Home Blog Page 39

प्रधान ने उत्कल मोहल्लों में पुरंदर के लिए ली सभाएं*

 

रिपोटर मयंक गुप्ता
रायपुर। केंद्रीय मंत्री और उत्कल समाज के राष्ट्रीय नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार शाम उत्तर विधानसभा क्षेत्र के डब्लूआरएस कॉलोनी, राजा तालाब, आकाशवाणी, जगन्नाथ नगर में सभा ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा- रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार कमल फूल पर मुहर लगाकर अपने प्रत्याशी सेवाभावी-मिलनसार पुरंदर मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाएगी। क्योंकि तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है। इस मौके पर सभा को पुरंदर मिश्रा, समन्वयक सच्चिदानंद उपासने ने भी संबोधित किया।स्वागत-अभिनंदन के बाद प्रधान ने आगे कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला वर्ग के सम्मान को प्राथमिकता में रखकर काम किए जा रहे हैं। बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी हमेशा महिला आधारित रचना रही है। हमारी सरकार बनने पर हम महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए बहनों के बैंक खाते में पहुंचेगा, कुल 42 हजार करोड़ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचाएंगे। इसके साथ ही जिन ग़रीब लाभार्थियों का नाम आवास योजनाओं में आया है, उन्हें घर भी दिलाएंगे।

कार्यक्रम अवसर पर आमजनों के साथ ही भाजपा के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी – कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। बसना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आवत हे – केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

बसना क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल का धुआंधार प्रचार प्रसार।

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बसना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत तय। भारत सरकार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आगमन आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में स्थित श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल सहित बीजेपी के कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता भी थे।


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रामचंडी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी समाज एवं प्रदेशवासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा एवं मातर की बधाई देते हुए कहा कि, आपके बस में विधानसभा क्षेत्र में चहूमुखी विकास करने के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन बसना विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अपना योगदान हमेशा देते आ रहे हैं। वे केवल एक समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलते है। श्री प्रधान ने इस दौरान गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर स्थल को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने, सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय तथा सरोवरों के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। श्री प्रधान ने कहा कि, ओडिशा की संस्कृति प्राचीन संस्कृति है और छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से इस राज्य से जुड़ा है। दोनों प्रदेश के लोगों का रोटी-बेटी का संबंध है। दोनों के अचार-विचार मिलते हैं।

विगत दिनांक 13 नवंबर 2023 को महासमुंद के हृदय स्थल माता खल्लारी बेमचा स्थित प्रांगण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन हुआ।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा अऊ नई सहिबो, बदल के रहिबो। आगामी 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है और मैं आप सबको शपथ समारोह में निमंत्रण देने आया हूं। इस बार के चुनाव में आपका मतदान आपके घर का एक-एक मतदान भाजपा को देना होगा तभी यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सबक मिलेगा।

भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा को मिला नोटिस।

आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा महतारी वंदन योजना का प्रलोभन दिया जा रहा है।

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 42 से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा को महासमुंद रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया नोटिस।


मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे विभिन्न पार्टियों से खड़े उम्मीदवार अपने तरीकों से वोट बैंक पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। एक ओर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को उनकी विशेषता बताते हुए वोट बैंक बनाने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर घोषणा पत्र के अलावा अपने तरीकों से आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे हैं और वोट बैंक बनाने की जुगत में लगे हुए हैं।


मामला महासमुंद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 42 भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिंह द्वारा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन करते हुए। महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म भरवारा जा रहा है। उक्त फॉर्म में महिला मतदाता का नाम पता परिवार सदस्य की संख्या सहित व्यक्तिगत जानकारियां बारवी जा रही है। भरवा जा रहे हैं पंजीयन फार्म में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है और यह कहा जा रहा है कि, इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और सालाना₹12000 देने का प्रलोभन चुनावी तिथियां के दौरान ही दिया जा रहा है। उक्त मामले को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा को अपना स्पष्टीकरण आज दिनांक को दोपहर 2:00 बजे तक प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।
भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा लगातार आदर्श आचार संहिता घोर उल्लंघन किया जा रहा है।
बता दे विधानसभा चुनाव 2023 में बनाए गए सारे नियमों को ताक में रखते हुए। योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा वॉल राइटिंग के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुविज्ञ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति निराशा व नाराजगी दिखाई पड़ रही है।
आगामी 13 तारीख को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों में पूरा महासमुंद जिला जुटा हुआ है।
वही भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा लगातार ऐसी हरकतों से लगता है कि, महासमुंद विधानसभा में भाजपा की नैया डगमगाने लगी है। देखते है कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होना है और योगेश्वर राजू सिंह भाजपा प्रत्याशी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना है।

