तीन सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली

0
2

प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ मांगे पूरी नहीं की तो होगा उग्र आंदोलन

रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद / छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ ने आज राज्य सरकार द्वारा शालाओं व शिक्षकों के युक्ति युक्तिकरण किए जाने से आक्रोशित होकर आज राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। स्थानीय पटवारी कार्यालय के पास अपनी तीन सूत्रीय मांग युक्ति युक्तिकरण का आदेश निरस्त करने, 57 हजार शिक्षकों की शीघ्र भर्ती करने और स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेट अप को यथावत रखने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कलेक्ट्रेट का किया घेराव। रैली के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ के सैकड़ों बेरोजगार युवक युतियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए, चुनाव के वक्त किए वादे मोदी की गारंटी को याद दिलाते हुए सरकार से सवाल किया गया कि 57 हजार शिक्षकों की आखिर भर्ती सरकार क्यों नहीं की। मोदी की गारंटी कहां है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बेरोजगारों को सिर्फ ठगने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के 3 लाख डी एड बी एड किए हुए लोगों के साथ ना इंसाफी कर रही है। राज्य सरकार शिक्षकों की भर्ती तो नहीं कर रही है उल्टा युक्ति युक्तिकरण के द्वारा शालाओं और शिक्षकों के पद को खत्म कर रही है।
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी एड बी एड संघ के मांग पर विचार नहीं किया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगी और उनकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here