कलेक्टर ने अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
1

रायपुर /कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस वैन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणाओं और देश में चलाए गए विभिन्न अंतरिक्ष अभियान जैसे चन्द्रयान इत्यादि की जानकारी दी जाएगी साथ जिज्ञासा का भी समाधान किया जाएगा। यह वैन 35 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा। आज जे.आर. दानी उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला और जे.एन. पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक शाला में इसका प्रदर्शन किया गया। यह अभियान इगनाईटिंग ड्रीम ऑफ यंग माईन्ड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के को-फाउंडर श्री रत्नेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here