भ्रष्ट्राचार के भंवर में कांग्रेस की नैया चुनावी वैतरणी में खा रही हिचकोले, एक ओर चुनावी घोषणाओं का जाल तो दूसरी ओर एकमुश्त भुगतान और महादेव ऐप का ब्रह्मास्त्र

 

किसके सिर सजेगा ताज और किसको मिलेगा पाँच साल का बनवास,बगैर अजीत जोगी राज्य का यह पहला चुनाव

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ़ राज्य आज लोकतंत्र के महापर्व कहा जाने वाले चुनावी वैतरणी में पूरी तरह उतर चुका है। राज्य की दोनो प्रमुख पार्टियां ही नही अनेकों क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलियों की किस्मत का फैसला बस होने ही वाला है। किसके सिर सजेगा ताज और किसको मिलेगा पाँच साल का बनवास बस चंद कदम की दूरी पर नये सूर्योदय की आस आज छत्तीसगढ़ की इस पावन धरा और भगवान राम की ननिहाल का निर्णय जनता जनार्दन रूपी भगवान के हाथ में है। इस तथाकथित लोकतंत्र जो वास्तव में भीड़तंत्र ही है का निर्णय तो नरमुंडो की गिनती के बल ही आना है अतएव आज का चुनावी आशीर्वाद तो जनता ही देगी।

छत्तीसगढ के बेबाक और प्रथम सीएम के बिना चुनाव

कहना ना होगा कि, छत्तीसगढ़ की यह पहला चुनाव है जो अपने पहले मुख्यमंत्री रहे स्व. अजीत जोगी के बिना ही लड़ा जा रहा है। जिससे यह चुनाव पहले तो मुद्दा विहीन नजर आ रहा था। लेकिन भाजपा ने कमर कसी और चुनाव आर-पार ही नही कांटे के टक्कर का बना दी है। जिसमें महादेव ऐप के प्रमोटरों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पैसा दिये जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया जा रहा है जिससे कांग्रेस में असमंजस की स्थिति निर्मित हो रही है और उन्हें इसकी कोई काट नजर नही आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जनसभाओं में भ्रष्ट्राचार पर कड़ा प्रहार कर जहां कांग्रेस को बैकफूट पा ला दिया है और पूरी कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री के बचाव में उतरना पड़ रहा है जो शुभ संकेत तो बिल्कुल नही कहा जा सकता है।

भापजा, कांग्रेस और अन्य राजनैतिक पार्टियों का चुनावी घोषणा पत्रों का भी पूर्व की भांति इस चुनाव में व्यापक असर होने वाला है। कांग्रेस जहां कर्जमाफी की घोषणा के भरोसे चुनावी फसल काटने आश्वस्त नजर आ रही है वही भाजपा भी एक किश्त में धान खरीदी की भुगतान करने की जो वादा प्रदेश की जनता से की है जिससे आमजन और खासकर किसानों का एक वर्ग खासा उत्साहित नजर आ रहा है। क्योंकि उनकी मेहनत का फल कांग्रेस टुकडों में बाटकर जो देती है किसान उसे अपने परिश्रम का अपमान मानने लगी है। प्रदेश का अन्नदाता किसान जो अपने कठोर परिश्रम से अन्न पैदा करती है उसपर प्रदेश का नौकरशाही, अफसरशाही और राजनैतिक नेताओं की तीकड़ी कुडली मार बैठी है जिसपर किसान निजात चाहते है और एकमुश्त भुगतान को ही उसका तोड़ के रूप में देख रहे है।

हालांकि भाजपा ने कर्जमाफी की घोषणा नही की है बावजूद एकमुश्त भुगतान किये जाने की घोषणा को प्रदेश की जनता और किसानों ने हाथो हाथ लिया है। इसलिए भी भाजपा अब मुख्य मुकाबले में लौट आई जान पड़ता है। भाजपा, कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी होने से चुनाव रोचक दौर में पहुंचतीं प्रतीत हो रही है। एक ओर जहां इस चुनावी वैतरणी में कांग्रेस की नैया भ्रष्ट्राचार के भंवर में हिचकोले खा रही है। वही भाजपा ज्यादातर नये चेहरों के बदौलत और तुरूप का पत्ता साबित हो रही एकमुश्त धान खरीदी का भुगतान किये जाने की घोषणा से मदमस्त हाथी की चाल चल रही है।

भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ को चुनाव में प्रचार की कमान देकर पूरी तरह से राज्य को मथने चली है वही कांग्रेस भी अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनावी समर में दो-दो हाथ करने और अपने मुख्यमंत्री का बचाव करने मैदान में डटे हुए है। कांग्रेस पार्टी वर्ष 2018 के चुनाव में तुरूप का पत्ता साबित हुई कर्जमाफी किये जाने को इस बार भी जहां आजमा रही है वही भाजपा का सीधा आरोप है कि सिर्फ जिला सहकारी बैंक और ग्रामीण बैंक से ली गई लोन ही माफ किया गया था बाकि किसी भी बैंक का कृषि लोन को माफ ना कर कांग्रेस ने वादा खिलाफी किया था जिसका परिणाम इस चुनाव में भुगतना तो पड़ेगा ही।

जहां भाजपा 15 साल सत्ता में रही और सरकारी नौकरी में व्यापम के माध्यम से जो धांधली की और मलाई उड़ाई उसे लेकर कांग्रेस आज भी प्रदेश की जनता को भाजपा और रमनसिंह का डर दिखा रही है कि भाजपा के आने पर फिर एक बार सरकारी नौकरियों पर ग्रहण लग जायेगा साथ ही रमनसिंह और उसके परिवार का बिचौलियों की भूमिका भी जनता को याद दिला रही है। भाजपा भी धान खरीदी में भूपेश बघेल और उसकी सरकार द्वारा जमकर की जा रही भ्रष्ट्राचार को मुद्दा बना रही है साथ ही शराब घोटाले का जिन्न को फिर बोतल से बाहर निकालकर युवाओं को कांग्रेस द्वारा निगल जाने की दुहाई दी जा रही है।

आरोप-प्रत्यारोपणों के इस दौर में प्रदेश की जनता और मतदाता बड़े चटकारें ले मजे ले रही है और कह रही है कि जो भी पार्टी सरकार में आयेगी असली मलाई तो नेता ही उड़ायेंगे। जनता को तो लालीपाप दिखाई जा रही है वह भी घोषणाओं के रूप में। लेकिन आगामी छह माह में होने वाले लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कतिपय लोग उन्हे संजीदा भी बता रहे है।

बसना विधानसभा पर एक नजर,बीजेपी प्लस कांग्रेस बनाम

बात बसना विधानसभा की करते है और यहां का जमीनी हाल जानते है। यहां पर इस बार कांटे की टक्कर प्रतीत हो रही है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भयंकर नाराजगी जनता जनार्दन में देखने मिल रही है जो उनके बीतें पांच साल तक लोगो से कटकर रहने का नतीजा जान पड़ता है। लोग चुनाव में धनबल और बाहुबल के बल पर जीतने वाले प्रत्याशी के तौर पर उन्हे देखने लगे है। पांच साल तक आमजन से नदारत रहने वाले नेता की छबि कांग्रेस प्रत्याशी ने गढ़ी है जो उन्हे भारी पड़ता मालूम होता है। इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी को होने जा रहा है।

महासमुंद विधानसभा

बात करें महासमुंद विधानसभा की तो पहली बार महासमुंद विधानसभा में कांग्रेस से महिला प्रत्याशी डॉक्टर श्रीमती रश्मि चंद्राकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं भाजपा से नये चेहरे के रूप में योगेश्वर राजू सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। महासमुंद विधानसभा की बात करें तो सारे दिग्गजों की पहली नजर महासमुंद की राजनीति में रहती है इस बार भी रश्मि और राजू के बीच कांटो की टक्कर चल रही है जिस तरह से विगत चुनाव में कर्ज माफी को लेकर पूरे महासमुंद जिले में चारों विधानसभा में कांग्रेस ने अपनी पैठ जमाकर रखी हुई थी। किंतु इस बार कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद कांग्रेस पार्टी को अत्यधिक मेहनत की जरूरत पड़ रही है क्योंकि इन 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी की बदौलत अपनी सरकार तो बना ली किंतु बहुत सारे वायदे आज भी पूर्ण रूप से नहीं निभाया गया है।

