योगाचार्य लेखराम (लेखू बाबा) बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

0
5

योगाचार्य लेखराम (लेखू बाबा) बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
​कवर्धा/रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के निर्देशों पर संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। युवाओं और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगाचार्य लेखराम (लेखू बाबा) को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के योग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​निःशुल्क योग सेवा और समाज कल्याण का मिला फल

लेखू बाबा लंबे समय से क्षेत्र में निःशुल्क नियमित योग शिविरों का संचालन कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानूनी जानकारियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज का हर वर्ग अपने हक के लिए सक्षम बन सके।

​”24 घंटे मानव सेवा के लिए रहूंगा तत्पर”

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए योगाचार्य लेखराम (लेखू बाबा) ने कहा:
​”मैं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव और राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर यह विश्वास जताया है। मैं 24 घंटे मानव सेवा में समर्पित रहूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य प्रदेश में योग, शिक्षा और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। साथ ही, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।”

​जल्द होगा प्रदेश स्तरीय टीम का गठन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में योग और मानवाधिकार जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे और एक मजबूत प्रांतीय टीम तैयार करेंगे।

​प्रदेशभर से बधाइयों का तांता

लेखू बाबा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही कवर्धा समेत पूरे छत्तीसगढ़ के समर्थकों और समाजसेवियों में खुशी का माहौल है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से:

​प्रदेश पदाधिकारी: मुक्ता सिंह यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), जाहर सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव।

​विशिष्ट व वरिष्ठजन: कपूर यादव, नील सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, श्याम लाल पैंकरा, कृष्णा चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, अभय चंद्राकर, संजय सिंह, भूपेंद्र साहू, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, संजय कुमार, कुंदन सिंह एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here