साहू , होरी लाल साहू, हितेंद्र साहू,पवन साहू,आत्माराम साहू,मनोज साहू,जय राम पटेल सहित शंकर लाल साहू उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने पंजाब नेशनल बैंक ने किया शुभारंभ

महासमुंद जिले में लगभग 300 स्व सहायता समूह स्वालंबन बन रहे है।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / आज स्थानीय बागबाहरा रोड स्थित आनंदम पैलेस महासमुंद जिले सहित देश के सौ पंजाब नेशनल बैंक में केंद्र सरकार की महती योजना आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में आज एक मार्च को स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक एम परम शिवम और अंचल प्रमुख आशीष चतुर्वेदी ने फीता काट कर किया।

पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक एम परमशिवम् ने बताया कि भारत के सौ ब्रांचों में आज इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई हैं। स्वयं सहायता समूह-केंद्रित पीएनबी कृषि आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से पात्र परियोजना लागत के 35% पर ऋण-सम्बद्ध पूंजी अनुदान,सूक्ष्म इकाइयों के विपणन और ब्रांडिंग के लिए सहयोग, एसएचजी, एफपीओ और उत्पादक सहकारी समितियों को सामान्य बुनियादी ढाँचे के लिए सहयोग और शुरुआती समर्थन, उद्यमों की क्षमता में वृद्धि और श्रमिकों के कौशल विकास के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण सम्बन्धी सहायता प्रदान करना, सीजीटीएमएसई और नव संरक्षण योजना के अधीन 2 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ऋण गारंटी आदि सुविधाएं उपलब्ध दी जाएगी।

बाइट_एम परमशिवम निदेशक पंजाब नेशनल बैंक

बाइट_आशीष चतुर्वेदी अंचल जोनल मैनेजर

बाइट_पुरण सिंग कश्यप

प्रेम की नैय्या डूबी – जुगुनू के सामने तो हितेश की भी दाल नहीं गली – नैन पटेल के सामने

सच का एक ही रास्ता होता है और झूठ फरेब के अनगिनत लेकिन जीत तो सच्चाई की ही होती देर हो सही।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / संस्कृत में एक श्लोक है
काक चेष्टा, बको ध्यानम स्वान निंद्रा तथैव च अल्प हारे गृहम त्यागे डायमंडम च पंच लक्षणम।

हारे हुए प्रत्याशियों में ये काबिलियत की कमी थी जिसके कारण इनको जितने के बाद हार का सामना करना पड़ा। हम आपको बता दे कि,एक दिन पहले ही अघोषित जीत की घोषणा के बाद फेसबुक व्हाट्सएप, ट्विटर पर जीत की बधाईयों का दौर चल रहा था। अचानक से पासा पलटा और माहौल में एक खामोशी सी छा गई है।
गौरतलब है कि, महासमुंद जिला पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में अघोषित रूप से प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद बधाई का दौर शुरू हो चुका था। शहर के राजनीतिक विश्लेषक हार जीत का विश्लेषण करने ने जुटे हुए थे।
लोगों का कहना है कि, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी प्रेम चंद्राकर ने अपने निकटम प्रत्याशी जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को हरा कर जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से हितेश चंद्राकर ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नैन पटेल को हरा कर बाजी मार ली है। जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई, पटाखे फोड़े गए।
इधर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नैन पटेल और जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रिकाउंटिंग और रिटेबुलेशन के लिए आवेदन कर दिया। पूरे शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर थी। बताया जा रहा है कि, जागेश्वर जुगनू चंद्राकर अपने निकटतम प्रत्याशी से 6 वोट से हार चुके हैं वहीं नैन पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हितेश चंद्राकर से 159 मत से हार गए हैं। यहीं चर्चा पूरे एक दिन शहर ने चलती रही। आज दिनांक 25 फरवरी को प्रत्याशियों के आवेदन पर नई मंडी के प्रांगण में रिटेबुलेशन का कार्य शुरू हुआ। मंडी प्रांगण में प्रत्याशियों की बौखलाहट देखने को मिली। इस बीच राजनीति महासमुंद शहर से निकलकर राजधानी रायपुर तक पहुंच गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उत्सुकता रखने वालों का लगातार फोन जाने लगा। गहमागहमी के बीच आखिरकार पूरी कार्रवाई शाम 5 बजे तक पूरी हुई और पूरा पाशा पलट गया और अघोषित जीते हुए दोनों प्रत्याशी हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की हार हो गई और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को 31 वोट से जीत की घोषणा करते हुए जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने जीत की बधाई के साथ जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से नैन पटेल को 34 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया।
इस जीत और हार के बीच कहीं खुशी के माहौल में मातम छा गया तो कहीं गम के माहौल में खुशी की लहर छा गई।