खल्लारी विधानसभा

इस बार खल्लारी विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारकाधीश चंद्राकर को पुनः विधायक प्रत्याशी हेतु मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी से श्रीमती अलका चंद्राकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। खल्लारी विधानसभा की बात करें तो इन 5 सालों में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि, द्वारकाधीश यादव केवल और केवल अपने परिवार का ही भला किए हैं किंतु अपने समाज के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया है।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार खल्लारी विधानसभा में बीजेपी की सीट आ सकती है।

सरायपाली विधानसभा

बात करें सरायपाली विधानसभा की तो इस बार कांग्रेस के विधायक किस्मत लाल नंद को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर जोगी जनता दल से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और अपनी एड़ी चोटी एक कर दिए हैं।
वहीं कांग्रेस से महिला प्रत्याशी श्रीमती चतुरी नंद को विजय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली में आम जनता को अपनी योजनाओं और किए हुए वायदे से अवगत करते हुए संबोधित किये।
भाजपा से श्रीमती सरला कोसरिया को टिकट मिलने उपरांत कांग्रेस पार्टी ने अपने मंथन के अनुसार एक महिला से लड़ने के लिए एक महिला को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतर गया है।
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो मैदान में एक तो कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगी जनता से किस्मत लाल नंद चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से श्रीमती चतुरी नंद एवं भाजपा से श्रीमती सरला कोसरिया मैदान में है इन तीनों के बीच अब कांटों की टक्कर है। सरायपाली में किसके सिर पर होगा ताज और किसको मिलेगा बनवास। इसका फैसला होगा आगामी 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को।

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता और 80 वर्ष से अधिक आयु के 350 मतदाता आज 10 नवम्बर को करेंगे मतदान

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिले के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग कुल 350 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए बीएलओ के माध्यम से सहमति दी है। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42, खल्लारी-41, बसना-40 और विधानसभा क्षेत्र सरायपाली-39 के ऐसे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान का दिवस 10 नवम्बर और छूटे हुए मतदाताओं के लिए 11 नवम्बर 2023 निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 8 बजे शाम 5 बजे निर्धारित है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19, अनिवार्य सेवा श्रेणी के अंतर्गत प्रारूप – 12 घ में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराने हेतु गठित दल के पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज वन रक्षक प्रशिक्षक शाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री रोहन देवांगन ने होम वोटिंग के लिए गठित दल के अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रपत्रों को भरने एवं उपयोगिता के बारे में बताते हुए होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी मतदान दल के अधिकारियों को मतदान की गोपनीयता बनाए रखने कहा।


मास्टर ट्रेनर ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं के होम वोटिंग के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। महासमुंद-42 के लिए 04 रूट, खल्लारी-41 के लिए 12 रूट, बसना-40 के लिए 13 रूट व सरायपाली-39 के लिए 12 रूट निर्धारित किए गए है। होम वोटिंग कराने मतदान दल का पहला भ्रमण 10 नवंबर 2023 को होगा। पहले में छूटे हुए मतदाताओं के लिए 11 नवंबर को दूसरा भ्रमण होगा। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मास्टर ट्रेनर सहित मतदान अधिकारी 01 और 02 उपस्थित थे।

बसना में संपत के सर पर होगा ताज और राजा को मिलेगा पाँच साल का बनवास…!!

बसना क्षेत्र में आम जनता की है पुकार, अबकी बार राजा नहीं संपत की है सरकार 

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 में भाजपा प्रत्याशी डॉ .संपत अग्रवाल वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेंद्र सिंह बहादुर चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि, आपके क्षेत्र में आपके लोकप्रिय विधायक कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेंद्र सिंह 5 साल में एक बार भी आपके गांव में आपकी समस्याओं के समाधान हेतु कोई विचार विमर्श किए हैं। कभी आप लोग से मुखातिब होने आपकी समक्ष आपकी समस्याओं का निराकरण करने आए हैं। एक बार आप सभी जनता से विनम्र निवेदन है यदि आप मुझे अपना परिवार मानते हैं तो बसना विधानसभा क्षेत्र में एक बार सेवा का मौका हेतु आशीर्वाद प्रदान करें और मैं वादा करता हूं आप लोगों से आगामी 6 माह के भीतर आपका संपत अग्रवाल आपकी सारी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करेगा और जो विकास छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा की बात तो नहीं करता किंतु बसना विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ में नंबर वन बनाने का मेरा संकल्प है। आप सभी क्षेत्रवासियों के लिए 24 घंटे आपकी सेवा में उपलब्ध रहूंगा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उनका निराकरण मैं करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ अग्रवाल ने बताया कि, राजा साहब आराम करते हैं और मैं तो आपका सेवक हूं मैं हमेशा आप लोग के बीच में आते ही रहता हूं।
आज के जन आशीर्वाद कार्यक्रम में ग्राम सागुनढाप, माटीदरहा, रिखादादर, छातामौहा, परसवानी,बड़ेलोरम,सिहारपुर ,फटामुडा, लारीपुर,पड़कीपाली ,जेराभरण बागार दरहा एवं धरमपुर शामिल है।

