बायपास मार्ग निर्माण अभियान में नपा अध्यक्ष का सहभागी बना दवा विक्रेता संघ।

0
1

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / बायपास निर्माण के प्रत्येक पड़ाव में महासमुंद दवा विक्रेता संघ नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ सहभागी के रुप मे शामिल होगा…बायपास निर्माण से आम जनों को लाभ होगा व क्षेत्र के विकास में गति आएगी…उक्त बातें दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर व सचिव अरशी अनवर ने नपा अध्यक्ष को बायपास अभियान के समर्थन पत्र देते हुए कही l
नपा अध्यक्ष श्रीमति महिलांग ने बताया कि…दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष व पदाधिकारीयो ने बायपास अभियान के समर्थन पत्र प्रदान करते हुए कहा कि दवा विक्रेता संघ जनहित के प्रत्येक कार्यो में नपा अध्यक्ष के सहयोगी के रूप में ततपर है l संघ व्यापार के साथ समाज सेवा कार्यो व जनहित के कार्यो के प्रति हमेशा सजग है l
आज सुबह बायपास अभियान को समर्थन प्राप्त करने…पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर के कार्यालय पहुँच कर संघ से अभियान पर समर्थन माँगा जिसे संघ ने सहर्ष समर्थन देना स्वीकार किया l
नपा अध्यक्ष से दवा विक्रेता संघ पदाधिकारीयो ने बायपास निर्माण में केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा को विस्तार से जाना l
नपा अध्यक्ष के साथ चर्चा के दौरान दवा विक्रेता संघ के मनीष शुक्ला , मनोज मालू विकास माकड़े ,इमरान अहमद, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here