अमेठी : ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

0
1

अमेठी : ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत Road Accident. अमेठी के जगदीशपुर में देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक समेत एक खालासी की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कड़ी मशक्कत बाद गाड़ी से निकाला |

बताया जा रहा है कि अयोध्या से मोरंग लाने के लिए बांदा जा रहा ट्रक रायबरेली हाइवे पर जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया. रात करीब दो बजे हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर से कोहराम मच गया. दोनों गाड़ियों के चालक व खालासी उसमें फंस गए. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस को जानकारी दी गई |

इसके बाद क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग-अलग किया गया. इसमें तीन की मौत हो गई. एक की पहचान प्रदीप कुमार चौबे निवासी मनीपुर पटना थाना कूरेभार सुल्तानपुर व दूसरे की पहचान मनोज कुमार मिश्र निवासी बगाही थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है. एक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here