क्षेत्र के लोगों का मिल रहा है आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल को आज अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिल रहा है समर्थन लोगों कहना है कि, इस बार हम कर्जमाफी को नहीं देख रहे हैं। कर्ज माफी केवल बड़े किसानों के लिए ही फायदे की बात है और छोटे किसानों को क्या फायदा कांग्रेस सरकार केवल जनता के साथ छलावा कर रही है। इन 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने अपनी सरकार बनने पर गंगाजल लेकर कसम खाए थे कि, पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की जाएगी। शराबबंदी तो दूर की बात है। आज तो हर गली मोहल्ले में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। इससे गांव और मोहल्ले में वारदातों की संख्या बढ़ गई है। आज गांव के छोटे-छोटे बच्चे एवं परिवार के मुखिया भी शराब के नशे में मदमस्त है इससे विकास तो दूर विनाश ही है भरपूर।

80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 350 मतदाता 10 नवम्बर को करेंगे होम वोटिंग

रिपोटर मयंक गुप्ता
 

महासमुंद 08 नवंबर 2023/ कोई भी मतदाता मतदान में अपनी भागीदारी से न छूटे, इसके लिए घर में मतदान ’होम वोटिंग’ का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत जिले में होम वोटिंग कराने मतदान दल का पहला भ्रमण 10 नवम्बर 2023 को होगा। पहले भ्रमण में छूटे हुए मतदाताओं के लिए 11 नवम्बर को द्वितीय भ्रमण होगा। जिले के कुल ऐसे 350 मतदाताओं ने फार्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन कर होम वोटिंग की सुविधा ली है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 276 एवं 74 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी श्री रविराज ठाकुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। जिले में बूथ लेवल अधिकारियों से सर्वे कराया गया है। सर्वे में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से आवेदन फॉर्म 12 घ में प्राप्त किए गए हैं। डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सम्बंधित मतदाता को डाक मतपत्र जारी करते हुए इन श्रेणी के मतदाताओं के लिए विशेष मतदान दल का गठन किया गया है। मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाएगा। विशेष गठित मतदान दल द्वारा मतदाता को उनके घर में मतदान कराने की तिथि के बारे में पूर्व में ही सूचित किया गया है जिससे मतदाता मतदान के लिए घर में उपस्थित रहें।

संपत के संकल्प से होगा, बसना विधानसभा क्षेत्र का कल्याण…!!

 

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ़ बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के अलावा स्वयं ने भी संकल्प लिए मैदान में कमर कस लिए हैं। जिससे विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम हो चुका है।
भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हेतु क्षेत्र की जनता को क्या-क्या सुविधाएं प्रदान करने वाले हैं जो कि, निम्नानुसार है।
जिसमें सर्वप्रथम

– जरूरतमंद मरीजो को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

– 5 एकड़ भूमि में किसान ऑन के समूह बनाकर ट्यूबवेल, सबमर्सिबल पंप, ट्रांसफार्मर (95 % सब्सिडी के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा।

कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले मृतक के परिजनों को शान द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

– बसना विधानसभा अंतर्गत जरूरतमंद मरीजो के लिए 24×7 निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

बसना विधानसभा अंतर्गत बसना में सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा।

बसना एवं पिथौरा ब्लाक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा।

सभी गांव के कलाकारों को जैसे नाम संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के महिला – पुरुष को ₹2000 प्रतिमाह मानदेय एवं मंडलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा।

सभी गांवों में नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंगमंच का निर्माण किया जाएगा।

बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधा युक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

सभी गांवों में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र की स्थापना कर उन्हें कंप्यूटर,अंग्रेजी शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निशुल्क कोर्स उपलब्ध करवायी जाएगी।

गांव के जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षाओं की कमी को दूर की जाएगी।

उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कॉलेज की स्थापना होगी।

आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।

बसना विधानसभा के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।

शिक्षित युवाओं और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किए जाएंगे।

