झुकी सर हर आंख हुई नम, भारत माता की जयकारों के साथ गुंजा तिरंगा चौक शहीद जवान राजेश ध्रुव की शहादत को किया नमन।

0
1

संवाददाता मोहन साहू

जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद / झारखंड में आईडी ब्लास्ट में शहीद गरियाबंद जिले के सीआरपीएफ आरक्षक शहीद राजेश ध्रुव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गरियाबंद पहुंचा इस अवसर पर नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक में नगरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने राजेश ध्रुव की शहादत को नमन करते हुए राजेश ध्रुव अमर रहे के नारे लगाए

यह मालूम था कि बुधवार को झारखंड के पश्चिम सिंह जिला में हुए आईडी बम ब्लास्ट में जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम रावेली के रहने वाले सीआरपीएफ जवान राजेश ध्रुव शहीद हो गए राजेश कोबरा बटालियन में आरक्षक थे शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम रावली लाया गया। इसके पहले पार्थिव शरीर गरियाबंद पहुंचा।

शनिवार को नगर के लोगों को जैसे ही राजेश के पार्थिव शव के आने की सूचना मिली लोग बड़ी संख्या में स्वत ही तिरंगा चौक में एक जुट हो गए। लोगों ने राजेश शव का पहुंचे ही वाहन में पुष्प वर्षा की। दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आदिवासी समाज ने भी सहित राजेश ध्रुव को तिरंगा चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here