वेतन न्यूनतम,कार्य अधिकतम समस्याओं का अंबार लेकर आंबा ने कलेक्टर को दिये ज्ञापन

डिजिटल युग में आंबा को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / संयुक्त मंच के बैनर तले आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टर और महिला बाल विकास विभाग को ज्ञापन सौंप कर मांगे तत्काल पूरी करने की मांग की है । मांगे पूरी नहीं होने पर काम बंद कर हड़ताल करने की बात कही है।
आज संयुक्त मंच के बैनर तले जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के पांचों ब्लॉकों ने सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन सौंपा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया है कि, लगातार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर काम का दबाव बनाकर काम कराया जा रहा हुआ। मोबाइल से काम करने कहा जा रहा है। जबकि 10 हजार रुपए वेतन पाने वाले कार्यकर्ता अपना इतने राशि से घर चलाए कि 5 जी मोबाइल और इंटरनेट खरीदे। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि, समय रहते अगर शासन प्रशासन ने मांगे पूरी नहीं की तो आगामी दिनों में संयुक्त मंच के बैनर तले पूरे प्रदेश में आंबा की कार्यकताएं आंदोलन को बाध्य होंगी और इसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
गौरतलब है कि, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे ने बताया है कि, टी.एच.आर.वितरण के विभागीय वर्तमान व्यवस्था के अनुसार नया वर्जन के अनुसार कार्य किया जाना है। हितग्राही का आधार लेना है, मोबाईल से ओटीपी लेना है, ओटीपी लोड करने के बाद ही टी एचआर प्रदान किया जाना है, इसमे कई व्यवहारिक समस्या आ रही है.इस ओर आपका ध्यानाकर्षण संयुक्त मंच के माध्यम से करते हुये इसका निराकरण शासन प्रशासन से कराने हेतु विनम्र आग्रह करते हैं । जो निम्नानुसार है:-
1-उक्त व्यवस्था के अनुसार हर माह एक ही आदमी टीएचआर लेने आ सकता है। घर का दुसरा सदस्य कोई सदस्य नही आ सकता है।
2-कई हितग्राही ओटीपी बताने से मना करते है.इससे हितग्राही कम होगे।
3-कुछ ऐसे भी हितग्राही है,जिनके पास या तो मोबाईल नही होता या फिर उनके घर मे एक ही मोबाईल होता है, जिसे उनके पति या बच्चे ले जाते है.ऐसी स्थिति मे टीएचआर वितरण प्रभावित हो रहा है।
4-कई स्थानो मे सर्वर/नेट समस्या बनी रहती है, मोबाईल ठीक से नही चलता जिसके कारण भी टीएचआर वितरण प्रभावित हो रहा है।
5-कार्यकर्ताओ को जो मोबाईल प्रदान किया गया है,उसमे यह कार्य संभव नही हो पा रहा है, इसके लिये 5 जीबी मोबाइल की आवश्यकता होगी।
6-सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी भी मोबाईल प्राप्त नही हुआ है।
7-आदिवासी वनांचल कुछ क्षेत्र मे विशेष जन जाति पहाड़ी कोरवाओ के पास मोबाईल ही उपलब्ध नही है,इन्हें कोई ट्रेंनिग भी नहीं है,नेट की भारी समस्या है,जिससे मोबाईल योजना से विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा प्रभावित हो रही है।
8- पोषण ट्रेकर पर एफआरएस फोटो कैपचर से पोषाहार वितरण मे भी कई परेशानी आ रही है मैदानी क्षेत्र मे यह संभव नही है इसलिये इसका वितरण कार्य पूर्व की भांति आफ लाईन कराई जावे।
9-मोबाईल रिचार्ज प्रति माह 500/- स्वीकृत किया जावे।
इसी तरह से कई ब्यवहारिक समस्यायें फिल्ड मे आरही है.इन समस्याओ के कारण यदि टीएचआर /पोषण ट्रेकर का वितरण सही समय और सही मात्रा मे नही हो पाने के कारण आन लाईन मानदेय कटोती की बात संघ के संज्ञान मे आ रही है.महोदय हम अल्प मानसेवी है और उससे ही घर परिवार चलाते है उसमे भी आये दिन छोटी छोटी बात मे मानदेय काटा जाना न्यायसंगत नही हैं।
इस संबध मे संघ का यह सुझाव है कि टीएचआर वितरण का कार्य किसी अन्य संस्था/एजेंसी अथवा जहां से सामान उठाया जाता है, उसके माध्यम से हमारी सहयोग से किया जाना उचित प्रतित होता है।
आज ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिला द्रोपति साहू, छाया हिरवानी अंजू प्रजापति लता भारद्वाज रेणु निराला रेणुका निषाद अंजू अंजू चंद्राकर विमला सोनी पूर्णिमा ठाकुर सुल्ताना खान धनमती बघेल अहिल्या मरकाम हाजरा खान सरिता बागडे सुशीला हरपाल ममता सोनवानी अंजली लल्ली आर्य सावित्री रजक काेमीन जुल्फे कुसुम नामदेव चित्रेखा पटेल आगेश्वरी धीवर ललिता नंदे योजना यादव सुकृति ध्रुव उपस्थित थे।

 

 

भाजपा कांग्रेस को निर्दलीय बरहा ने दी शिकस्त

तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बरहा ने रचा इतिहास

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / जिले के तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को एक तरफा हराते हुए 1719 रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर ली है।
हम आपको बता दें कि, तुमगांव नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू को भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता कमजोर आंक रही थी, वहीं जनता के बीच बलराम साहू के सरल और मिलनसार स्वभाव ने दिल जीत लिया। राजनीति में ना कोई खास चुनाव का अनुभव नहीं होने के बाद भी जनता के बीच अपनी छवि बनाई और महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकाय में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत हासिल कर ली हैं। जीत के बाद तुमगांव नगर पंचायत की जनता ने अपने नए अध्यक्ष की जगह जगह स्वागत कर गले से लगाया है। खास कर युवाओं और महिलाओं में खुशी और उत्साह का वातावरण देखा गया है।

बाइट_बलराम कांत साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

नगर पंचायत तुमगांव में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू उर्फ बरहा ने दी बीजेपी और कांग्रेस को मात