बसना विधानसभा के बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए निशुल्क जुड़ो कराटे की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

महाविद्यालयों में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसरों के लिए नए उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा।

किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा।

बसना विधानसभा में नेहरू के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई जाएगी।

तालाबों का सौंदर्यकरण एवं नल पंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा।

बंद पड़ी जोंक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा।

सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया कर्म की समुचित व्यवस्था निःशुल्क कराई जाएगी।

गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था आगामी 6 माह के भीतर दुरुस्त की जाएगी।

बसना विधानसभा के नागरिकों के लिए विधायक संपर्क हेतु 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।

मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टावरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा।

धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्रो का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

बसना एवं पिथौरा शहर का सौंदर्यकरण किया जाएगा।

बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।

कांग्रेस के सत्ता में आने पर आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं- प्रधानमंत्री मोदी

रिपोटर मयंक गुप्ता

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में कथित विफलता के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जब-जब यह पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तब तब आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य में कथित कथित महादेव ऐप सट्टा घोटाले को लेकर कहा कि वह गारंटी देते हैं कि भाजपा इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी तथा कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उसे जेल जाकर अपनी जिंदगी गुजारनी होगी। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा “30 टका कक्का, खुले आम सट्टा ।”

राज्य में बघेल “काका” के नाम से लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस की एक बड़ी नाकामी रही है। जब-जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों की हौसले बुलंद हो जाते हैं। कभी यहां, कभी वहां बम फटने की खबर आती है तो कभी मार-काट की खबर आती है। जिस — जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध का, लूटपाट का ही राज चलता है।’
उन्होंने राज्य में नक्सली हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को याद करते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार नक्सली हिंसा को काबू करने में असफल रही है। बीते कुछ समय में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हमसे छीना गया है। अभी कुछ दिनों पहले हमारे साथी को गोली मारकर उसका जीवन खत्म कर दिया गया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “क्या आपको बम और बंदूक के साये में जीना है?” उन्होंने कहा, “कितना ही पैसा क्यों ना हो, बेटा शाम को घर न लौटे, बेटे की लाश घर पर आए, तो उस पैसे का आप लोग क्या करेंगे ? इसलिए हर किसी की सुरक्षा बहुत जरूरी है, और इसीलिए कांग्रेस को हटाना भी उतना ही जरूरी है। ”
प्रधानमंत्री ने राज्य में चर्चित महादेव ऐप सट्टा घोटाले को लेकर राज्य सरकार को घेरा और कहा, “कांग्रेस ने राज्य के युवाओं को क्या-क्या सपने दिखाए? यहां उन्होंने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव के नाम पर सट्टेबाजी ऐप घोटाले की चर्चा देश और विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है। क्या आप इन्हें माफ करेंगे ?”

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री कार्यालय सट्टेबाजों का अड्डा कैसे बना हुआ था? अब सब लोग कहते हैं, ‘30 टका कक्का, खुले आम सट्टा ।’ यहां के मुख्यमंत्री के करीबी जेल में बंद हैं। जांच में नोटों के बड़े-बड़े ढेर मिल रहे हैं। एक आदमी टीवी पर आकर कहता है कि उसने मुख्यमंत्री को 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिश्वत दी है… फिर भी वह वोट मांग रहे हैं। शर्म ही नहीं है इनको।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं गारंटी देता हूं ि हूं महादेव सट्टेबाजी घोटाले में भाजपा दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। कोई कितना ही बड़ा नाम क्यों ना हो, आपके बच्चों को बर्बाद करने वाले ऐसे लोगों को जेल जाकर जिंदगी गुजारनी पड़ेगी । ‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण सरगुजा क्षेत्र में त्योहार मनाना कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए, आदिवासियों का देश में कोई अस्तित्व नहीं है। “जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी तो उसकी सोच थी कि आदिवासियों के लिए पैसा खर्च करना बर्बादी है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं और लोगों ने उन्हें अपनी सेवा करने के लिए अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देने सूरजपुर आए हैं।
छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। आज 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.संपत अग्रवाल आज की जनसंपर्क सूची देखें…

 

रिपोटर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बसना 2023 विधानसभा को छत्तीसगढ़ में नंबर वन बनाने के लिए भाजपा के कर्मठ,जुझारू, निष्ठावान प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र चहुमुखी विकास से लोगों को रूबरू करवाएंगे।